चमोली प्रौद्योगिकी संस्थान, गोपेश्वर में भारत रत्न पंडित गोविंद बल्लभ पंत जी की जयंती बड़े उत्साह के साथ मनाई गई। कार्यक्रम का शुभारंभ संस्थान के निदेशक प्रो. अमित अग्रवाल ने दीप प्रज्वलित कर किया। इस अवसर पर निदेशक ने पंडित गोविंद बल्लभ पंत जी के जीवन पर प्रकाश डालते हुए कहा कि वे महान स्वतंत्रता सेनानी, समाज सुधारक और कुशल प्रशासक थे। उन्होंने विद्यार्थियों से आह्वान किया कि वे पंडित पंत जी के जीवन से प्रेरणा लेकर राष्ट्र निर्माण में अपना योगदान दें। कार्यक्रम के अंतर्गत भाषण प्रतियोगिता और पोस्टर प्रतियोगिता का आयोजन किया गया, जिसमें विभिन्न शाखाओं के…
Author: deepsavera
चमोली नंदा स्वायत्त सहकारिता नौटी की वार्षिक आम सभा (एजीएम) का आयोजन नौटी स्थित लोकनिर्माण विभाग के डाक बंगले में सम्पन्न हुआ। कार्यक्रम की अध्यक्षता मुख्य अतिथि स्टेट बैंक मैनेजर नौटी श्री शिव प्रसाद जोशी ने की। सहकारिता की अध्यक्षा द्वारा सभी अतिथियों का बैज अलंकरण एवं स्मृति चिन्ह भेंट कर स्वागत करते हुए दीप प्रज्वलन के साथ बैठक का शुभारम्भ किया गया। इस अवसर पर विशिष्ट अतिथि के रूप में कृषि विभाग से एडीओ नौटी श्री दीपक थपलियाल एवं कृषि सहायक श्री रघुवीर चौहान, उद्यान विभाग से प्रभारी उo पर्यo श्री हिमांशु जोशी, ग्रामोत्थान (रीप) कर्णप्रयाग ब्लॉक से…
देहरादून, राज्य की स्थानीय अर्थव्यवस्था को सुदृढ़ करने एवं ग्रामीण आर्थिकी को बढ़ावा देने के उद्देश्य से सहकारिता विभाग द्वारा आगामी 3 अक्टूबर से 31 दिसम्बर 2025 तक सभी 13 जनपदों में वृहद स्तर पर सहकारी मेलों का आयोजन किया जायेगा। विशेष थीमों पर आधारित इन मेलों में किसानों, काश्तकारों, कारीगरों एवं महिला स्वयं सहायता समूहों को अपने उत्पादों के प्रदर्शन एवं विक्रय का अवसर मिलेगा, साथ ही विभागीय एवं अंतर्विभागीय योजनाओं का प्रदर्शन और प्रचार-प्रसार भी किया जायेगा। मेलों के सफल आयोजन के लिये विभागीय अधिकारियों को सभी तैयारियां समयबद्ध रूप से पूर्ण करने के निर्देश दे…
देहरादून: भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता हेमंत द्विवेदी ने कहा कि देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आश्वस्त किया है कि उत्तराखंड को आपदा राहत कार्यों हेतु हर संभव मदद मिलेगी फलस्वरूप आज देहरादून में आयोजित बैठक के बाद प्रधानमंत्री ने प्रदेश को आपदा राहत कार्यों हेतु केंद्र से 1200 करोड़ की आर्थिक मदद दी है। प्रदेश प्रवक्ता द्विवेदी ने कहा कि आपदा प्रभावितों को राज्य सरकार द्वारा यथासंभव सहायता की जा रही है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अगुआई में प्रदेश सरकार ने प्रभावितों की मदद की है उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने…
देहरादून/लैंसडाउन, गढ़वाल राइफल्स रेजिमेंटल सेंटर में दो दिवसी भ्रमण के दौरान सुबे के सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी ने वार मेमोरियल पर पुष्पचक्र अर्पित कर शहीदों को श्रद्धांजलि दी। इसके बाद वह गढ़वाल राइफल्स के म्यूजियम का अवलोकन किया और वहाँ प्रदर्शित वीर सैनिकों के शौर्य एवं बलिदान की गाथाओं को नमन किया। सैनिक कल्याण मंत्री 1976 को आर्मी में भर्ती हुए और 14वीं गढ़वाल राइफल्स की डेल्टा कम्पनी की यादों को ताजा करने के लिए उन्होंने डेल्टा कम्पनी के बैरिक और मैस का दौरा किया। जहां पर सैनिक कल्याण मंत्री ने जवानों के साथ भोजन किया और बैरिक…
चमोली जनपद चमोली में आपदा के चलते लम्बे समय से बाधित सड़क संपर्क मार्गों को सुचारु करने एवं सड़क मार्ग से कटे गांवों में खाद्यान्न समस्या को दूर करने हेतु जिलाधिकारी संदीप तिवारी ने जिलाधिकारी कार्यालय से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से समीक्षा बैठक की। बैठक में जिलाधिकारी ने विकासखंड थराली, पोखरी, कर्णप्रयाग,और गैरसैण के गावों की बाधित सड़कों के बारे में अधिशासी अभियंता पीएमजीएसवाई एवं अधिशासी अभियंता लोक निर्माण विभाग से विस्तृत जानकारी ली। उन्होंने बाधित सड़क मार्गों को शीघ्र सुचारु करने के लिए आवश्यक कदम उठाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि पीएमजीएसवाई एवं पीडब्ल्यूडी विभाग आपसी…
चमोली ( प्रदीप लखेड़ा ) बद्रीनाथ धाम में श्राद्ध पक्ष से द्वितीय चरण की यात्रा का आरंभ माना जाता है। देश-विदेश से बड़ी संख्या में लोग पितरों का तर्पण और पिंडदान कराने ब्रह्मकपाल तीर्थ पहुंचते हैं। इसके बाद से धाम में आने वाले यात्रियों का आंकड़ा तेजी से बढ़ने लगता है। इस साल भी श्राद्धपक्ष शुरू होते ही श्रद्धालुओं की संख्या में इजाफा होने लगा है। ब्रह्मकपाल के तीर्थपुरोहितों का कहना है कि इस बार बरसात में हुई टूटफूट का असर यात्रा पर दिखाई दे रहा है। पिछले साल श्राद्ध पक्ष के दौरान हर दिन एक हजार से अधिक…
चमोली महान स्वाधीनता संग्राम सेनानी, देश के पूर्व गृहमंत्री व उत्तर प्रदेश के प्रथम मुख्यमंत्री, भारत रत्न पं गोविन्द बल्लभ पंत की 138 वीं जयंती के अवसर पर जिलाधिकारी संदीप तिवाड़ी, नगर पालिका अध्यक्ष संदीप रावत सहित अन्य जिला स्तरीय अधिकारियों ने शहीद स्मारक पार्क में उनकी प्रतिमा पर माल्यापर्ण करते हुए उनके साहित्यिक, सामाजिक एवं स्वतंत्रता आन्दोलन में दिए गए योगदान को याद किया गया। जिलाधिकारी संदीप तिवारी ने कहा कि बहुआयामी प्रतिभा के धनी भारत रत्न पं0गोविंद बल्लभ पंत जी एक प्रखर चिन्तक एवं दूरदर्शी कुशल राजनेता थे। जिन्होंने एक स्वतंत्रता सेनानी के रूप में अंग्रेजों से…
देहरादून – : मणिपाल अस्पताल, मुकुंदपुर, जो मणिपाल हॉस्पिटल्स ग्रुप का हिस्सा है, वहाँ ३० साल की एक महिला की जान एक कठिन लेकिन आधुनिक इलाज से बचाई गई। गर्भपात के बाद उन्हें बहुत ज़्यादा और खतरनाक रक्तस्राव हो रहा था। यह इलाज डॉ. पार्थ प्रतिम सामुई, सीनियर कंसल्टेंट और इंचार्ज, इंटरवेंशनल रेडियोलॉजी की देखरेख में किया गया। महिला कोलकाता की रहने वाली हैं और ५ साल के बच्चे की माँ हैं। दूसरी बार गर्भवती होने पर २२वें हफ्ते में उनका गर्भपात हो गया। इसके बाद अचानक बहुत खून बहने लगा और उन्हें तुरंत अस्पताल लाना पड़ा।…
देहरादून, समग्र शिक्षा परियोजना के अंतर्गत ब्लॉक रिसोर्स पर्सन एवं कलस्टर रिसोर्स पर्सन का तीन दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम शुरू कर दिया गया है। आने वाले समय में बीआरपी व सीआरपी जहां विद्यालय और विभाग के बीच सेतु का काम करेंगे, वहीं दूसरी ओर शिक्षा को रोचक बनाने में भी अपना योगदान देंगे। जिससे शिक्षा व्यवस्था में निश्चित रूप से सुधार आयेगा। सूबे के विद्यालयी शिक्षा मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने आज एससीईआरटी सभागार में बीआरपी-सीआरपी अभिमुखीकरण कार्यक्रम का शुभारम्भ किया। उन्होंने कहा कि प्रदेश में समग्र शिक्षा के अंतर्गत वर्षों से रिक्त चल रहे सीआरपी-बीआरपी के…




