Author: deepsavera

उत्तराखण्ड राज्य स्थापना के 25 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर आयोजित किये जा रहे दो दिवसीय रजत जयंती वर्ष समारोह के उपलक्ष में तकनीकी शिक्षा विभाग उत्तराखण्ड के अन्तर्गत संचालित पॉलीटेक्निक एवं इंजीनियरिंग संस्थानों में अध्ययनरत छात्र-छात्राओं के नवाचार एवं रचनात्मक व तकनीकी कौशल विकास के उददेश्य से आयोजित की जाने वाली राज्य स्तरीय प्रतियोगिताओं का शुभारम्भ मुख्य अतिथि डॉ० रंजीत कुमार सिन्हा, सचिव तकनीकी शिक्षा एवं उच्च शिक्षा उत्तराखण्ड शासन द्वारा आज 06 नवम्बर 2025 को राजकीय पॉलीटेक्निक पित्थूवाला, देहरादून में किया गया। इस समारोह में सर्वप्रथम मुख्य अतिथि, विशिष्ट अतिथि एवं अन्य गणमान्य अतिथियों…

Read More

देहरादून , 6 नवंबर । राज्य स्थापना की रजत जयंती पर ग्राफिक एरा में प्रदेश के विश्विद्यालयों के बीच हस्तशिल्प और व्यंजन कला के रोचक मुकाबले हुए। इन दोनों में ग्राफिक एरा प्रथम स्थान पर रहा। उत्तराखंड राज्य स्थापना दिवस की रजत जयंती के अवसर पर आज ग्राफिक एरा विश्वविद्यालय में हस्तशिल्प एवं बहू व्यंजन प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। प्रदर्शनी को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि सेंट्रल यूनिवर्सिटी ऑफ हिमाचल प्रदेश के चांसलर पद्मश्री प्रो. हरमोहिंदर सिंह बेदी ने कहा कि हमारी संस्कृति केवल हमारी विरासत नहीं यह हमारी पहचान, हमारी आत्मा और हमारी प्रेरणा है। आधुनिकता का…

Read More

मुख्यमंत्री ने कहा कि वन्य जीवों का संरक्षण देवभूमि की संस्कृति का अभिन्न अंग है और प्रकृति का संरक्षण हमारे संस्कारों में समाहित है। उन्होंने कहा कि हमारे पूर्वजों ने मानव और प्रकृति के सहअस्तित्व की जो विचारधारा दी, वह आज भी हमारी जीवनशैली का आधार है। मुख्यमंत्री ने कहा कि यह जन वन महोत्सव जनता और जंगलों के बीच अटूट रिश्ते का प्रतीक है। यह हमें सिखाता है कि विकास तभी सार्थक है जब पारिस्थितिकी और आर्थिकी के बीच सामंजस्य बना रहे। उन्होंने कहा कि नई पीढ़ी को पर्यावरण के प्रति जागरूक करना और उसे अपने…

Read More

मुख्यमंत्री  पुष्कर सिंह धामी ने मंगलवार को विधानसभा के विशेष सत्र के दौरान आयोजित परिचर्चा में भाग लेते हुए, राज्य गठन की पृष्ठभूमि से लेकर वर्तमान तक का विस्तृत खाका खींचते हुए, सदन के सामने आगामी वर्षों में उत्तराखंड को देश का सर्वश्रेष्ठ राज्य बनाने का संकल्प दोहराया। सभी मुख्यमंत्रियों का योगदान सराहा मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि अटल सरकार के कार्यकाल में राज्य स्थापना के साथ ही केंद्र सरकार द्वारा राज्य को विशेष आर्थिक पैकेज प्रदान किया गया। जिसके माध्यम से पूर्व मुख्यमंत्री स्व नित्यानंद स्वामी और भगत सिंह कोश्यारी के नेतृत्व…

Read More

देहरादून, दवभूमि उत्तराखण्ड की विधानसभा ने आज एक ऐतिहासिक क्षण दर्ज किया, जब राज्य की स्थापना की रजत जयंती (25 वर्ष पूर्ण होने) के अवसर पर आयोजित विशेष सत्र में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) के सौ वर्ष पूर्ण होने पर संगठन के देश निर्माण में योगदान की औपचारिक सराहना की। इस अवसर पर उत्तराखण्ड विधानसभा देश की पहली संवैधानिक संस्था बन गई जिसने संघ के राष्ट्रनिर्माण, सामाजिक जागरण और सांस्कृतिक पुनर्जागरण में दिए योगदान को सदन में आधिकारिक रूप से मान्यता दी। मुख्यमंत्री धामी ने अपने वक्तव्य में कहा कि “राष्ट्रीय…

Read More

*हरिद्वार, 5 नवंबर।* बुधवार को खेल मंत्री रेखा आर्या ने हरिद्वार रोशनाबाद के वंदना कटारिया हॉकी स्टेडियम में राज्य स्तरीय हॉकी प्रतियोगिता का उद्घाटन किया। राज्य स्थापना की रजत जयंती के अवसर पर आयोजित हो रही है इस प्रतियोगिता में प्रदेश भर से कुल 14 टीम हिस्सा ले रही है। इस मौके पर खेल मंत्री रेखा आर्या ने कहा कि खिलाड़ी देश को खेल महाशक्ति बनाने का लक्ष्य तय करें और फिर इस लक्ष्य को हासिल करने के लिए तन मन से जुट जाएं। उन्होंने कहा कि प्रदेश में खेल संस्कृति बहुत तेजी से विकसित हुई…

Read More

देहरादून – 05 नवंबर 2025- “यंग वूमेन’स ब्रेस्ट कैंसर एंड हेल्थ” पर अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन 15–16 नवम्बर, 2025 को नई दिल्ली में आयोजित किया जाएगा, ताकि इस बढ़ते खतरे पर चर्चा की जा सके। युवा महिलाओं में स्तन कैंसर के बढ़ते मामलों का संबंध हमारे आस-पास के वातावरण में विषैले तत्वों की बढ़ती मात्रा और सुरक्षा के प्रति उदासीनता से जोड़ा जा रहा है। यह घातक और अक्सर प्राणघातक रोग अब मुख्य रूप से 40 वर्ष से कम आयु की महिलाओं को प्रभावित कर रहा है — भारत और विश्वभर में अनुमान है कि…

Read More

देहरादून ),जिलाधिकारी सविन बंसल कल देर शाम गंगोत्री एंक्लेव रेजिडेंट वेलफेयर सोसाइटी की महिलाओं द्वारा उन्हें ‘रियल हीरो’ सम्मान दिया गया। जिलाधिकारी को लोक पर्व ईगास पर्व अवसर पर गंगोत्री एन्कलेव निवासियांे द्वारा आमंत्रित किया गया था। जहां महिलाओं, बालिकाओं ने जिलाधिकारी हल्दी, चंदन, रोली से टीका अक्षत लगाकर स्वागत किया। लोक पर्व ईगास बग्गवाल पर्व के अवसर पर सम्मानित करने पर गंगोत्री एंक्लेव वासियों का आभार व्यक्त साथ ही ईगास पर्व पर अधिकारिक व्यस्तता होने के कारण 1 नवंबर को उपस्थित न होने पर मातृशक्ति के आगे क्षमा याची बन डीएम ने क्षमा मांगी। उन्होंने कहा कि…

Read More

देहरादून- 5 नवंबर 2025 I वीर गोरखा कल्याण समिति ने पर्यावरण एवं संवर्द्धन की दिशा में स्वच्छता अभियान कार्यक्रम चलाते हुए समाज को बड़ा संदेश दिया है I गोरखा दशै- दीपावली महोत्सव एवं राजकीय मेला-2025 के सफलता पूर्वक सम्पन्न होने के बाद महेंद्र ग्राउंड गढ़ी कैंट में वीर गोरखा कल्याण समिति ने स्वच्छता अभियान कार्यक्रम अपनी पूरी टीम के साथ चलाया I स्वच्छता का संदेश देते हुए वीर गोरखा कल्याण समिति के अध्यक्ष कमल थापा और उनकी टीम के पदाधिकारी उपाध्यक्ष सूर्य विक्रम शाही, महासचिव विशाल थापा, सचिव देवेन शाही, सह सचिव देवेन शाही, सह सचिव आशु थापा,…

Read More

देहरादून , उत्तराखंड सम्मान सामाजिक सेवा ट्रस्ट के पदाधिकारी ‘कौन बनेगा करोड़पति’ (KBC-17) के जूनियर स्पेशल एपिसोड में अपने शानदार ज्ञान और आत्मविश्वास से ₹12 लाख 50 हजार रुपये पुरस्कार जीतने वाली उत्तराखंड की नन्हीं प्रतिभा एंजल नैथानी के घर मालदेवता केसर वाला देहरादून उनके निवास स्थान पर उनका सम्मान करने के लिए पहुंचे। उत्तराखंड सम्मान सामाजिक सेवा ट्रस्ट ने एंजल नैथानी का सम्मान करते हुए ट्रस्ट के संस्थापक ट्रस्टी अध्यक्ष राजू वर्मा ने और संस्थापक ट्रस्टी कोषाध्यक्ष रुद्र पाल सिंह ने ट्रस्ट का स्मृति चिन्ह भेंट किया।संस्थापक ट्रस्टी महासचिव राकेश शर्मा और संस्थापक ट्रस्टी उपाध्यक्ष राकेश कुमार…

Read More