मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सोमवार को आवास विकास मैदान श्रीनगर में आयोजित नौ दिवसीय सहकारिता मेले में प्रतिभाग किया। मुख्यमंत्री ने कार्यक्रम स्थल पर विभिन्न विभागों/समूहों/संस्थाओं द्वारा लगाए गए स्थानीय उत्पादों के स्टॉलों का निरीक्षण कर स्थानीय उत्पादों को प्रोत्साहन देने तथा उन्हें बाजार से जोड़ने के प्रयासों के लिए काश्तकारों एवं स्वयं सहायता समूहों की सराहना की। मुख्यमंत्री ने अपने संबोधन में कहा कि राज्य में सहकारिता आंदोलन ग्रामीण विकास एवं महिला सशक्तिकरण का प्रेरक सूत्र बनने के साथ सामाजिकता तथा आंशिक स्वावलंबन का आधार भी है। सहकारिता समाज को जोड़ने और आत्मनिर्भरता की दिशा…
Author: deepsavera
देहरादून,न्यायालयों से विभिन्न वादों में लम्बे समय से वांछित और फरार चल रहे वारंटियों के खिलाफ दून पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून के निर्देश पर गैर-जमानती वारंटों की तामील सुनिश्चित करने के अभियान के तहत कोतवाली विकासनगर पुलिस ने रविवार को अलग-अलग स्थानों से 12 वारंटियों को गिरफ्तार किया। पुलिस के मुताबिक, कोतवाली विकासनगर में गठित टीम ने क्षेत्र के विभिन्न इलाकों में सघन चेकिंग अभियान चलाते हुए कई मामलों में फरार चल रहे अभियुक्तों को दबोचा। गिरफ्तार आरोपियों में आबिद खान, ताहिर, नरेश, इम्तियाज खान, अदनान…
एसएसपी देहरादून के निर्देशों पर नगर एवं ग्रामीण क्षेत्रों में चला व्यापक अभियान देहरादून, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून के निर्देशों के अनुपालन में जनपद के नगर एवं देहात क्षेत्रों में पुलिस द्वारा अवैध अतिक्रमण के विरुद्ध व्यापक अभियान चलाया गया। यह अभियान त्योहारी सीजन में आमजन के सुचारू आवागमन एवं यातायात व्यवस्था बनाए रखने के उद्देश्य से संचालित किया गया। अभियान के दौरान पुलिस टीमों ने मुख्य मार्गों, फुटपाथों एवं प्रमुख बाजार क्षेत्रों में अतिक्रमण करने वालों के विरुद्ध सख्त कार्यवाही की। दुकानों के बाहर सामान फैलाकर, वर्कशॉप के सामने वाहन खड़े कर मार्ग अवरुद्ध करने वाले व्यक्तियों…
पिछले कुछ समय से उत्तराखंड लगातार प्राकृतिक आपदाओं की मार झेल रहा है । कहीं भूस्खलन, कहीं बादल फटना तो कहीं अत्यधिक वर्षा के कारण जन–जीवन अस्त-व्यस्त हो रहा है। इन आपदाओं ने न केवल राज्य की भौतिक संरचना को प्रभावित किया है, बल्कि लोगों के मानसिक स्वास्थ्य और मनोस्थिति पर भी गहरा प्रभाव डाला है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और स्वास्थ्य मंत्री डॉ. धन सिंह रावत के दिशा–निर्देशों के बाद इस चुनौती को गंभीरता से लेते हुए स्वास्थ्य सचिव डॉ. आर. राजेश कुमार ने आपदाओं के दौरान मानसिक स्वास्थ्य सुरक्षा को लेकर राज्य में एक महत्वपूर्ण पहल शुरू…
देहरादून। दीपों के पर्व दीपावली उत्साह के बीच उत्तरांचल प्रेस क्लब, देहरादून में रविवार को आयोजित ‘दीपावली महोत्सव-2025’ पत्रकारिता, संस्कृति और समाजिक समरसता का अद्भुत संगम बन गया। इस भव्य आयोजन में प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी मुख्य अतिथि के रूप में सम्मिलित हुए। उन्होंने सभी पत्रकारों, उनके परिवारजनों को दीपावली की हार्दिक शुभकामनाएं दीं। मुख्यमंत्री ने पत्रकारों के योगदान की सराहना करते हुए कहा कि पत्रकारिता लोकतंत्र का चौथा स्तंभ है, जो समाज में सत्य, संवेदनशीलता और सजगता की लौ जलाए रखती है। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड की पत्रकारिता ने राज्य निर्माण आंदोलन से लेकर आज तक…
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने पंतनगर विश्वविद्यालय में आयोजित 118वे अखिल भारतीय किसान मेले एवं कृषि उद्योग प्रदर्शनी में प्रतिभाग किया । मुख्यमंत्री ने पंतनगर विश्वविद्यालय द्वारा उत्पादित नवीन दलहनी प्रजातियों का लोकार्पण व पंतनगर प्रवाह नामक पुस्तक का विमोचन किया। मेले में आयोजित रजत जयंती राज्य स्थापना गोष्ठी एवं संवाद कार्यक्रम में संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि इस वर्ष के किसान मेले और कृषि प्रदर्शनी में 400 से अधिक स्टॉल लगाए गए हैं, जिनमें से 200 से अधिक स्टॉल देश के विभिन्न राज्यों से आए कृषि क्षेत्र से जुड़े…
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से आज मुख्यमंत्री आवास में उत्तराखंड बेरोजगार संघ व तकनीकी डिप्लोमा प्राप्त छात्रों के प्रतिनिधिमंडल ने भेंट की। इस अवसर पर प्रतिनिधियों ने मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त किया कि राज्य सरकार ने युवाओं की भावनाओं का सम्मान करते हुए परीक्षा प्रक्रिया में अनियमितताओं की शिकायतों पर गंभीरता से संज्ञान लिया और संबंधित परीक्षा को निरस्त करने का निर्णय लिया। संघ के पदाधिकारियों ने कहा कि सरकार द्वारा परीक्षा की पारदर्शिता एवं निष्पक्षता सुनिश्चित करने के लिए उठाए गए कदम युवाओं में विश्वास और आशा का संचार करते हैं। उन्होंने कहा कि राज्य…
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी जीएमएस रोड, देहरादून में अंतर्राष्ट्रीय वैश्य महासम्मेलन द्वारा आयोजित दीपावली मेले में सम्मिलित हुए | इस अवसर पर मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने महाराजा अग्रसेन जी को नमन करते हुए उपस्थित जनो को दीपावली की अग्रिम बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए कहा कि दीपावली का पर्व हम सभी के जीवन में सकारात्मक ऊर्जा का संचार करने का एक विशिष्ट माध्यम है, जो हमें अंधकार से प्रकाश की ओर और बुराई से अच्छाई की ओर जाने की प्रेरणा देता है। मुख्यमंत्री ने कहा कि वैश्य समाज सदियों से सनातन संस्कृति…
सांस्कृतिक संध्या की आखिरी प्रस्तुति मंजरी जी के एक सुंदर परिचय के साथ शुरू हुई, जिन्होंने प्रस्तुति और प्रवाह को खूबसूरती से समझाया। उन्होंने पटियाला घराने की समृद्ध परंपराओं, उसकी विशिष्ट संगीत अभिव्यक्तियों और भारतीय शास्त्रीय संगीत में उसके योगदान के बारे में बात की। परिचय के बाद, प्रस्तुति की शुरुआत “कृपा करो मोपे प्रभुजी” के भावपूर्ण गायन से हुई, जिसने शाम को एक शांत और भक्तिमय माहौल प्रदान किया। पूरे कार्यक्रम के दौरान, मंजरी जी ने प्रत्येक कहानी खंड को भावपूर्ण शास्त्रीय नृत्य प्रदर्शनों के साथ खूबसूरती से सुनाया, जबकि उस्ताद जवाद खान साहब ने अपनी…
प्रभारी मंत्री सौरभ बहुगुणा ने आपदा से क्षतिग्रस्त परिसंपत्तियों एवं आपदा से प्रभावित क्षेत्रों के संबंध में जनपद स्तरीय अधिकारियों की बैठक की। बैठक के दौरान उन्होंने विभागवार कार्यों की समीक्षा करते हुए आपदा के समय विभागीय स्तर पर किए गए कार्यों की सराहना की। साथ ही अधिकारियों को आपसी समन्वय के साथ कार्य करने के भी निर्देश दिए। जिला कार्यालय के सभागार कक्ष में आयोजित बैठक के दौरान जनपद प्रभारी मंत्री श्री बहुगुणा ने बीते मानसून सत्र की अवधि में जनपद में हुई क्षति का विभागवार जायजा लिया। उन्होंने जनपद में प्रभावित सड़कों सहित, सिंचाई नहरों, पेयजल…
