देहरादून, दून पुलिस ने एक बड़ी कार्रवाई करते हुए वन विकास निगम देहरादून के खाते से धोखाधड़ी कर 14 लाख से अधिक की धनराशि ट्रांसफर कराने वाले आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस टीम ने आरोपी को सहारनपुर से दबोच कर न्यायालय के समक्ष पेश किया, जहां से उसे न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया गया। मामला 20 फरवरी 2025 का है, जब पंजाब नेशनल बैंक, शिमला बाईपास रोड, पटेलनगर शाखा से वन विकास निगम के खाते से फर्जी दस्तावेजों के आधार पर 14,03,596 रुपये गुड्डु कुमार नामक व्यक्ति के खाते में स्थानांतरित कराए गए थे।…
Author: deepsavera
ब्रांडेड कम्पनियों की नकली दवाईयों को बाजार में विक्रय करने वाले प्रकरण में एसटीएफ की विवेचना में अब तक इस गिरोह के 12 सदस्यों को किया जा चुका है गिरफ्तार। अबकी बार एसटीएफ ने पति-पत्नी सहित 02 को किया जिरकपुर, पंजाब से किया गिरफ्तार ब्रांडेड कम्पनियों की नकली दवाईयों को दोनों पति-पत्नी एपी मेडिकोज पानीपत से उत्तराखण्ड सहित 06 अन्य राज्यों में करते थे सप्लाई। विभिन्न ब्रांडेड दवाई कंपनियों की जीवन रक्षक दवाईयों की हुबहू नकल कर नकली दवाईयों को तैयार कर बाजार में विकय किये जाने की शिकायत मिलने पर उस गिरोह की पहचान कर नकली…
● उक्त जुलूस के साथ-साथ यातायात भी चलेगा। जुलूस सडक के बांयी ओर चलेगा, साथ ही दाहिने तरफ से यातायात भी चलता रहेगा। आवश्यकता पडने पर आंशिक रूप से पटेलनगर मण्डी, लालपुल, बल्लीवाला चौक तथा सहारनपुर चौक से यातायात को डायवर्ट किया जायेगा। ● उक्त जुलूस के प्रिन्स चौक पहुँचने पर प्रिन्स चौक से द्रोण कट जाने वाला यातायात को आंशिक रूप से चन्दननगर कट होते हुये दून चौक की ओर भेजा जायेगा। ● जुलूस के द्रोण कट से कचहरी रोड की ओर आने पर तहसील चौक से प्रिन्स चौक जाने वाले यातायात को रोक- रोक…
देहरादून। आपदा प्रबंधन विभाग ने इस वर्ष मानसून के दौरान हुई क्षति की प्रतिपूर्ति तथा भविष्य में अवस्थापना संरचनाओं को संभावित नुकसान से बचाने के लिए भारत सरकार से 5702.15 करोड़ रुपये की विशेष सहायता प्रदान करने का अनुरोध किया है। माननीय मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देश पर प्रमुख सचिव, मा0 मुख्यमंत्री श्री आरके सुधांशु तथा सचिव आपदा प्रबंधन एवं पुनर्वास श्री विनोद कुमार सुमन ने गुरुवार को नई दिल्ली में राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन प्राधिकरण, गृह मंत्रालय भारत सरकार के सदस्य एवं विभागाध्यक्ष श्री राजेंद्र सिंह तथा एनडीएमए के सचिव श्री मनीष भारद्वाज को ज्ञापन…
देहरादून, 04 सितम्बर 2025 चिकित्सा स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग के अंतर्गत 220 नये चिकित्सकों को प्रथम तैनाती दे दी गई है। इन सभी चिकित्सकों को विशेष रूप से प्रदेश के पर्वतीय एवं दूरस्थ क्षेत्रों की चिकित्सा इकाईयों में तैनात किया गया है, ताकि सुदूरवर्ती क्षेत्रों की स्वास्थ्य सेवाओं को जनसुलभ के साथ ही अधिक सुदृढ़ बनाया जा सके। सूबे के चिकित्सा स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने बताया कि राज्य सरकार प्रदेश में स्वास्थ्य व्यवस्थाओं को लगातार मजबूत कर रही है ताकि आम जन को अपने नजदीकी क्षेत्र में ही गुणवत्तापूर्ण चिकित्सा…
राष्ट्रीय शिक्षा नीति-2020 के प्रावधानों के तहत तैयार राज्य पाठ्यचार्य को राज्य स्तरीय टास्क फोर्स ने सर्वसम्मति से पारित कर दिया है। इसके तहत अब प्रदेशभर के विद्यालयों में 240 दिन अनिवार्य रूप से कक्षाओं का संचालन किया जायेगा। साथ ही प्रत्येक सप्ताह 32 घंटे का शैक्षणिक दिवस आवंटित किया गया है। इसके अलावा परीक्षा एवं मूल्यांकन कार्य हेतु 20 दिन तथा सहशैक्षणिक गतिविधियों व बस्ता रहित दिवसों हेतु 10-10 दिन तय किये गये हैं। सूबे के विद्यालयी शिक्षा मंत्री व राज्य स्तरीय टॉस्क फोर्स के अध्यक्ष डॉ. धन सिंह रावत की अध्यक्षता में आज सचिवालय स्थित सभागार…
देहरादून – लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) की ओर से देहरादून प्रेस क्लब में एक प्रेस वार्ता का आयोजन किया गया। प्रेस वार्ता को प्रदेश अध्यक्ष केदारनाथ पंडित ने पार्टी के वरिष्ठ कार्यकर्ताओं के साथ संयुक्त रूप से संबोधित किया। अपने संबोधन में प्रदेश अध्यक्ष ने कहा स्वर्गीय रामविलास पासवान जी के पद चिन्हों एवं राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान जी के मार्गदर्शन में हम निरंतर आगे बढ़ रहे हैं। प्रदेश उपाध्यक्ष मीडिया प्रभारी संजीव शर्मा ने कहा पार्टी उत्तराखंड में राष्ट्रीय अध्यक्ष माननीय श्री चिराग पासवान जी के मार्गदर्शन में वर्ष 2027 के चुनाव की तैयारीयों में…
देहरादून -04 सितंबर 2025- जीएसटी 2.0, जो 22 सितंबर 2025 से 396 वस्तुओं पर लागू होगा, भारत के अप्रत्यक्ष कर ढांचे में एक महत्वपूर्ण सुधार है। इससे वस्तुओं और सेवाओं की घरेलू मांग को बढ़ावा मिलेगा, कोर मुद्रास्फीति को कम करने में सहयोग होगा तथा बढ़ी हुई डिस्पोजेबल आय और बेहतर अनुपालन के माध्यम से आर्थिक विकास को बढ़ावा प्राप्त होगा। इस सुधार से बैंकिंग क्षेत्र को काफी फायदा होगा, जिसमें विशेष रूप से रीटेल, कृषि, एमएसएमई (MSME) और नवीकरणीय ऊर्जा क्षेत्रों में ऋण की मांग में वृद्धि होने की आशा है। केंद्रीय बजट में घोषित उपायों…
*4 सितम्बर 2025, देहरादून*: राज्य शैक्षिक अनुसंधान एवं प्रशिक्षण परिषद (SCERT), देहरादून ने करियर बडी क्लब के सहयोग से करियर गाइडेंस एवं ओरिएंटेशन कार्यशाला का आयोजन किया, जिसमें देहरादून ज़िले के विशिष्ट शिक्षा नेताओं, उद्योग विशेषज्ञों और विद्यालयों के प्रधानाचार्यों ने भाग लिया। कार्यशाला में एससीईआरटी की निदेशक बन्दना गर्ब्याल, एवं मुख्य शिक्षा अधिकारी देहरादून तथा सहायक निदेशक एससीईआरटी विनोद कुमार दौंढियाल विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहे, जिन्होंने विद्यार्थियों के भविष्य निर्माण में सुनियोजित करियर मार्गदर्शन के महत्व पर अपने विचार साझा किए। कार्यशाला को प्रमुख उद्योग विशेषज्ञों ने भी अपने अनुभव से समृद्ध…
देहरादून। आज देहरादून डिस्ट्रीब्यूटर संगठन के पदाधिकारी द्वारा क्लेमेंट टाउन थाने पहुंचकर जमकर हंगामा कांटा सुभाष नगर स्थित एक दुकानदार द्वारा उत्पीड़ित किया जाने से आक्रोशित थे प्राप्त जानकारी के अनुसार आज युवा दून डिस्ट्रीब्यूटर एसोसिएशन के व्यापारी एवं पदाधिकारी सुभाष नगर स्थित एक दुकानदार जिसके द्वारा उक्त व्यापारियों का माल लेने के बाद साल भर बीत जाने के बाद भी व्यापारियों का पैसा अदा नहीं किया गया, इस पर व्यापारी बहुत नाराज हुए और थाने जाकर उसके खिलाफ तहरीर दी पुलिस का ढीलमुल रवैया देखते हुए संगठन के पदाधिकारी द्वारा वरिष्ठ नेता व समाजसेवी रविंद्र सिंह आनंद को सूचना…



