Author: deepsavera

अल्मोड़ा : पेंशन एवं पेंशनभोगी कल्याण विभाग, कार्मिक, लोक शिकायत तथा पेंशन मंत्रालय, भारत सरकार, केंद्र सरकार के पेंशनभोगियों के लिए 1 से 30 नवंबर, 2025 तक राष्ट्रव्यापी डिजिटल जीवन प्रमाणपत्र (डीएलसी) अभियान 4.0 आयोजित कर रहा है। डीएलसी अभियान 4.0 द्वारा संतृप्ति-आधारित दृष्टिकोण अपनाते हुए देशभर के 2,000 से अधिक शहरों और कस्बों को कवर किया जा रहा है ताकि पेंशनभोगियों को कई डिजिटल तरीकों के माध्यम से अपने जीवन प्रमाणपत्र जमा करने की सुविधा मिल सके। इसी कड़ी में मंगलवार को अल्मोड़ा में डीएलसी 4.0 अभियान का आयोजन किया गया। इस अभियान में वर्ष 2021…

Read More

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शनिवार को लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती पर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की और प्रदेशवासियों को राष्ट्रीय एकता दिवस की शुभकामनाएं दीं। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने कहा कि देश की एकता और अखंडता की रक्षा में सरदार पटेल का योगदान सदैव अविस्मरणीय रहेगा। मुख्यमंत्री ने कहा कि एकीकृत भारत के निर्माण में सरदार पटेल की कूटनीति, दूरदर्शिता और दृढ़ इच्छाशक्ति ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। उन्होंने अपने अटूट समर्पण से अखंड भारत का सपना साकार किया और देश को सशक्त राष्ट्र बनाने का महान कार्य किया। श्री धामी ने कहा…

Read More

देहरादून,  विशेषज्ञों ने युवाओं के सर्वांगीण विकास, आत्म जागरूकता और संतुलित जीवन शैली को वक्त की जरूरत बताया। ग्राफिक एरा हिल यूनिवर्सिटी में युवाओं के स्वास्थ्य और वित्तीय सशक्तिकरण पर सम्मेलन का आयोजन किया गया। सम्मेलन को मुख्य अतिथि के रूप में संबोधित करते हुए सिक्योरिटी एंड एक्सचेंज बोर्ड आफ इंडिया (सेबी) के कार्यकारी निदेशक श्री मनोज कुमार ने कहा कि वित्तीय साक्षरता आज के युग में सफलता का आधार है। जिस प्रकार शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य आवश्यक है उसी प्रकार वित्तीय जागरूकता भी जीवन का अभिन्न हिस्सा है। उन्होंने युवाओं से आह्वान किया कि वह अपने वित्तीय निर्णय…

Read More

: बजाज कैपिटल टाइगर फिनटेक ने डिजीगोल्ड और डीजीसिल्वर प्लेटफॉर्म के लॉन्च की घोषणा की है — एक डिजिटल-फर्स्ट समाधान जो सोना और चांदी खरीदने-बेचने की प्रक्रिया को आसान, पारदर्शी और सुलभ बनाता है। अब भारतीय निवेशक केवल ₹100 से निवेश शुरू कर सकते हैं, अपने पोर्टफोलियो को रियल-टाइम में ट्रैक कर सकते हैं और ऑगमॉन्ट की साझेदारी के माध्यम से सुरक्षित तरीके से सिक्कों की डोरस्टेप डिलीवरी प्राप्त कर सकते हैं। सदियों से सोना और चांदी समृद्धि, सुरक्षा और भावनात्मक मूल्य के प्रतीक रहे हैं। भारत के परिवारों ने हमेशा इन धातुओं में निवेश को अपनी संपत्ति की सुरक्षा…

Read More

देहरादून, उच्च शिक्षा विभाग के अंतर्गत डेढ़ दर्जन राजकीय महाविद्यालयों को स्थायी प्राचार्य मिल गये हैं। उच्च शिक्षा मंत्री डॉ. धन सिंह रावत के अनुमोदन के उपरांत पदोन्नत प्राचार्यों को नवीन तैनाती स्थल भी आंवटित कर दिये गये हैं। राजकीय महाविद्यालयों में प्राचार्य की तैनाती से प्रशासनिक व शैक्षणिक गतिविधियों में खासा सुधार होगा, जिसका लाभ इन महाविद्यालयों में अध्ययनरत छात्र-छात्राओं को मिलेगा। प्रदेश के राजकीय महाविद्यालयों में प्रशासनिक व शैक्षणिक गतिविधियों को मजबूत करने के दृष्टिगत राज्य सरकार द्वारा तमाम प्रयास किये जा रहे हैं। साथ ही महाविद्यालयों को राष्ट्रीय स्तर की विभिन्न रैंकिंग व नैक मूल्यांकन…

Read More

देहरादून  जिला प्रशासन द्वारा ऑटोमेटेड पार्किंग सुविधा के अन्तर्गत ‘‘फ्री सखी कैब सुविधा’’ अन्तर्गत जिला ग्राम्य विकास अभिकरण, देहरादून को 02 ई०वी० नये वाहन (टाटा पंच) आंवटित किए गए है जो ऑटोमेटेड पार्किंग सुविधा में वाहन पार्क करने वाले वाहन स्वामियों को नजदीकी भीड-भाड़ व व्यस्त्तम वाले स्थानों तक लाने ले जाने की निःशुल्क सुविधा प्रदान कर रहे हैं। सखी कैब बड़े में अब 6 अतिरिक्त वाहन जल्द जुड़गंे जिससे पार्किंग में वाहन पार्क करने वालों को सुविधा मिलेगी। मा0 मुख्यमंत्री के मार्गदर्शन में जिलाधिकारी सविन बसंल ने शहर को जाम से राहत दिलाने तथा जनमानस को पार्किंग…

Read More

देहरादून, । राष्ट्रीय महिला आयोग की अध्यक्ष श्रीमती विजया रहाटकर ने कहा कि आंगन से लेकर अंतरिक्ष तक भारत की बेटियां आज अपनी प्रतिभा, साहस और संकल्प का परचम लहरा रही है। नया भारत उन बेटियों का भारत है जो सपनों को हकीकत में बदलने का हौसला रखती है। समारोह में ग्राफिक एरा ग्रुप ऑफ इंस्टिट्यूशन की वाइस चेयरपर्सन डा. राखी घनशाला को राष्ट्रीय महिला आयोग से सम्मानित किया गया। श्रीमती विजया रहाटकर आज ग्राफिक एरा डीम्ड यूनिवर्सिटी में कैंपस कॉलिंग कार्यक्रम को मुख्य अतिथि के रूप में संबोधित कर रही थी। उन्होंने कहा कि भारत विश्व का सबसे…

Read More

देहरादून : महालेखाकार (लेखा एवं हकदारी), उत्तराखंड, देहरादून के कार्यालय गुरुवार को कौलागढ़ स्थित ऑडिट भवन में सामान्य भविष्य निधि (जी.पी.एफ.) अदालत का आयोजन किया गया। इस आयोजन का उद्देश्य जनकल्याण, पारदर्शिता एवं उत्तरदायी प्रशासन को प्रोत्साहित करना तथा जी.पी.एफ. से संबंधित शिकायतों का त्वरित एवं प्रभावी निस्तारण सुनिश्चित करना था। महालेखाकार कार्यालय राज्य के लगभग 45,000 अभिदाताओं के जी.पी.एफ. अभिलेखों का संधारण करता है, और उनके हितों से संबंधित समस्याओं के समाधान हेतु यह अदालत आयोजित की गई। अदालत का उद्घाटन मो० परवेज़ आलम, महालेखाकार (लेखा एवं हकदारी), उत्तराखंड द्वारा किया गया। अपने उद्बोधन में…

Read More

हल्द्वानी : देश के पहले उप प्रधानमंत्री सरदार वल्लभ भाई पटेल की 150वीं जयंती मनाने की तैयारियां पूरी हो गई है। केंद्रीय संचार ब्यूरो नैनीताल ने सेंट लॉरेंस सीनियर सेकेंडरी स्कूल हल्द्वानी में गुरुवार को सरदार वल्लभ भाई पटेल के जीवन पर आधारित 2 दिवसीय चित्र प्रदर्शनी और जागरुकता अभियान की शुरुआत की। मुख्य अतिथि हल्द्वानी महापौर गजराज सिंह, कर्नल एसके जोशी, शिक्षाविद सुनील जोशी ने फीता काटकर कार्यक्रम का उद्घाटन किया। सीबीसी नैनीताल की कलाकार शर्मिष्ठा बिष्ट का गाया और आनंद बिष्ट द्वारा संगीतबद्ध गीत ‘एकता का दीप जलायें हम सभी’ को भी लॉन्च किया गया। कार्यक्रम…

Read More

देहरादून,दून मेडिकल कॉलेज के सभागार में अमर उजाला द्वारा आयोजित ब्रेस्ट कैंसर जागरूकता शिविर में उत्तराखंड की महिला सशक्तिकरण एवं बाल विकास मंत्री रेखा आर्या ने बतौर मुख्य अतिथि हिस्सा लिया। गुरुवार को इस अवसर पर ब्रेस्ट कैंसर विषय पर आयोजित पेंटिंग और स्लोगन प्रतियोगिता की विजेताओं को सम्मानित किया गया। कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या ने कहा कि मातृशक्ति को अपने स्वास्थ्य के प्रति सबसे अधिक जलसजग होना होगा, क्योंकि एक स्वस्थ महिला ही मजबूत परिवार, समाज और राज्य की नींव होती है। उन्होंने कहा कि महिलाओं में अपने स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता की कमी आज भी…

Read More