मुख्यमंत्री उत्तराखण्ड के *”ड्रग्स फ्री देवभूमि 2025″* के विजन को साकार करने के लिए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून द्वारा सभी अधीनस्थों को अपने-अपने क्षेत्रों में अवैध मादक पदार्थों की तस्करी/बिक्री में संलिप्त अभियुक्तों को चिन्हित करते हुए उनके विरूद्ध वैधानिक कार्यवाही किये जाने हेतु निर्देशित किया गया है। इसी क्रम में थाना नेहरू कालोनी पर गठित पुलिस टीम द्वारा गश्त/चैकिंग के दौरान सपेरा बस्ती के पास से एक अभियुक्त को 12.77 ग्राम अवैध स्मैक के साथ गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त के विरुद्ध थाना नेहरू कॉलोनी पर मु0अ0स0 – 380/25, धारा 8/21 एनडीपीएस एक्ट के अंतर्गत अभियोग…
Author: deepsavera
, देहरादून : ओलंपस हाई ने आज पूरे उत्साह और जोश के साथ अपना 26वां वार्षिक एथलेटिक्स मीट एवं पी.टी. प्रदर्शन आयोजित किया। इस अवसर पर विद्यालय के सीनियर और जूनियर वर्ग के विद्यार्थियों ने खेल भावना, टीमवर्क और सहभागिता का अद्भुत प्रदर्शन किया। कार्यक्रम की शुरुआत मुख्य अतिथि कर्नल बलजीत सिंह के आगमन से हुई, जिनका स्वागत प्रबंध निदेशक डॉ. कुनाल शमशेर मल्ला, अकादमिक निदेशक डॉ. अनुराधा पुंडीर मल्ला तथा प्रधानाचार्या डॉ. ज्योति गुप्ता ने किया। कार्यक्रम का शुभारंभ हेड गर्ल आहाना मल्ला और हेड बॉय ओजस भारती द्वारा विद्यालय ध्वज फहराने के साथ हुआ। प्रीफेक्टरियल…
प देहरादून (सूवि), जिलाधिकारी सविन बंसल एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने राज्य स्थापना के रजत जयंती समारोह की श्रृंखला में पुलिस लाइन रेसकोर्स में आयोजित होने वाली पुलिस रैतिक परेड तथा 8 नवम्बर को आयोजित होने वाले कार्यक्रम की तैयारियों एवं व्यवस्था का निरीक्षण करते हुए सम्बन्धित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। जिलाधिकारी सविन बंसल ने कार्यक्रम स्थल पर मंच, बैठक व्यवस्था, साउंड सिस्टम, सुरक्षा व्यवस्था, यातायात नियंत्रण, पार्किंग स्थल एवं आमंत्रित अतिथियों के स्वागत आदि की तैयारियों की विस्तृत जानकारी संबंधित अधिकारियों से प्राप्त की। जिलाधिकारी ने संबंधित विभागों को निर्देश दिए कि राज्य स्थापना दिवस कार्यक्रम को भव्य…
देहरादून – 04.11.2025- देवभूमि जल शक्ति कॉन्टैक्टर वेलफेयर एसोसिएशन की ओर से आज त्यागी रोड स्थित एक होटल में प्रेस वार्ता का आयोजन किया गया। प्रेस वार्ता को मुख्य रूप से संस्था के अध्यक्ष अमित अग्रवाल एवं वरिष्ठ पदाधिकारीयों ने संयुक्त रूप से संबोधित किया एवं अपनी बात रखी। उन्होंने कहा उत्तराखंड राज्य में जल जीवन मिशन के अंतर्गत “हर घर जल हर घर नल” योजना के लक्ष्यों को पूरा करने की दिशा में राज्य के ठेकेदारों ने अभूतपूर्व योगदान दिया है। अब तक लगभग 70% कार्य पूर्ण हो चुके हैं तथा शेष 30% योजनाओं में…
देहरादून, राज्य गठन के उपंरात ग्रामीण अर्थव्यवस्था को सशक्त बनाने में सहकारित विभाग ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। 25 वर्ष के कालखंड में सहकारी संस्थाओं के माध्यम से प्रदेश के किसानों, महिलाओं, काश्तकारों, कारीगरों और युवाओं को सशक्त बनाने और पलायन को रोकने की दिशा में अनेक महत्वपूर्ण व प्रभावशाली योजनाएं संचालित की गई। इसके साथ ही सहकारी संस्थाओं को अधिक संगठित, व्यापक और पारदर्शी बनाय गया। प्रदेश की शत-प्रतिशत पैक्स समितियों का कम्प्यूटरीकरण कर सहकारिता का लाभ आम लोगों को पहुंचाया गया। मुख्यमंत्री घस्यारी कल्याण योजना व माधो सिंह भण्डारी सहकारी सामूहिक खेती योजना जैसी अभिनव योजनाओं ने…
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से आज मुख्यमंत्री आवास में चौखुटिया में स्वास्थ्य सेवाओं को सुदृढ़ करने हेतु आंदोलन कर रहे प्रतिनिधिमंडल ने भेंट की। प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री श्री धामी का आभार व्यक्त किया कि चौखुटिया क्षेत्र की स्वास्थ्य सेवाओं को प्राथमिकता देते हुए मुख्यमंत्री जी ने तत्काल प्रभाव से अस्पताल के उन्नयन हेतु शासनादेश जारी कर दिया है। इसके अंतर्गत चौखुटिया अस्पताल की क्षमता 30 बेड से बढ़ाकर 50 बेड कर दी गई है, साथ ही विभिन्न आवश्यक स्वास्थ्य सुविधाओं को चरणबद्ध रूप से सुदृढ़ करने का निर्णय लिया गया है। मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी…
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने उत्तराखण्ड की रजत जयंती वर्ष समारोह की श्रृंखला में काशीपुर में मंगलवार को राज्य स्तरीय शहरी विकास सम्मेलन का शुभारम्भ किया। इस अवसर पर उन्होंने 46 करोड़ 24 लाख के विकास कार्यों का लोकार्पण एवं शिलान्यास किया तथा दिव्यांग सशक्तिकरण कौशल विकास वाहन व नगर निगम काशीपुर के 14 कूड़ा एकत्रित करने वाले वाहनों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य निर्माण के प्रारंभिक वर्षों में, जब हमारे शहर अपने स्वरूप में ढल रहे थे, तब हमारे निकायों के सामने बुनियादी सुविधाओं के साथ-साथ आवश्यक संसाधनों का भी…
मुख्यमंत्री ने कहा कि श्रीनगर गढ़वाल में स्थित माँ धारी देवी और भगवान कमलेश्वर महादेव के पौराणिक मंदिर सम्पूर्ण उत्तराखंड की अनमोल धरोहर है। प्रत्येक वर्ष बैकुंठ चतुर्दशी के अवसर पर आयोजित होने वाला यह मेला आस्था एवं समृद्ध सांस्कृतिक लोक परंपराओं का प्रतीक है। उन्होंने कहा इस प्रकार के पारंपरिक मेले हमें हमारी जड़ों से जोड़ने का कार्य करते हैं। मुख्यमंत्री ने कहा प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में राज्य सरकार प्रदेश के सर्वांगीण विकास को आगे बढ़ा रही है। राज्य में शिक्षा, स्वास्थ्य, पेयजल और कनेक्टिविटी सहित अनेकों क्षेत्रों में इंफ्रास्ट्रक्चर को मजबूत किया…
अल्मोड़ा : पेंशन एवं पेंशनभोगी कल्याण विभाग, कार्मिक, लोक शिकायत तथा पेंशन मंत्रालय, भारत सरकार, केंद्र सरकार के पेंशनभोगियों के लिए 1 से 30 नवंबर, 2025 तक राष्ट्रव्यापी डिजिटल जीवन प्रमाणपत्र (डीएलसी) अभियान 4.0 आयोजित कर रहा है। डीएलसी अभियान 4.0 द्वारा संतृप्ति-आधारित दृष्टिकोण अपनाते हुए देशभर के 2,000 से अधिक शहरों और कस्बों को कवर किया जा रहा है ताकि पेंशनभोगियों को कई डिजिटल तरीकों के माध्यम से अपने जीवन प्रमाणपत्र जमा करने की सुविधा मिल सके। इसी कड़ी में मंगलवार को अल्मोड़ा में डीएलसी 4.0 अभियान का आयोजन किया गया। इस अभियान में वर्ष 2021…
देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शनिवार को लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती पर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की और प्रदेशवासियों को राष्ट्रीय एकता दिवस की शुभकामनाएं दीं। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने कहा कि देश की एकता और अखंडता की रक्षा में सरदार पटेल का योगदान सदैव अविस्मरणीय रहेगा। मुख्यमंत्री ने कहा कि एकीकृत भारत के निर्माण में सरदार पटेल की कूटनीति, दूरदर्शिता और दृढ़ इच्छाशक्ति ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। उन्होंने अपने अटूट समर्पण से अखंड भारत का सपना साकार किया और देश को सशक्त राष्ट्र बनाने का महान कार्य किया। श्री धामी ने कहा…
