देहरादून। केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री Amit Shah के देवभूमि उत्तराखंड आगमन पर शनिवार को जॉलीग्रांट एयरपोर्ट पर मुख्यमंत्री Pushkar Singh Dhami ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया। मुख्यमंत्री धामी ने पुष्पगुच्छ भेंट कर केंद्रीय गृह मंत्री का अभिनंदन किया और राज्य में उनके आगमन का स्वागत किया। इस अवसर पर प्रदेश सरकार के वरिष्ठ अधिकारी एवं जनप्रतिनिधि भी उपस्थित रहे। अपने उत्तराखंड दौरे के दौरान केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह Haridwar में आयोजित विभिन्न कार्यक्रमों में प्रतिभाग करेंगे। इसके साथ ही वे राज्य सरकार द्वारा आयोजित प्रदर्शनी का अवलोकन भी करेंगे और संबंधित गतिविधियों की जानकारी प्राप्त करेंगे। केंद्रीय…
Author: deepsavera
भारत की न्यायिक और कानून प्रवर्तन प्रणाली के आधुनिकीकरण की दिशा में एक ऐतिहासिक मील का पत्थर स्थापित करते हुए, *उत्तराखंड ने इंटर-ऑपरेबल क्रिमिनल जस्टिस सिस्टम (ICJS) 2.0 के राष्ट्रीय कार्यान्वयन में देश में प्रथम स्थान प्राप्त किया है*। जनवरी 2026 तक के आंकड़ों के अनुसार, यह गौरवपूर्ण उपलब्धि केंद्रीय गृह मंत्री श्री अमित शाह के दूरदर्शी मार्गदर्शन और तकनीक-आधारित न्याय प्रणाली के उनके संकल्प का प्रतिफल है। राष्ट्रीय अपराध रिकॉर्ड ब्यूरो (NCRB) के नवीनतम CCTNS/ICJS प्रोग्रेस डैशबोर्ड के अनुसार, उत्तराखंड ने 93.46 के उत्कृष्ट स्कोर के साथ राष्ट्रीय स्तर पर शीर्ष स्थान प्राप्त किया है। राष्ट्रीय रैंकिंग…
अपने अन्य साथियों के साथ गिरोह बनाकर मादक पदार्थो की तस्करी में था लिप्त* *मादक पदार्थो की तस्करी में लिप्त रहने पर अभियुक्त तथा उसके साथियों के विरुद्ध थाना रायपुर पर गैंगस्टर एक्ट के तहत अभियोग किया गया था पंजीकृत* *पूर्व में पुलिस द्वारा गैंग लीडर सहित अभियुक्त के 03 साथियों को गिरफ्तार कर भेजा गया था जेल* *अभियोग पंजीकृत होने के बाद से ही अभियुक्त अपनी गिरफ्तारी से बचते हुए चल रहा था फरार* मादक पदार्थो की तस्करी व अन्य संगठित अपराधों में लिप्त आदतन अपराधियो के विरुद्ध गैंगस्टर व गुंडा अधिनियम के तहत…
। दून की पावन धरती पर शुक्रवार का दिन श्रद्धा, आस्था और गुरु भक्ति से ओतप्रोत रहा। श्री गुरु राम राय जी महाराज एवं श्रीमहंत देवेन्द्र दास जी महाराज के जयकारों के साथ 94 फीट ऊँचे नए पवित्र ध्वजदण्ड (नए श्री झण्डे जी) को अत्यंत श्रद्धा और भक्ति भाव के साथ श्री दरबार साहिब लाया गया। इस दिव्य और अलौकिक क्षण के साक्षी बनने के लिए देश-विदेश से हजारों की संख्या में श्रद्धालु संगतें दून नगरी में एकत्रित हुईं। पूरी दून घाटी गुरु महिमा, श्रद्धा और भक्ति के रंग में रंगी दिखाई दी। शुक्रवार प्रातः ब्रह्ममुहूर्त से ही संगतों के…
देहरादून। प्रदेश के कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज ने नेपाल में हुए राष्ट्रीय चुनाव में काठमांडू के मेयर रह चुके युवाओं में बेहद लोकप्रिय पूर्व रैपर बालेंद्र शाह (बालेन) और उनकी “राष्ट्रीय स्वतंत्र पार्टी” को भारी बहुमत से विजयी होने पर शुभकामनाएं दी हैं। कैबिनेट मंत्री श्री महाराज ने कहा है कि नेपाल में बालेंद्र शाह और उनकी “राष्ट्रीय स्वतंत्र पार्टी” (RSP) की जीत से भारत-नेपाल संबंध मजबूत होने की संभावना है। उन्होंने कहा कि RSP की “नेपाल फर्स्ट” नीति भारत के साथ संतुलित विकास का रास्ता खोलेगी और पारंपरिक आर्थिक फायदे को बढ़ावा देगी। उन्होंने आशा…
देहरादून। बहुप्रतीक्षित चारधाम यात्रा 19 अप्रैल 2026 को अक्षय तृतीया के शुभ अवसर पर शुरू होने वाली है। 06 मार्च से यात्रियों के पंजिकरण की प्रक्रिया प्रारंभ कर दी गई है। इस बार भी चारधाम यात्रा में रिकॉर्ड श्रृद्धांलुओं के आने की संभावना को देखते हुए प्रदेश सरकार ने चारधाम यात्रा से जुड़ी सभी तैयारियां पूर्ण कर ली हैं। उक्त जानकारी देते हुए प्रदेश के पर्यटन धर्मस्व एवं संस्कृति मंत्री सतपाल महाराज ने बताया कि चारधाम की तीर्थ यात्रा हिंदुओं के लिए काफी महत्व रखती है। लाखों की संख्या में भक्त हर साल आध्यात्मिक ज्ञान की प्राप्ति…
देहरादून, अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर राजभवन स्थित लोक भवन में आयोजित महिला कल्याण उत्कृष्ट सेवा सम्मान एवं ‘मेरी पहचान–2026’ कार्यक्रम में विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाले कर्मचारियों, अधिकारियों और सरकारी योजनाओं के लाभार्थियों को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह और महिला सशक्तिकरण एवं बाल विकास मंत्री रेखा आर्या ने संयुक्त रूप से सम्मान प्रदान किए। कार्यक्रम में राज्यपाल ने कहा कि उत्तराखंड की महिलाओं ने पिछले एक दशक में बहुत तेजी से प्रगति की है और 2047 के विकसित भारत में यहां की महिलाएं बड़ा योगदान करेंगी। इस…
डीआईटी विश्वविद्यालय की एनएसएस परिषद ने सामाजिक जागरूकता, सामुदायिक जुड़ाव और ग्रामीण विकास को बढ़ावा देने के उद्देश्य से 23 फरवरी 2026 से राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय, मालसी गांव में सात दिवसीय एनएसएस विशेष शिविर का सफलतापूर्वक आयोजन किया। शिविर के दौरान, एनएसएस स्वयंसेवकों ने साक्षरता (साक्षरता), स्वच्छता (स्वच्छता) और एड्स जागरूकता पर ध्यान केंद्रित करते हुए विभिन्न जागरूकता रैलियों में सक्रिय रूप से भाग लिया, जिसका उद्देश्य ग्रामीणों को प्रमुख सामाजिक और स्वास्थ्य संबंधी मुद्दों के बारे में शिक्षित करना था। समुदाय के भीतर सकारात्मक व्यवहार परिवर्तन को प्रोत्साहित करने के लिए महिला सशक्तिकरण, स्वास्थ्य जागरूकता और…
महिला दिवस से पहले उत्तराखंड की एक महिला एंटरप्रेन्योर ने उत्तराखंड का नाम रोशन किया है। डिफेंस टेक्नोलॉजी में स्टार्टअप शुरू करने वाली उत्तराखंड बेस्ड महिला एंटरप्रेन्योर ममता रावत को सोसाइटी ऑफ इंडियन डिफेंस मैन्युफैक्चरर्स (एसआईडीएम) के देहरादून चैप्टर की चेयरपर्सन नामित किया गया हैं। ज्योमा सॉल्यूशंस की प्रबंध निदेशक ममता रावत को एसआईडीएम के उत्तराखंड चैप्टर की चेयरपर्सन के रूप में नामित किया जाना राज्य के तेजी से विकसित हो रहे रक्षा विनिर्माण (डिफेन्स मैन्युफैक्चरिंग) क्षेत्र के लिए एक महत्वपूर्ण उपलब्धि माना जा रहा है और यह भारत के सामरिक तकनीकी क्षेत्र में महिला नेतृत्व की बढ़ती भूमिका…
देहरादून, । प्रदेश के कृषि मंत्री गणेश जोशी ने शुक्रवार को राजकीय उद्यान सर्किट हाउस, देहरादून में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में आयोजित पोस्ट बजट वेबिनार में वर्चुअल माध्यम से प्रतिभाग किया। यह वेबिनार अखरोट, बादाम और पाइन नट्स जैसे गिरीदार फलों के उत्पादन को बढ़ावा देने के उद्देश्य से आयोजित किया गया था। इस अवसर पर कृषि मंत्री गणेश जोशी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी तथा केंद्रीय कृषि एवं ग्रामीण विकास मंत्री शिवराज सिंह चौहान का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उनके मार्गदर्शन में किसानों की आय बढ़ाने और औद्यानिकी क्षेत्र के विकास के लिए…
