हल्द्वानी, मख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने राज्य सरकार की मातृ-पितृ तीर्थाटन योजना के तहत 32 श्रद्धालुओं के एक दल को हरी झंडी दिखाकर गंगोत्री धाम के लिए रवाना किया। मंगलवार को हल्द्वानी सर्किट हाउस में आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने सभी श्रद्धालुओं को सुरक्षित, सुखद एवं मंगलमय यात्रा की शुभकामनाएं दीं। मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर कहा कि राज्य सरकार द्वारा वरिष्ठ नागरिकों के लिए संचालित मातृ-पितृ तीर्थाटन योजना का उद्देश्य उन्हें धार्मिक स्थलों के दर्शन का अवसर प्रदान करना और उनके जीवन में आध्यात्मिक शांति एवं आनंद का संचार करना है। पांच दिवसीय…
Author: deepsavera
*मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने किया हल्द्वानी सिटी बस सेवा का शुभ हल्द्वानी, नागरिकों के लिए मंगलवार का दिन नई राहत लेकर आया, जब मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने हल्द्वानी सिटी बस सेवा का शुभारंभ किया। मुख्यमंत्री ने सर्किट हाउस परिसर से हरी झंडी दिखाकर बसों को रवाना किया। मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि सिटी बस सेवा का शुभारंभ शहर के विकास की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। इस सेवा से नागरिकों को सस्ती, सुलभ और सुरक्षित परिवहन सुविधा मिलेगी। उन्होंने कहा कि इस पहल से शहर के यातायात दबाव में कमी आएगी, प्रदूषण…
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने दून मेडिकल कॉलेज, पटेलनगर में 1456 अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र प्रदान किये। इसमें लोक सेवा आयोग के माध्यम से चयनित 109 समीक्षा अधिकारी एवं सहायक समीक्षा अधिकारी और उत्तराखण्ड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग के माध्यम से चयनित 1347 सहायक अध्यापक (एल.टी.) शामिल हैं। मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने नियुक्ति पत्र प्राप्त करने वाले सभी अभ्यर्थियों को बधाई देते हुए कहा कि यह अवसर नियुक्ति अभ्यर्थियों के जीवन का एक महत्वपूर्ण पड़ाव है, साथ ही राज्य के उज्ज्वल भविष्य की नींव निर्धारण के लिए भी महत्वपूर्ण है। उन्होंने नवनियुक्त युवाओं से अपने कर्तव्यों का…
देहरादून श्री महन्त इन्दिरेश अस्पताल में कार्डियोलॉजी विभाग में प्रोफेसर एवं हेड यूनिट 1 डॉ साहिल महाजन ने एक ऐसी चिकित्सा उपलब्धि हासिल की हैए जिसने हृदय रोग उपचार के नए आयाम खोल दिए हैं। अस्पताल में पहली बार ड्यूल ट्रांसकैथेटर वाल्व रिप्लेसमेंट ;(ट्रांसकैथेटर वाल्व इन वाल्व एओर्टिक इम्प्लांटेशन विद सेल्फ एक्सपेंडिंग वाल्व और ट्रांसकैथेटर मिट्रल वैल्व इम्प्लांटेशन विद बलून एक्सपैंडेबल वाल्व ) की जटिल और दुर्लभ प्रक्रिया को बिना चीरा लगाए प्रोफेसर डॉ साहिल महाजन एवं असिस्टेंट प्रोफेसर डॉ मयंक अग्रवाल द्वारा पूरी तरह सफलतापूर्वक सम्पन्न किया गया। श्री महन्त इन्दिरेश अस्पताल के चेयरमैन श्रीमहन्त देवेन्द्र दास जी महाराज…
सर्किल बार का लाइसेंस 15 दिन के लिए निलंबित देहरादून। जिलाधिकारी सविन बंसल ने राजपुर रोड स्थित सर्किल बार में हाल ही में हुई आगजनी की घटना को गंभीरता से लेते हुए बार का लाइसेंस 15 दिन के लिए निलंबित कर दिया है। घटना की जांच के लिए जिलाधिकारी ने उप जिलाधिकारी सदर एवं प्रभारी अधिकारी आबकारी हरी गिरी के नेतृत्व में एक संयुक्त टीम गठित कर जांच कराई। जांच रिपोर्ट में पाया गया कि बार में सुरक्षा मानकों की घोर अवहेलना की गई थी। आग की यह घटना बार में आयोजित जग्लिंग एवं फायर शो…
देहरादून, दीपावली पर्व के नजदीक आते ही बाजारों में मिठाइयों की मांग बढ़ने के साथ मिलावटखोरी का सिलसिला भी तेज हो गया है। इसी क्रम में खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन (एफडीए) की टीम ने सोमवार को पटेलनगर क्षेत्र में बड़ी कार्रवाई करते हुए एक गोदाम से लगभग 50 क्विंटल नकली रसगुल्ला बरामद किया। विभाग ने संदेहास्पद गुणवत्ता वाले रसगुल्लों के नमूने जांच हेतु भेज दिए हैं और पूरा स्टॉक सीज कर दिया गया है। बेसमेंट गोदाम से मिली बड़ी खेप एफडीए की विशेष टीम ने दीपावली के मद्देनज़र राजधानी के पटेलनगर क्षेत्र में निरीक्षण अभियान…
देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में आयोजित राज्य मंत्रिमंडल की बैठक में आज अनेक महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए। इनमें महिला एवं बाल विकास, चिकित्सा स्वास्थ्य, आवास, समान नागरिक संहिता और राज्य कर्मियों से जुड़े अहम प्रस्तावों को मंजूरी दी गई। 1. महिला एवं बाल विकास विभाग की सेवा नियमावली में संशोधन को मंजूरी कैबिनेट ने उत्तराखंड महिला एवं बाल विकास अधीनस्थ सुपरवाइजर सेवा नियमावली, 2021 में संशोधन को स्वीकृति प्रदान की। अब सुपरवाइजर पदों पर आंगनवाड़ी कार्यकर्त्रियों के पदोन्नति कोटे को 40 प्रतिशत से बढ़ाकर 50 प्रतिशत कर दिया गया है। भारत सरकार के…
देहरादून, राजकीय मेडिकल कॉलेज श्रीनगर में संविदा के आधार पर 9 विशेषज्ञ चिकित्सकों की नियुक्ति को चिकित्सा स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने अनुमोदन दे दिया है। विभिन्न संकायों में इन विशेषज्ञ चिकित्सकों की तैनाती से मेडिकल कॉलेज में जहां शैक्षणिक गतिविधियों में व्यापक सुधार होगा वहीं कॉलेज में अध्ययनरत एमबीबीएस छात्रों को बेहतर प्रशिक्षण भी मिल सकेगा। सूबे के राजकीय मेडिकल कॉलेजों में संकाय सदस्यों की कमी को दूर करने के लिये राज्य सरकार निरंतर प्रयासरत है। इसी क्रम में कॉलेजों में फैकल्टी की नियुक्ति के लिये हेमवती नंदन बहुगुणा उत्तराखंड चिकित्सा शिक्षा…
रूड़की,: प्रीमियम दरवाज़ों और खिड़कियों के लिए भारत के सबसे भरोसेमंद ब्राण्ड फेनेस्टा ने रूड़की में नए शोरूम के लॉन्च के साथ उत्तराखण्ड में अपने रीटेल फुटप्रिन्ट का विस्तार किया है। शोभाराम एंड सन्स द्वारा संचालित यह शोरूम दूसरी मंज़िल, अमर होण्डा शोरूम बिल्डिंग, सोलानी ब्रिज, हरिद्वार रोड़, रूड़की- 247667 पर स्थित है, जो देश भर में विश्वस्तरीय फेनेस्ट्रेशन समाधान उपलब्ध कराने के फेनेस्टा के मिशन में एक महत्वपूर्ण कदम है। नया शोरूम इस तरह से डिज़ाइन किया गया है कि यह उपभोक्ताओं को फेनेस्टा के संपूर्ण पोर्टफोलियो का व्यापक अनुभव प्रदान करेगा, जिसमें आधुनिक डिज़ाइनां में तैयार किए…
पंतनगर,: उत्तराखंड के ऊधम सिंह नगर जिले के 25 गाँवों के लिए मोबाइल हेल्थ वैन की शुरूआत स्वास्थ्य सेवा पहुंच में सुधार के लिए संचालित सामुदायिक पहल के रूप में, हिन्दुस्तान जिं़क ने ममता हेल्थ इंस्टीट्यूट फॉर मदर एंड चाइल्ड के सहयोग से उत्तराखंड के ऊधम सिंह नगर जिले के 135 गाँवों में प्राथमिक स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान करने के लिए मोबाइल हेल्थ वैन की शुरूआत की। मोबाइल हेल्थ वैन को जिलाधिकारी नितिन सिंह भदौरिया ने कलेक्ट्रेट से हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। जिलाधिकारी ने स्वास्थ्य देखभाल के क्षेत्र में हिन्दुस्तान जिं़क और ममता संस्था की इस पहल की…
