देहरादून,
परेड ग्राउंड, देहरादून में आज प्रेसिडेंट कप 2026 सीजन-1 का भव्य उद्घाटन समारोह आयोजित किया गया। यह प्रतियोगिता 29 मई 2026 से 07 जून 2026 तक आयोजित की जाएगी। प्रतियोगिता में विजेता टीम को ₹1,00,000 का नगद पुरस्कार एवं रनर-अप टीम को ₹50,000 का नगद पुरस्कार प्रदान किया जाएगा। साथ ही सभी खिलाड़ियों को टी-शर्ट भी वितरित की जाएंगी।
इस भव्य आयोजन के आयोजक Anshul Chawla ने बताया कि प्रेसिडेंट कप 2026 का उद्देश्य युवाओं को खेलों के प्रति प्रोत्साहित करना एवं उनकी प्रतिभा को एक बड़ा मंच प्रदान करना है। उन्होंने कहा कि प्रतियोगिता में खिलाड़ियों एवं खेल प्रेमियों का उत्साह आयोजन को और भी विशेष बना रहा है तथा भविष्य में इस प्रतियोगिता को और बड़े स्तर पर आयोजित किया जाएगा।
कार्यक्रम का उद्घाटन उत्तराखंड सरकार के कैबिनेट मंत्री Khajan Das द्वारा किया गया। इस अवसर पर राज्य मंत्री Kuldeep Butola, भाजपा प्रदेश मंत्री Aditya Chauhan, भाजपा प्रदेश मंत्री Neha Joshi, सचिवालय संघ अध्यक्ष Deepak Joshi, भाजयुमो प्रदेश अध्यक्ष Vipul Maindoli एवं भाजपा महानगर उपाध्यक्ष Om Kakkar विशेष रूप से उपस्थित रहे।
मुख्य अतिथि कैबिनेट मंत्री श्री ख़ज़ान दास जी ने कहा कि खेल युवाओं को अनुशासन, नेतृत्व एवं टीम भावना का पाठ पढ़ाते हैं। उन्होंने कहा कि प्रेसिडेंट कप जैसे आयोजन युवाओं को अपनी प्रतिभा दिखाने का उत्कृष्ट मंच प्रदान करते हैं और सरकार खेलों को बढ़ावा देने के लिए निरंतर कार्य कर रही है।
राज्य मंत्री कुलदीप बुटोला जी ने अपने संबोधन में कहा कि उत्तराखंड की युवा शक्ति खेलों में लगातार नई उपलब्धियां हासिल कर रही है। उन्होंने खिलाड़ियों को मेहनत और समर्पण के साथ आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया।
प्रदेश मंत्री आदित्य चौहान जी ने कहा कि ऐसे खेल आयोजन समाज में सकारात्मक ऊर्जा का संचार करते हैं तथा युवाओं को नशे एवं अन्य बुराइयों से दूर रखने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।
प्रदेश मंत्री नेहा जोशी जी ने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि खेल केवल प्रतिस्पर्धा नहीं बल्कि व्यक्तित्व विकास का माध्यम भी हैं। उन्होंने आयोजन समिति को सफल आयोजन के लिए शुभकामनाएं दीं।
सचिवालय संघ अध्यक्ष दीपक जोशी जी ने कहा कि प्रेसिडेंट कप 2026 युवाओं के लिए एक बड़ा अवसर है और इस प्रकार के आयोजन खेल संस्कृति को मजबूत बनाने में सहायक सिद्ध होंगे।
भाजयुमो प्रदेश अध्यक्ष विपुल मैंदोली जी ने कहा कि उत्तराखंड के युवा हर क्षेत्र में अपनी पहचान बना रहे हैं और खेल प्रतियोगिताएं उनकी प्रतिभा को नई दिशा देने का कार्य करती हैं।
भाजपा महानगर उपाध्यक्ष ओम कक्कड़ जी ने कहा कि खेल प्रतियोगिताओं से युवाओं में आत्मविश्वास बढ़ता है तथा समाज में भाईचारे और सौहार्द की भावना मजबूत होती है।
उद्घाटन समारोह के दौरान खिलाड़ियों एवं दर्शकों में विशेष उत्साह देखने को मिला। आयोजन समिति ने सभी अतिथियों का स्वागत एवं अभिनंदन किया तथा प्रतियोगिता के सफल आयोजन का संकल्प लिया।
इस दौरान सोनू बाली, कनू, शंकर रावत, तरुण जैन, राहुल पंवार, गौरव सिंह,आदर्श, अंशुल, मुकेश,मेंबर रावत harsh, संगा, हनी आदि उपास्थि रहे





