Author: deepsavera

देहरादून। तनिष्क फुटबॉल अकादमी एवं नेहरूग्राम फुटबॉल क्लब के संयुक्त तत्वावधान में इंटर कॉलेज नेहरूग्राम परिसर में आयोजित फुटबॉल समर कैंप-2026 का रविवार को उत्साह, उमंग और खेल भावना के माहौल में भव्य समापन हुआ। कई दिनों तक चले इस प्रशिक्षण शिविर में बड़ी संख्या में युवा खिलाड़ियों ने भाग लेकर फुटबॉल की तकनीकी बारीकियों का प्रशिक्षण प्राप्त किया। समापन समारोह में खिलाड़ियों ने अपने उत्कृष्ट खेल कौशल का प्रदर्शन कर दर्शकों और अतिथियों की खूब सराहना बटोरी। समापन समारोह के मुख्य अतिथि प्रदेश संयोजक गोरखा प्रकोष्ठ भाजपा उत्तराखंड एवं गोरखा कल्याण परिषद के उपाध्यक्ष (दर्जा राज्यमंत्री) अभिषेक शाही (अब्बू…

Read More

रामनगर/कालाढूंगी/हल्द्वानी, मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शनिवार को तहसील कालाढुंगी के नमस्ते कॉर्बेट रिज़ॉर्ट धनपुर धमोला पहुंचकर *ललित फाउंडेशन के पंचम अधिवेशन* “अभिव्यंजना” 5•0 का दीप जलाकर शुभारंभ किया। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने इस अवसर पर संबोधित करते हुए कहा कि ये केवल एक कवि सम्मेलन नहीं बल्कि विचारों, भावनाओं और सृजनशीलता को अनुभव करने का एक अभिनव अवसर है। उन्होंने कहा कि कवि केवल शब्दों के निर्माता नहीं होते बल्कि वे समाज के चिंतक, मार्गदर्शक और प्रेरक भी होते हैं क्योंकि, कवि की रचनाएं समाज को दर्पण दिखाने का काम करती हैं। उन्होंने कहा कि…

Read More

देहरादून। उत्तराखण्ड में विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान कार्य में जुटे बूथ लेवल ऑफिसर्स को मोबाइल डाटा रिचार्ज हेतु आयोग द्वारा हर बीएलओ को ₹350 का भुगतान किया जाएगा। मुख्य निर्वाचन अधिकारी डॉ. बी वी आर सी पुरुषोत्तम की विशेष पहल पर प्रदेश के सभी 11733 बीएलओ को मोबाइल रिचार्ज हेतु भुगतान के बाबत आदेश जारी कर दिए गए हैं।    मुख्य निर्वाचन अधिकारी डॉ. बी वी आर सी पुरुषोत्तम ने बताया कि प्रदेश में एसआईआर की प्रक्रिया शुरू हो गई गई। इस दौरान बीएलओ 8 जून से 7 जुलाई तक घर- घर जाकर मतदाताओं को गणना फॉर्म बांटेंगे। इस एक…

Read More

देहरादून। उत्तरांचल प्रेस क्लब एवं चिकित्सा शिक्षा निदेशालय के संयुक्त तत्वावधान में शनिवार को प्रेस क्लब परिसर में निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में 142 पत्रकारों एवं उनके परिजनों ने स्वास्थ्य परीक्षण, ब्लड जांच तथा विभिन्न चिकित्सीय सेवाओं का लाभ उठाया। स्वास्थ्य परीक्षण उपरांत विभाग की ओर से आवश्यक दवाइयों का भी निःशुल्क वितरण किया गया। वहीं कई पत्रकारों ने रक्तदान कर सामाजिक सरोकार की मिसाल पेश की। शिविर में चिकित्सा शिक्षा निदेशालय की टीम के साथ राजकीय दून मेडिकल कॉलेज एवं राजकीय मेडिकल कॉलेज के विशेषज्ञ चिकित्सकों ने अपनी सेवाएं प्रदान कीं। शिविर में…

Read More

देहरादून, जिलाधिकारी एवं मुख्य कार्यकारी अधिकारी स्मार्ट सिटी लिमिटेड डॉ. आशीष चौहान ने ऋषिपर्णा सभागार, कलेक्ट्रेट में स्मार्ट सिटी लिमिटेड के अंतर्गत संचालित विभिन्न परियोजनाओं की समीक्षा करते हुए अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने परियोजनाओं की प्रगति, हैंडओवर की स्थिति तथा संचालन एवं अनुरक्षण (ऑपरेशन एंड मेंटिनेंस) कार्यों की विस्तार से समीक्षा की। बैठक में जानकारी दी गई कि स्मार्ट सिटी के अंतर्गत स्वीकृत 22 परियोजनाओं में से 21 परियोजनाएं पूर्ण हो चुकी हैं तथा इनमें से 10 परियोजनाओं को संबंधित विभागों को हस्तांतरित किया जा चुका है। एक परियोजना, ग्रीन बिल्डिंग, वर्तमान में निर्माणाधीन है। इस पर…

Read More

,कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज नेजन सुनवाई के तहत बहुउद्देशीय शिविर में 04 दिव्यांगों को विकलांग प्रमाण पत्र वितरित करने के साथ-साथ शिकायत काउंटर पर 42 शिकायतें एवं 91 मांग पत्र प्राप्त हुए। सतपुली क्षेत्र के विकास की चर्चा करते हुए बताया कि सतपुली नगर पंचायत क्षेत्र में नयार नदी पर निर्माणाधीन 56 करोड़ 34 लाख 97 की लागत से बहु प्रतिक्षित सतपुली झील का निर्माण कार्य तीव्र गति से चल रहा है। यह सिर्फ एक जलाशय नहीं, बल्कि पूरे क्षेत्र की तस्वीर और तकदीर बदलने वाली योजना है। उक्त बात प्रदेश के प्रदेश के लोक निर्माण, सिंचाई,…

Read More

देहरादून,  जिलाधिकारी डॉ. आशीष चौहान ने शुक्रवार देर सायं ऋषिपर्णा सभागार, कलेक्ट्रेट में जिला गंगा संरक्षण समिति के साथ ही अर्धकुंभ मेला 2027 के लिए प्रस्तावित कार्यों के सम्बन्ध बैठक लेते हुए आवश्यक निर्देश दिए। जिलाधिकारी ने जनपद अन्तर्गत संचालित गंगा संरक्षण, सीवरेज, अपशिष्ट प्रबंधन एवं स्वच्छता संबंधी कार्यों की विस्तृत समीक्षा की। इस दौरान उन्होंने अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश देते हुए कहा कि केवल प्रस्तुतिकरण (प्रेजेंटेशन) नहीं, बल्कि धरातल पर कार्यों के प्रभावी परिणाम दिखाई देने चाहिए। बैठक में जिलाधिकारी ने अधिशासी अभियंता जल संस्थान एवं परियोजना प्रबंधन निर्माण एवं अनुरक्षण इकाई (गंगा) को निर्देशित किया कि…

Read More

मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने शनिवार को शिवालिक कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग, देहरादून में “विकसित भारत 2047 के निर्माण में उच्च शिक्षा का महत्त्व” विषय पर आयोजित विचार गोष्ठी को संबोधित करते हुए कहा कि उच्च शिक्षा केवल ज्ञान अर्जन का माध्यम नहीं, बल्कि विकसित, आत्मनिर्भर और समृद्ध भारत के निर्माण की आधारशिला है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश में शिक्षा, नवाचार, अनुसंधान और कौशल विकास के क्षेत्र में अभूतपूर्व परिवर्तन हुए हैं, जो भारत को वर्ष 2047 तक विकसित राष्ट्र बनाने के संकल्प को साकार करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे। मुख्यमंत्री ने…

Read More

विश्व धरोहर फूलों की घाटी को जोड़ने वाले पैदल मार्ग को वैली ऑफ फ्लावर्स नेशनल पार्क प्रशासन द्वारा दुरस्त कर दिया गया है, 1 जून को खुलेगी यूनेस्को विश्व प्राकृतिक धरोहर फूलों की घाटी, इस बार दिखेगा घाटी में दिखेगा हिमखंड का दुर्लभनजारा। विश्व धरोहर स्थल फूलों की घाटी बियावान प्रकृति प्रेमियों और आम पर्यटकों के लिए 1 जून से खुलने को तैयार है, जहां पार्क प्रशासन ने घाटी के पैदल संपर्क मार्ग सुचारु कर दिया है। तो वहीं, वैली ऑफ फ्लावर्स नेशनल पार्क की रेंज ऑफिसर चेतना काण्डपाल ने घाटी का निरीक्षण करते हुए जानकारी दी है कि…

Read More

चमोली जनपद भ्रमण कार्यक्रम के दौरान गृह सचिव उत्तराखण्ड शासन श्री शैलेश बगोली (IAS) ने आज ऐतिहासिक श्री गोपीनाथ मंदिर, गोपेश्वर पहुंचकर विधिवत पूजा-अर्चना कर प्रदेश एवं जनकल्याण की कामना की। इस अवसर पर उन्होंने मंदिर की धार्मिक एवं सांस्कृतिक परंपराओं के संबंध में जानकारी प्राप्त की। गोपीनाथ मंदिर दर्शन के अवसर पर मंदिर समिति के पदाधिकारियों एवं स्थानीय प्रबुद्धजनों द्वारा गृह सचिव का स्मृति चिन्ह एवं अंगवस्त्र भेंट कर गर्मजोशी से स्वागत एवं सम्मान किया गया। इसके पश्चात गृह सचिव ने मंदिर समिति के पदाधिकारियों व स्थानीय प्रबुद्ध जनों से सौहार्दपूर्ण वार्ता की। वार्ता के दौरान उन्होंने पंचकेदार…

Read More