Author: deepsavera

देहरादून, भारतीय जनता पार्टी महानगर देहरादून कार्यालय में आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस (17 सितम्बर) के उपलक्ष्य में आयोजित होने वाले सेवा पखवाड़ा की तैयारी हेतु जिला कार्यशाला संपन्न हुई। कार्यशाला के मुख्य वक्ता प्रदेश उपाध्यक्ष शैलेंद्र बिष्ट ने सभी कार्यकर्ताओं का स्वागत कर बताया कि 17 सितम्बर से 2 अक्टूबर तक सेवा पखवाड़ा चलाया जाएगा। इस अवधि में जिले से लेकर मंडल स्तर तक सेवा, समाज कल्याण और विकास से जुड़े अनेक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। उन्होंने कार्यकर्ताओं से अपील की कि सेवा कार्यों में समाज के अधिकतम लोगों की भागीदारी सुनिश्चित करें। कार्यक्रम की…

Read More

देहरादून जनजातीय कार्य मंत्रालय, भारत सरकार की महत्वाकांक्षी योजना ‘‘आदि कर्मयोगी अभियान’’ के अन्तर्गत आज सोमवार को पी.सम. श्री राजकीय इन्टर कॉलेज, हरबर्टपुर देहरादून में तीन दिवसीय जिला प्रक्रिया प्रयोगशाला (डीपीएल) का शुभारम्भ किया गया। जिसमें भारत सरकार के जनजातीय कार्य मंत्रालय से रवि शेखर, अनुभाग अधिकारी द्वारा प्रतिभाग किया गया। परियोजना निदेशक ग्राम्य विकास अभिकरण विकम सिंह ने दीप प्रवजलन कर प्रयोगशाला का शुभारम्भ किया। ‘‘आदि कर्मयोगी अभियान’’ के अन्तर्गत जनपद-देहरादून के 04 विकास खण्डों के कुल 41 गांवों का चयन किया गया है जिसके अंतर्गत सभी 41 गाँवों में निवासरत समस्त जनजाति श्रेणी के व्यक्तियों…

Read More

देवभूमि उत्तराखण्ड की राजधानी देहरादून शहर को पीवैल्यू एनालेटिक्स कम्पनी द्वारा धारणा आधारित जारी राष्ट्रीय वार्षिक रिपोर्ट और सूचकांक (एनएआरआई) 2025 में महिलाओं के लिए असुरक्षित बताने के मामले में आज दिनाँक 8 सितंबर 2025 को उत्तराखण्ड राज्य महिला आयोग द्वारा कंपनी के प्रबन्ध निदेशक समन भेज कर उपस्थित होने के निर्देश दिए गए थे। मामले में आज कंपनी के प्रतिनिधि के तौर पर मयंक ढय्या राज्य महिला आयोग में उपस्थित रहे। जहां पर उन्होंने कंपनी के प्रतिनिधि के तौर पर आयोग के सवालों पर वार्षिक रिपोर्ट व इंडेस्क में संदेहास्पद स्थिति के लिए क्षमा मांगते हुए कहा…

Read More

देहरादून जिलाधिकारी सविन बंसल के निर्देशों के क्रम में ऋषिपर्णा सभागार में जनता दर्शन कार्यक्रम में जन समस्याएं सुनी गई। दूर दराज से पंहुचे लोगों ने अवैध अतिक्रमण, बारिश से क्षतिग्रस्त सड़क, पेयजल, भूस्खलन से भवनों को बना खतरा, घरेलू एवं निजी भूमि विवाद, आर्थिक सहायता, मुआवजा आदि से जु़ड़ी 125 शिकायतें रखी। जिनमें से अधिकतर शिकायतों का मौके पर समाधान किया गया। हर्रवाला में सार्वजनिक रास्ते में खंबे लगाकर अवैध रूप से तारबाड और कब्जा करने की शिकायत पर उप नगर आयुक्त को तत्काल कार्रवाई के निर्देश दिए गए। वही भाटगढ़ी में सरकारी भूमि पर अवैध कब्जे की…

Read More

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने देहरादून के ऐतिहासिक घण्टाघर का जिला प्रशासन द्वारा कराए गए सौंदर्यीकरण, भव्य रूपांतरण एवं स्वचालित प्रकाश व्यवस्था का विधिवत शुभारंभ किया। इस अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा, “घण्टाघर देहरादून की पहचान है। इसका यह नवीन एवं आकर्षक स्वरूप न केवल पर्यटकों को आकर्षित करेगा, बल्कि स्थानीय नागरिकों को भी गर्व की अनुभूति कराएगा। स्वचालित प्रकाश व्यवस्था से यह स्थल रात्रि में भी जीवंत रहेगा और शहर की नाइटलाइफ में भी नया रंग भरने का कार्य करेगा।” मुख्यमंत्री ने यह भी कहा कि इस प्रकार की पहलें न…

Read More

मख्यमंत्री ने घण्टाघर क्षेत्र में महिला स्वयं सहायता समूहों (SHGs) के लिए जिला प्रशासन द्वारा निर्मित 4 अत्याधुनिक “हिलांस-कम-किचन आउटलेट्स” का भव्य शुभारंभ किया। यह पहल महिला सशक्तिकरण, स्वरोजगार और स्थानीय पहाड़ी उत्पादों के प्रचार-प्रसार को सशक्त बनाने के उद्देश्य से की गई है। जनपद देहरादून में चार स्थानों पर हिलांस कैंटीनों का लोकार्पण भी किया जा रहा है। जिला प्रशासन देहरादून द्वारा निर्मित ये कैंटीन कलेक्ट्रेट, कोरोनेशन अस्पताल, गुच्चुपानी और आईएसबीटी में स्थापित की गई हैं। ये कैंटीनें न केवल आम लोगों को सस्ती और गुणवत्तापूर्ण वस्तुएँ उपलब्ध करा रही हैं बल्कि स्वयं सहायता समूहों राज्य की महिलाओं को…

Read More

देहरादून, 07 सितम्बर 2025 चिकित्सा स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग में 300 और चिकित्सकों की शीघ्र भर्ती की जायेगी। इसके लिये विभागीय अधिकारियों को राज्य चिकित्सा सेवा चयन बोर्ड को अधियाचन भेजने के निर्देश दे दिये हैं। इसके अलावा विभाग में लम्बे समय से गैरहाजिर चल रहे 56 बाॅण्डधारी डाॅक्टरों की सेवाएं समाप्त कर दी गई है। सेवा से बर्खास्त इन चिकित्सकों से मेडिकल काॅलेज को अनुबंध के अनुरूप बाॅंड की धनराशी वसूलने के निर्देश भी दे दिये गये हैं। सूबे के चिकित्सा स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा मंत्री डाॅ. धन सिंह रावत ने मीडिया को जारी बयान में…

Read More

, हल्द्वानी।* कैबिनेट मंत्री रेखा आर्य ने विकास के लिए सामाजिक समरसता को आवश्यक बताया। रेखा आर्य ने रविवार को हल्द्वानी के गौलापार स्थित पर्वत पब्लिक स्कूल में आयोजित सामाजिक समरसता सहभोज कार्यक्रम में हिस्सा लिया। कार्यक्रम में पूर्व मुख्यमंत्री और पूर्व राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी ने कहा कि समाज को जोड़ना सभी की जिम्मेदारी है। मुख्य अतिथि कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या ने कहा कि सामाजिक समरसता हर युग की आवश्यकता रही है और मौजूदा समय में केंद्र और राज्य की भाजपा सरकारों ने अपनी नीतियों के जरिए सामाजिक समरसता को धरातल पर उतारने का काम किया…

Read More

देहरादून। गांधी रोड स्थित जैन धर्मशाला जैन भवन में उत्तराखंड समग्र जैन समाज सम्मेलन का भव्य आयोजन पूज्य आचार्य श्री 108 सौरभ सागर जी महाराज, परम पूज्य उपाध्याय श्री रविंद्र मुनि जी महाराज तथा ज्योतिष दिवाकर राजेश मुनि जी के पावन सानिध्य में संपन्न हुआ। सम्मेलन का आयोजन 31 व पुष्प वर्षा योग समिति के सहयोग से किया गया। कार्यक्रम में उत्तराखंड सहित देशभर के 31 शहरों से धर्मप्रेमी अनुयायी उपस्थित रहे। मुख्य अतिथि के रूप में पधारे मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी का जैन समाज के वरिष्ठ पदाधिकारियों ने स्मृति चिन्ह भेंट कर स्वागत एवं सम्मान…

Read More

देहरादून, ग्राफिक एरा के 33वें स्थापना दिवस पर 522 शिक्षकों व कर्मचारियों को 10 से 30 वर्षों तक की सतत सेवा पर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर ग्राफिक एरा के संस्थापक अध्यक्ष डॉ कमल घनशाला ने कहा कि कम्युनिकेशन गैप की स्थिति नहीं आनी चाहिए। इसकी वजह से समस्याएं गहरा जाती हैं। ग्राफिक एरा के स्थापना दिवस समारोह का आगाज एक विशाल केक काटकर किया गया। ग्राफिक एरा के मुख्य संरक्षक श्री आर सी घनशाला, ग्राफिक एरा एजुकेशनल सोसायटी की अध्यक्ष श्रीमती लक्ष्मी घनशाला और ग्राफिक एरा के संस्थापक अध्यक्ष डॉ कमल घनशाला ने 30 वर्ष तक और…

Read More