Author: deepsavera

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सामाजिक उत्तरदायित्व (सीएसआर) की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल करते हुए बहल पेपर मिल द्वारा उपलब्ध कराए गए दो वाहनों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। यह वाहन जनपद की स्वास्थ्य और शिक्षा सेवाओं को बेहतर बनाने में सहायक सिद्ध होंगे। मुख्यमंत्री ने टनकपुर में आयोजित कार्यक्रम के दौरान हरी झंडी दिखाकर दोनों वाहनों को उनके गंतव्य के लिए रवाना किया। इसमें से एक वाहन चिकित्सा विभाग को सौंपा गया है, जिससे आपातकालीन स्थितियों और स्वास्थ्य सेवाओं की पहुंच सुदूर क्षेत्रों तक आसान हो सकेगी। वहीं, दूसरा वाहन राजकीय इंटर कॉलेज, मंच…

Read More

देहरादून। भारतीय संस्कृति के मूल भाव संवाद, सहअस्तित्व और सामाजिक समरसता को केंद्र में रखते हुए विश्व संवाद केंद्र, नारायण मुनि भवन, 16-A राजपुर रोड, देहरादून में पत्रकार होली मिलन समारोह का गरिमामय एवं विचारप्रधान आयोजन संपन्न हुआ। कार्यक्रम ने केवल एक पारंपरिक उत्सव का स्वरूप ही नहीं लिया, बल्कि मीडिया, समाज और सांस्कृतिक चेतना के मध्य सार्थक संवाद का मंच भी प्रस्तुत किया। समारोह में मुद्रित माध्यम, इलेक्ट्रॉनिक माध्यम, डिजिटल मीडिया, सोशल मीडिया तथा विभिन्न राष्ट्रीय एवं स्थानीय समाचार एजेंसियों से जुड़े पत्रकार बंधु एवं पत्रकार बहनों की उल्लेखनीय उपस्थिति रही, जिसने कार्यक्रम को व्यापक प्रतिनिधित्व…

Read More

देहरादून में होली के रंगीन त्यौहार को देखते हुए दून अस्पताल ने विशेष मेडिकल एडवाइजरी जारी की है। होलिका दहन और बड़ी होली के दौरान किसी भी प्रकार की आपात स्थिति से निपटने के लिए दून अस्पताल में डॉक्टरों और स्वास्थ्य कर्मियों की अतिरिक्त ड्यूटी लगाई जाएगी। होली पर्व के दौरान अक्सर रंगों के दुष्प्रभाव, त्वचा एलर्जी, आंखों में केमिकल जाने, कान गले की संबंधी समस्याएं, हुड़दंग के कारण चोट और हड्डी टूटने की अधिक समस्या को देखते हुए दुआ अस्पताल द्वारा सतर्कता बढ़ती जा रही है। हॉस्पिटल में फूड प्वाइजनिंग और पेट सम्बन्धी शिकायतों को लेकर…

Read More

देहरादून जन जन की सरकार, जन-जन के द्वार कार्यक्रम के अंतर्गत  सांसद  नरेश बंसल की अध्यक्षता में  सहसपुर ब्लाक स्थित सांसद आदर्श ग्राम हरियावाला कलां में वृहद बहुउद्देशीय शिविर आयोजित किया गया। इस अवसर पर विशेष रूप से वीबी-जी रामजी योजना के संबंध में विस्तृत जानकारी उपलब्ध कराई गई , ताकि अधिक से अधिक नागरिक योजना का लाभ प्राप्त कर सकें। इस दौरान सहसपुर विधायक सहदेव सिंह पुंडीर सहित अन्य जनप्रतिनिधि एवं वरिष्ठ अधिकारी भी मौजूद रहे। मा0 सांसद ने शिविर में ग्रामीणों की समस्याओं का मौके पर ही निस्तारण किया तथा विभिन्न विभागों की योजनाओं के…

Read More

देहरादून ,उत्तराखण्ड शासन के कार्यक्रम क्रियान्वयन विभाग के विशेष कार्याधिकारी श्री संजीव कुमार शर्मा द्वारा शुक्रवार को विकास खण्ड रायपुर के अंतर्गत ग्राम पंचायत बड़ासीग्रान्ट, न्याय पंचायत थानों में पूर्वाह्न 11 बजे से जनसंवाद एवं क्षेत्र भ्रमण कार्यक्रम आयोजित किया गया। आयोजित बैठक में खण्ड विकास अधिकारी रायपुर, सहायक खण्ड विकास अधिकारी रायपुर, सहायक कृषि अधिकारी, सहायक विकास अधिकारी (पंचायत), क्षेत्रीय खाद्य निरीक्षक, जल निगम, लघु सिंचाई, ग्रामीण निर्माण विभाग, राजस्व विभाग तथा स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी उपस्थित रहे। इसके अतिरिक्त ग्राम प्रधान बड़ासीग्रान्ट, जिला पंचायत सदस्य के प्रतिनिधि तथा ग्राम पंचायत के लगभग 80 ग्रामीणजन भी…

Read More

जनपद देहरादून के सुदधोवाला स्थित सेंटर फॉर रिसर्च एंड ट्रेंनिंग इन फाइनेंशियल इंस्टिट्यूट में कौशल विकास एवं सेवायोजन विभाग के समस्त सेवायोजन अधिकारियो के लिए बेंगलुरु स्थित संस्था इंटरनेशनल स्कूल आफ काउंसलिंग एंड हॉलिस्टिक स्टडीज द्वारा पांच दिवसीय सर्टिफाइड करियर डेवलपमेंट प्रोफेशनल प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें विभाग के निदेशालय स्तर से लेकर जनपद स्तर तक के समस्त अधिकारियों द्वारा प्रतिभाग किया गया । प्रशिक्षण कार्यक्रम के समापन के अवसर पर विभागीय सचिव श्री रविशंकर भी उपस्थित रहे ।संस्था की ओर से प्रशिक्षक के रूप में श्री कृष्णा अय्यर एवं श्रीमती ममता तनेजा द्वारा प्रशिक्षण प्रदान किया…

Read More

न्यायालय द्वारा प्रतिबंधित भूमि के अवैध क्रय-विक्रय से जुड़े गंभीर फर्जीवाड़े के मामले में जिलाधिकारी सविन बंसल ने कड़ा संज्ञान लेते हुए क्रेता एवं विक्रेता के विरुद्ध थाना शहर कोतवाली में एफआईआर दर्ज कराने के निर्देश दिए हैं। राज्य की सरकारी भूमि पर गिद्ध नजर गढाये बैठे भू-माफिया बिल्डर्स पर जिला प्रशासन कड़े प्रहार करने के मूड मेें है। चंडीगढ पंजाब बाहरी लोग राज्य की प्रतिबन्धित भूमि जिनपर न्यायालय द्वारा क्रय-व्रिकय पर रोक लगा रखी है ऐसी भूमि पर भू-माफियाओं की नजर है ऐसी भूमि को कूटरचित दस्तावेज से जमीन बेचने का मामला संज्ञान में आया है। जिस पर जिलाधिकारी…

Read More

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सरसंघचालक माननीय डॉ. मोहन भागवत जी के उत्तराखंड प्रवास के द्वितीय दिवस पर आज देहरादून के निम्बूवाला स्थित हिमालयन सांस्कृतिक केंद्र, गढ़ी कैंट में पूर्व सैनिकों एवं पूर्व सेना अधिकारियों के साथ “प्रमुख जन गोष्ठी एवं विविध क्षेत्र समन्वित संवाद कार्यक्रम” सम्पन्न हुआ। कार्यक्रम के आरंभ में पूर्व मेजर जनरल गुलाब सिंह रावत, कर्नल अजय कोठियाल एवं कर्नल मयंक चौबे ने सरसंघचालक भागवत का शाल ओढ़ाकर एवं पारंपरिक टोपी से सम्मानपूर्वक स्वागत एवं अभिनंदन किया। इसके साथ ही सेना का नेतृत्व कर चुके सेवा निवृत 6 जनरल, वाईस एडमिरल, डी जी कॉस्ट गार्ड, ब्रिगेडयर, एवं…

Read More

देहरादून। हरिद्वार में 2027 में होने वाले अर्ध कुंभ मेले को देखते हुए नदियों का चैनेलाइजेशन, स्ट्रांम वाटर मास्टर ड्रेनेज सिस्टम का कार्य समयबद्ध ढंग से किया जाये। विभागीय कार्यों में तेजी लाने के साथ-साथ गुणवत्ता का विशेष ध्यान रखते हुए खाली पड़े पदों को भी शीघ्रता से भरा जाये। उक्त बात प्रदेश के सिंचाई, पर्यटन, लोक निर्माण, पंचायतीराज, ग्रामीण निर्माण, जलागम, धर्मस्व एवं संस्कृति मंत्री सतपाल महाराज ने सोमवार को यमुना कॉलोनी स्थित सिंचाई भवन में सिंचाई विभाग एवं लघु सिंचाई विभाग की समीक्षा बैठक की अध्यक्षता करते हुए विभागीय अधिकारियों को निर्देश देते हुए कही। उन्होंने…

Read More

नई दिल्ली, मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने नई दिल्ली में केंद्रीय जल शक्ति मंत्री सी. आर. पाटिल से शिष्टाचार भेंट कर वर्ष 2027 में हरिद्वार में आयोजित होने वाले महाकुंभ की तैयारियों तथा नमामि गंगे से संबंधित परियोजनाओं पर विस्तृत चर्चा की। मुख्यमंत्री ने हरिद्वार कुंभ 2027 के सफल, सुव्यवस्थित एवं पर्यावरणीय दृष्टि से सतत आयोजन को सुनिश्चित करने हेतु राष्ट्रीय स्वच्छ गंगा मिशन (NMCG) के अंतर्गत ₹408.82 करोड़ की परियोजनाओं को शीघ्र स्वीकृति प्रदान करने का अनुरोध किया। उन्होंने कहा कि जनवरी से अप्रैल 2027 तक आयोजित होने वाले इस महाआयोजन में देश-विदेश से करोड़ों श्रद्धालुओं के…

Read More