देहरादून, 13 सितंबर। ब्राजील की फेडरल यूनिवर्सिटी ऑफ रियो डी जेनेरियो की प्रोफेसर ऑफेलिया क्यू. एफ. अराउजो ने कहा कि दुनिया की 70 प्रतिशत ऊर्जा से जुड़ी ग्रीनहाउस गैस उत्सर्जन की जिम्मेदारी शहरों पर है, लेकिन यही शहर विश्व की 80 प्रतिशत जीडीपी का आधार भी हैं। ऐसे में अब हमें जीवाश्म ईंधन से हटकर टिकाऊ ऊर्जा की ओर बढ़ना ही होगा। ग्राफिक एरा डीम्ड यूनिवर्सिटी में अंतर्राष्ट्रीय सम्मेलन को संबोधित करते हुए प्रोफेसर ओफेलिया ने कहा कि आज विश्व की 59 प्रतिशत शहरी आबादी ऐसे शहरों में रहती है जिनकी जनसंख्या दस लाख से अधिक है। ऐसे में…
Author: deepsavera
देहरादून, संस्कृत विश्वविद्यालय की पूर्व कुलपति डा. सुधा रानी पांडे ने कहा कि हिंदी केवल संवाद का माध्यम नहीं, बल्कि भारतीय संस्कृति और सभ्यता की आत्मा है। हिंदी को अपनाना ही अपने अस्तित्व, संस्कृति और पहचान को सुरक्षित रखना है। वह आज ग्राफिक एरा डीम्ड यूनिवर्सिटी में आयोजित हिंदी भाषा सम्मेलन को संबोधित कर रही थीं। डॉ. पांडे ने कहा कि वैश्विक दौर में अंग्रेजी और अन्य विदेशी भाषाओं का ज्ञान आवश्यक है, लेकिन मातृभाषा से दूरी बनाना अपने ही अस्तित्व से दूर जाने जैसा है। जो अपनी भाषा को भूल जाता है, वह अपनी पहचान खो…
मुख्यमंत्री धामी ने शनिवार को राजकीय दून मेडिकल कॉलेज चिकित्सालय पहुंचकर वहां भर्ती वरिष्ठ पत्रकार श्री मोहन भुलानी से भेंट की और उनका कुशलक्षेम जाना। मुख्यमंत्री ने श्री भुलानी के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना करते हुए डॉक्टरों से उनके स्वास्थ्य की स्थिति की जानकारी प्राप्त की। उन्होंने परिजनों से भी मुलाकात कर उनका हालचाल पूछा और उन्हें हरसंभव सहयोग का आश्वासन दिया। मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार पत्रकारों के योगदान को सदैव सम्मान की दृष्टि से देखती है और संकट की घड़ी में उनके साथ खड़ी है। उन्होंने अस्पताल प्रशासन को निर्देश दिए…
चमोली पवित्र हिमालय, नदियों और तीर्थ स्थलों की स्वच्छता एवं संरक्षण को लेकर गीता गोपाल संस्था (अम्बाला) लंबे समय से एक लोक-जागृति महाअभियान चला रही है। इसी कड़ी में संस्था की टीम ने कल श्री बद्रीनाथ मंदिर परिसर में विशेष स्वच्छता अभियान चलाकर पूरे परिसर को साफ–सुथरा बना दिया। संस्था की टीम अपनी हिमालयन बाइक रैली के तहत अंबाला से रवाना होकर युला खास – काज़ा – चंद्रताल – गोवर्धन – ऋषिकेश – बद्रीनाथ तक का लंबा और कठिन सफर तय कर यहां पहुँची थी। इस रैली का संदेश स्पष्ट था –”हिमालय और हमारे पवित्र तीर्थस्थल स्वच्छ रहें, तभी…
देहरादून/दिल्ली। प्रदेश के पर्यटन, धर्मस्व, संस्कृति, लोकनिर्माण, सिंचाई, पंचायतीराज, ग्रामीण निर्माण एवं जलागम, मंत्री सतपाल महाराज ने केंद्रीय पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री गजेन्द्र सिंह शेखावत से नई दिल्ली स्थित कार्यालय पर शिष्टाचार भेंट कर भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण (ASI) के अधीन आने वाले संरक्षित क्षेत्रों की प्रतिषिद्ध दूरी एवं मानकों के साथ-साथ जनहित से जुड़े कई महत्वपूर्ण मुद्दों पर चर्चा की। प्रदेश के पर्यटन, धर्मस्व, संस्कृति, लोकनिर्माण, सिंचाई, पंचायतीराज, ग्रामीण निर्माण एवं जलागम, मंत्री सतपाल महाराज ने शुक्रवार केंद्रीय पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री गजेन्द्र सिंह शेखावत से नई दिल्ली स्थित उनके कार्यालय पर शिष्टाचार भेंट कर उनसे अनुरोध…
देहरादून, भाजपा ने आर्थिक पैकेज को लेकर कांग्रेसी आरोपों पर पलटवार करते हुए उनके नेताओं को झूठ बोलने की मशीन बताया है। प्रदेशाध्यक्ष एवं राज्यसभा सांसद श्री महेंद्र भट्ट ने कहा, पीएम ने स्वयं कहा, 1200 करोड़ शुरुआती मदद है, केंद्रीय टीम की रिपोर्ट के बाद फाइनल मदद दी जाएगी। लेकिन अफसोस जिन कांग्रेस नेताओं ने आपदाग्रस्त क्षेत्रों में जाने की जहमत तक नहीं उठाई वे राहत बचाव पर ज्ञान दे रहे हैं। विभिन्न माध्यमों से मीडिया द्वारा पूछे गए सवालों के जवाब देते हुए उन्होंने कहा, प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी ने संरक्षक की भांति उत्तराखंड पहुंचकर…
क्रिकेट एसोसिएशन ऑफ उत्तराखंड ने राज्य की सबसे बड़ी टी20 प्रतियोगिता के दूसरे सीजन के लिए मुकाबला करने वाली टीमों और आकर्षक पुरस्कार राशि का ऐलान किया, जो 23 सितंबर से देहरादून के राजीव गांधी इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में आयोजित होगी- देहरादून (उत्तराखंड), : क्रिकेट एसोसिएशन ऑफ उत्तराखंड (सीएयू) और आयोजक स्पार्क स्पोर्ट्स एंड एंटरटेनमेंट ने आज उत्तराखंड प्रीमियर लीग (यूपीएल) के सीजन 2 के लिए भाग लेने वाली टीमों और पुरस्कार राशि की घोषणा की है। यह टूर्नामेंट 23 सितंबर से राजीव गांधी इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम, देहरादून में खेला जाएगा। अपने पहले संस्करण की सफलता…
*रील बनाने वालो की दून पुलिस ने बनाई रेल* *सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो पर कार्यवाही करते हुए 03 अभियुक्तों को दून पुलिस ने किया गिरफ्तार* *तमंचे से फायर करने का वीडियो सोशल मीडिया पर हो रहा था वायरल* *वायरल वीडियो का संज्ञान लेकर एसएसपी देहरादून द्वारा दिये थे वैधानिक कार्यवाही के निर्देश* *पुलिस द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए अलग-अलग वीडियो में दिख रहे 03 अभियुक्तों को किया गिरफ्तार* *अभियुक्तों के कब्जे से 02 अवैध देसी तमंचे हुए बरामद, अभियुक्तों के विरूद्ध आर्म्स एक्ट के 02 अलग-अलग अभियोग किये पंजीकृत* *अभियुक्तों द्वारा अपने साथियों पर धौंस जमाने के लिये…
*वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून द्वारा जनपद मे खोये हुए मोबाइलों की बरामदगी हेतु साइबर क्राइम सैल देहरादून को आवश्यक दिशा निर्देश दिये गये हैं। उक्त निर्देशों के क्रम में साइबर क्राइम सेल देहरादून की टीम द्वारा खोये गये मोबाइल फोनों की बरामदगी हेतु कडी़ मेहनत व लगन से कार्य करते हुये सर्विलांस के माध्यम से उत्तराखण्ड एवं बाहरी राज्यों से जनपद देहरादून के अलग-अलग स्थानों पर खोये हुए रू0 53,53,546/- (रु0 तिरेपन लाख तिरेपन हजार,पांच सौ छियालिस रू0) मूल्य के कुल-228 मोबाईल फोन बरामद किये गये। आज दिनांक – 12/09/2025 को वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून ने साइबर क्राइम सेल…
भारतीय जनता पार्टी महानगर कार्यालय पर अंबेडकर मंडल की सेवा पखवाड़ा को लेकर एक कार्यशाला आयोजित की गई। कार्यक्रम में महानगर के अध्यक्ष सिद्धार्थ उमेश अग्रवाल ने सभी मंडल के कार्यकर्ताओं को अवगत कराया की 17 सितंबर से 2 अक्टूबर गांधी जयंती तक सेवा पखवाड़ा के अंतर्गत कई कार्यक्रम किया जा रहे हैं जिसमें हम सभी मंडल के कार्यकर्ताओं को अपनी अहम भूमिका निभाई है जिसके माध्यम से हमें रक्तदान कैंप स्वास्थ्य शिविर स्वच्छता अभियान एवं खेलकूद प्रतियोगिता करनी है जिसमें अधिक से अधिक जन सहभागिता हो इसके लिए हमें समाज के प्रत्येक वर्ग को इस सेवा पखवाड़े से…




