देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शुक्रवार को मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय से सामुदायिक रेडियो हैलो हल्द्वानी 91.2 एफ.एम. के मोबाइल एप का शुभारंभ किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तराखंड मुक्त विश्वविद्यालय शिक्षा को दूरस्थ क्षेत्रों तक पहुँचाने और डिजिटल नवाचार को बढ़ावा देने में उल्लेखनीय भूमिका निभा रहा है। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि यह एप शिक्षा एवं संस्कृति की आवाज़ को सुदूर क्षेत्रों तक पहुँचाने में कारगर सिद्ध होगा। मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि शिक्षा केवल डिग्री तक सीमित नहीं, बल्कि जीवन को दिशा देने और आत्मनिर्भरता का आधार है। इसी दृष्टि से…
Author: deepsavera
हरिद्वार : ।श्री बदरीनाथ – केदारनाथ मंदिर समिति ( बीकेटीसी )अध्यक्ष हेमंत द्विवेदी ने कनखल स्थित जगद्गुरू आश्रम मे जगद्गुरू शंकराचार्य स्वामी राजराजेश्वराश्रम जी महाराज से भेंट कर आशीर्वाद प्राप्त किया तथा चारधाम यात्रा के संदर्भ में चर्चा की। उन्होंने श्री बदरी-केदार मंदिर की प्रतिकृति महाराज श्री को सम्मान स्वरूप भेंट की। इस अवसर पर बीकेटीसी अध्यक्ष हेमंत द्विवेदी ने जगद्गुरु शंकराचार्य राजराजेश्वराश्रम जी महाराज को प्रदेश सरकार द्वारा यशस्वी मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के कुशल नेतृत्व में चारधाम सहित विशेषत: श्री बदरीनाथ तथा श्री केदारनाथ धाम को आध्यात्मिक नगर के रूप में विकसित करने के लिए उनकी भूमिका…
उत्तराखण्ड की कठिन भौगोलिक परिस्थितियों और बार-बार आने वाली आपदाओं ने पहाड़ के लोगों की जीवन-यात्रा को हमेशा चुनौतीपूर्ण बनाया है। ऐसे समय में जब पहाड़ संकट की घड़ी से गुजर रहा हो, समाज के विभिन्न वर्गों से मिली मानवीय सहायता पीड़ितों के लिए संबल बन जाती है। श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय ने एक बार फिर इस संवेदनशील परंपरा को आगे बढ़ाते हुए बसुकेदार (रुद्रप्रयाग) आपदा पीड़ितों के लिए राहत सामग्री भेजी है। गुरुवार को विश्वविद्यालय के माननीय सलाहकार विपिन चन्द्र घिल्डियाल और कुलसचिव डॉ. लोकेश गंभीर ने राहत सामग्री से लदे वाहनों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।…
चमोली जनपद चमोली में पुलिसकर्मियों को शारीरिक रूप से फिट और मानसिक रूप से सशक्त बनाए रखने के उद्देश्य से एसपी चमोली श्री सर्वेश पंवार के निर्देशानुसार प्रत्येक थाने पर स्वास्थ्य शिविरों का आयोजन किया जा रहा है। इसी कड़ी में आज पुलिस लाइन गोपेश्वर में विशेष स्वास्थ्य शिविर आयोजित किया गया। इस शिविर में पुलिस लाइन, थाना गोपेश्वर, फायर सर्विस, संचार शाखा के पुलिसकर्मियों ने उत्साहपूर्वक हिस्सा लिया। जिला चिकित्सालय गोपेश्वर से पहुँचे चिकित्सकों डॉ0 अक्षत, डॉ ज्योति, नर्सिंग ऑफिसर रजनी रावत, नर्सिंग ऑफिसर दिव्या गौड, फार्मेसी ऑफिसर भादू लाल व विमल सिंह की टीम ने पुलिसकर्मियों का…
चमोली जनपद चमोली में शुक्रवार को जिला पंचायत सभागार में जिला पंचायत अध्यक्ष श्री दौलत सिंह बिष्ट, उपाध्यक्ष श्री लक्ष्मण सिंह सहित नव निर्वाचित जिला पंचायत सदस्यों का शपथ ग्रहण समारोह बड़े हर्षोल्लास और गरिमामयी वातावरण में आयोजित हुआ। समारोह का शुभारंभ सरस्वती विद्या मंदिर की छात्राओं द्वारा स्वागत गीत प्रस्तुत कर किया गया। इसके उपरांत अतिथियों का पुष्पगुच्छ भेंट कर स्वागत किया गया। जिलाधिकारी संदीप तिवारी ने सर्वप्रथम जिला पंचायत अध्यक्ष दौलत सिंह बिष्ट को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई। तत्पश्चात अध्यक्ष द्वारा उपाध्यक्ष लक्ष्मण सिंह एवं सभी निर्वाचित सदस्यों को शपथ दिलाई गई। इस अवसर पर…
चमोली राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय गोपेश्वर में शिक्षक दिवस बड़े धूमधाम से मनाया गया। टीचर्स स्टॉफ क्लब द्वारा आयोजित कार्यक्रम में गायन, भाषण, पहेली एवं खेल प्रतियोगिताएं आयोजित की गयी। कार्यक्रम का उद्घाटन करते हुई प्राचार्य प्रो. एमपी नगवाल ने कहा कि शिक्षण सिर्फ एक व्यवसाय नहीं है बल्कि एक जिम्मेदारी है शिक्षित, आत्मविश्वासी एवं आत्मनिर्भर समाज बनाने की। कार्यक्रम के अंत में प्राचार्य ने भूगोल विभाग की सहायक प्रोफेसर डॉ हर्षी खंडूरी को सत्र 2025 के सर्वश्रेष्ठ शिक्षक पुरस्कार से सम्मानित किया। इस अवसर पर टीचर्स स्टॉफ क्लब के सचिव डॉ डीएस नेगी, डॉ दिग्पाल कंडारी, डॉ वंदना लोहनी,…
अल्मोड़ा, 5 सितंबर। शुक्रवार को अल्मोड़ा जिला पंचायत कार्यालय में नवनिर्वाचित जिला पंचायत अध्यक्ष हेमा गैडा और जिला पंचायत उपाध्यक्ष सुरेंद्र सिंह नेगी ने शपथ ग्रहण की। इनके अलावा जनपद में सभी निर्वाचित जिला पंचायत सदस्यों ने भी शपथ ली। जिला पंचायत कार्यालय में आयोजित शपथ ग्रहण समारोह में जिलाधिकारी आलोक पांडे ने जिला पंचायत अध्यक्ष और उपाध्यक्ष को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई। इसके बाद नवनियुक्त जिला पंचायत अध्यक्ष हेमा गैड़ा ने सभी सदस्यों को शपथ ग्रहण कराई। इस अवसर पर कार्यक्रम की मुख्य अतिथि कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या ने कहा कि जनपद के ग्रामीण…
देहरादून, । प्रदेश के कृषि एवं कृषक कल्याण मंत्री गणेश जोशी ने आज अपने कैंप कार्यालय में कृषि एवं उद्यान विभाग के अधिकारियों के साथ बैठक कर अतिवृष्टि से किसानों की फसलों को हुए नुकसान की समीक्षा की। इस दौरान उन्होंने फसलों को हुए नुकसान की विस्तार से जानकारी ली। कृषि मंत्री गणेश जोशी ने कहा कि फसलों के नुकसान का नियमित रूप से सर्वेक्षण कर प्रतिदिन रिपोर्ट मंत्रालय को उपलब्ध कराई जाए। कृषि मंत्री ने अधिकारियों से स्पष्ट कहा कि भारत सरकार के मानकों के अनुसार शीघ्र कागजी कार्यवाही पूरी कर किसानों को मुआवजा उपलब्ध कराया…
देहरादून, । देहरादून पुलिस ने नशा कारोबार के खिलाफ एक और बड़ी कार्रवाई करते हुए दो तस्करों को दबोच लिया। उनके कब्जे से 1 किलो 605 ग्राम अवैध चरस बरामद हुई है, जिसकी कीमत बाजार में 3 लाख 20 हजार रुपये से अधिक बताई जा रही है। पुलिस ने तस्करी में प्रयुक्त अल्टो कार को भी जब्त कर लिया है। जानकारी के मुताबिक, थाना सहसपुर पुलिस टीम ने धर्मावाला चौक से कुल्हाल की ओर जाने वाले मार्ग पर चेकिंग के दौरान HP 08 AA 0250 नंबर की एक अल्टो कार को रोका। तलाशी में कार से भारी…
देहरादून, मा0 मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी शनिवार को सायं 6ः00 बजे डालनवाला थाने से आपातकालीन परिस्थितियों के लिए जिला प्रशासन द्वारा देहरादून सिटी में विभिन्न स्थानों पर लगाए गए 13 आधुनिक लांग रेंज इमरजेंसी सायरन का उद्घाटन करेंगे। वहीं सांय 6ः30 बजे घंटाघर में आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री स्मार्ट सिटी के अंतर्गत देहरादून घंटाघर सौंदर्यीकरण और देहरादून क्लेक्ट्रेट, कोरोनेशन अस्पताल, गुच्चुपानी व आईएसबीटी में स्थापित 04 आधुनिक हिलांस कैंटीन के साथ ही बाल भिक्षावृत्ति निवारण अंतर्गत बच्चों को भिक्षा से शिक्षा में प्रवेश कार्याे का लोकार्पण भी करेंगे। मा0 मुख्यमंत्री के प्रस्तावित कार्यक्रम को लेकर देहरादून जिला प्रशासन…



