देहरादून ,जिलाधिकारी सविन बंसल ने आज सब रजिस्ट्रार कार्यालय ऋषिकेश का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान कार्यालय में व्याप्त अव्यवस्थाओं एवं गंभीर अनियमितताओं पर जिलाधिकारी ने गहरी नाराजगी व्यक्त की। जिलाधिकारी ने पूछा कि आपके सम्पति मूल्य आंकलन 47-ए का कोई ज्ञान नही तो स्टाम्प शुल्क कैसे किया तय, किसने तुम्हे निबंधक के बदले अधिकार दिए इस पर अपराधिक कार्यवाही की जाएगी। डीएम का औचक निरीक्षण, सब रजिस्ट्रार कार्यालय ऋषिकेश में गंभीर अनियमितताएं उजागर हुई जिस पर कड़ा एक्शन तय है। सब रजिस्ट्रार के बगैर ही अवैधानिक रूप से लिपिक द्वारा विलेखों का निबंधन किया जाना पाया…
Author: deepsavera
देहरादून ऋषिकेश स्थित चन्द्रेश्वर नाले से बिना उपचारित गंदे पानी एवं ठोस कचरे के गंगा नदी में प्रवाहित होने संबंधी प्राप्त शिकायतों को गंभीरता से लेते हुए जिलाधिकारी श्री सविन बंसल ने बुधवार को चन्द्रेश्वर नाला क्षेत्र का स्थलीय निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने संबंधित विभागों को नाले के समुचित उपचार हेतु विस्तृत रिपोर्ट एवं कार्ययोजना शीघ्र प्रस्तुत करने के निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान अधीक्षण अभियंता, सिंचाई विभाग तथा महाप्रबंधक, निर्माण वृत्त (गंगा), उत्तराखंड पेयजल निगम ने नाले का संपूर्ण नक्शा एवं प्रस्तावित एक्शन प्लान से अवगत कराया। जिलाधिकारी ने कहा कि मा0 मुख्यमंत्री के निर्देशों के…
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बुधवार को राजकीय दून मेडिकल कॉलेज, पटेलनगर, देहरादून में 1035 सहायक अध्यापक (प्राथमिक शिक्षा) को नियुक्ति पत्र प्रदान किए, जिनमें 17 विशेष शिक्षक भी शामिल हैं। मुख्यमंत्री ने सभी अभ्यर्थियों को शुभकामनाएं देते हुए आशा व्यक्त की कि सभी युवा शिक्षक राज्य में शिक्षा का स्तर बेहतर करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे। उन्होंने कहा कि आज से आपके कंधों पर उत्तराखंड के भविष्य को संवारने की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी आ गई है। जब किसी बच्चे को गुणवत्तापूर्ण और संस्कारयुक्त शिक्षा मिलती है, तो वह केवल अपना जीवन ही नहीं संवारता, बल्कि समाज और राष्ट्र…
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के कुशल नेतृत्व एवं जनकल्याणकारी दृष्टिकोण के परिणामस्वरूप राज्य में चलाए जा रहे विभिन्न सेवा एवं जागरूकता अभियानों को व्यापक जनसमर्थन मिल रहा है। सरकार की सक्रिय नीतियों और प्रभावी क्रियान्वयन के चलते प्रदेशभर में आयोजित किए जा रहे कैंपों के माध्यम से बड़ी संख्या में नागरिक लाभान्वित हो रहे हैं। आज प्रदेश में 14 कैंपों का आयोजन किया गया, जिनमें 6,368 नागरिकों ने सहभागिता कर सरकारी योजनाओं एवं सेवाओं का प्रत्यक्ष लाभ प्राप्त किया। यह आंकड़े सरकार की जनहितकारी योजनाओं की स्वीकार्यता और प्रशासन की कार्यक्षमता को स्पष्ट रूप से दर्शाते हैं।…
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मंगलवार को हिमालयन कल्चरल सेंटर गढ़ी कैंट में आयोजित प्रथम “समान नागरिक संहिता दिवस” को संबोधित किया। इस मौके पर उन्होंने समान नागरिक संहिता को तैयार करने वाले कमेटी के सदस्यों, कुशल क्रियान्वयन करने वाले प्रशासनिक अधिकारियों और पंजीकरण में योगदान देने वाले वीएलसी को भी सम्मानित किया। कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री ने यूसीसी पर आधारित फोटो प्रदर्शनी का अवलोकन भी किया। समारोह को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि आज का दिन उत्तराखंड राज्य के इतिहास में स्वर्णिम अध्याय के रूप में अंकित रहेगा, इसी दिन…
देहरादून, भारतीयों के रोज़मर्रा के उपयोग को ध्यान में रखते हुए बनाया गया स्मार्टफोन टेक्नो स्पार्क गो 3 अब देशभर में मात्र रू. 8,999 की कीमत पर बाज़ार में आ गया है। यह स्मार्टफोन मजबूती, स्मार्ट फीचर्स और बेहतरीन कनेक्टिविटी के साथ लोन्च किया गया है, ताकि यूज़र्स की रोज़ की ज़रूरतों को पूरी कर सके। ‘देश जैसा दमदार’- इस सोच पर आधारित टेक्नो स्पार्क गो 3 उन लोगों के लिए है जो स्टाइलिश के साथ भरोसेमंद भी हो और गिरने, गीला होने या कोई दाग लगने जैसी समस्याओं से सुरक्षित हो। स्पार्क गो 3 में आईपी 64…
देहरादून/नई दिल्ली। उत्तराखंड में जल जीवन मिशन के तहत वर्ष 2025-26 में जल गुणवत्ता परीक्षण का लक्ष्य शत-प्रतिशत प्राप्त कर लिया गया है ग्रामीण पेयजल योजना की संरचना एवं रखरखाव नीति में केंद्र सरकार द्वारा दिए गए सुझाव को सम्मिलित करते हुए विस्तृत नीति बनाई गई है। उक्त बात प्रदेश के सिंचाई एवं जलागम मंत्री सतपाल महाराज ने नई दिल्ली स्थित डॉ. सी. सुब्रमणियम कन्वेंशन सेंटर, जल शक्ति मंत्रालय में मंगलवार को ग्रामीण पेयजल सेवाओं के सतत संचालन एवं रखरखाव पर मंत्री स्तरीय नीतिगत संवाद कार्यशाला में उत्तराखंड का प्रतिनिधित्व करते हुए अपने संबोधन में कही। उन्होंने…
देहरादून, चार धाम यात्रा में आने वाले श्रद्धालुओं को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने के दृष्टिगत स्वास्थ्य विभाग में चिकित्सकों का पृथक कैडर बनाया जायेगा। जिसका प्रस्ताव शीघ्र कैबिनेट में लाने के निर्देश विभागीय अधिकारियों को दे दिये गये हैं। इसके अलावा राजकीय मेडिकल काॅलेजों से बाॅण्डधारी एमबीबीएस चिकित्सकों के स्नातकोत्तर कोर्स करने के लिये पृथक से अध्ययन नीति तैयार की जायेगी। विभिन्न श्रेणियों के चिकित्साधिकारियों की डीपीसी आगामी 10 फरवरी तक सम्पन्न करा कर समय पर पदोन्नति का लाभ दिया जायेगा। सूबे के चिकित्सा स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा मंत्री डाॅ. धन सिंह रावत ने अपने शासकीय आवास…
देहरादून। उत्तराखंड विधानसभा भवन में आज Titan Eye+ के सहयोग से एक दिवसीय निःशुल्क नेत्र जांच शिविर का सफल आयोजन किया गया। शिविर का उद्देश्य विधानसभा के अधिकारियों एवं कर्मचारियों के नेत्र स्वास्थ्य की जांच कर समय रहते आवश्यक परामर्श एवं मार्गदर्शन प्रदान करना रहा। शिविर के दौरान Titan Eye+ की विशेषज्ञ टीम द्वारा आधुनिक उपकरणों के माध्यम से दृष्टि परीक्षण किया गया। इस दौरान आंखों से संबंधित सामान्य समस्याओं की पहचान के साथ ही आवश्यक चिकित्सकीय सुझाव भी दिए गए। बड़ी संख्या में विधानसभा के अधिकारी एवं कर्मचारियों ने शिविर का लाभ उठाते हुए अपनी नेत्र जांच करवाई।…
महिला क्रिकेट की पहचान सबसे बड़ी चुनौती थी देहरादून, 14 नवम्बर। महिला क्रिकेट वर्ल्ड चैम्पियन टीम की खिलाड़ी स्नेह राणा का आज अपनी यूनिवर्सिटी ग्राफिक एरा पहुंचने पर फूलों की बारिश करके जोरदार स्वागत किया गया। विश्व विजेता क्रिकेटर स्नेह राणा ने कहा कि उन्होंने जब कैरियर स्टार्ट किया तब कोई नहीं मानता था कि महिला क्रिकेट में भी कैरियर हो सकता है। इसके बावजूद परिवार और मित्रों ने उन्हें आगे बढ़ने में पूरा सहयोग दिया। ग्राफिक एरा के सिल्वर जुबली कंवेंशन सेंटर पहुंचने पर छात्र छात्राओं ने स्नेह राणा पर फूल बरसाये और ढोल नगाड़ों…




