देहरादून, प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के जन्मदिवस 17 सितम्बर से 2 अक्टूबर तक प्रदेशभर में ‘स्वस्थ नारी, सशक्त परिवार अभियान’ के अंतर्गत वृहद स्तर पर स्वास्थ्य शिविरों का आयोजन किया जाएगा। इन शिविरों में मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी सहित सभी सांसद, मंत्री एवं विधायकगण प्रतिभाग करेंगे। स्वास्थ्य विभाग ने जनपद स्तर पर आयोजित होने वाले इन शिविरों की सभी तैयारियां पूरी कर ली है। शिविरों में महिलाओं के स्वास्थ्य परीक्षण, परामर्श, निःक्षय मित्र पहल, रक्तदान तथा अन्य स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराई जायेगी। सूबे के चिकित्सा स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने मीडिया को…
Author: deepsavera
नई दिल्ली, 15 सितम्बर। कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने आज नई दिल्ली में केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी से शिष्टाचार भेंट की। इस दौरान उन्होंने प्रदेश के महत्वपूर्ण सड़क विकास कार्यों से जुड़े विषयों पर विस्तृत चर्चा की। कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या-707ए के किलोमीटर 134 से 175 (मसूरी बैण्ड-कैम्पटीफॉल-मसूरी-बाटाघाट) के बीच क्षतिग्रस्त परिसम्पत्तियों के पुनर्निर्माण और मरम्मत कार्य कराने तथा उक्त मार्ग का चौड़ीकरण का आग्रह किया। साथ ही उन्होंने मसूरी में लगातार बढ़ते जाम की समस्या से निजात दिलाने के लिए सुरंग (टनल) निर्माण और किमाड़ी मोटर मार्ग को…
नई दिल्ली, 15 सितम्बर। कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने आज नई दिल्ली में भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय महामंत्री एवं उत्तराखण्ड प्रदेश प्रभारी दुष्यंत कुमार गौतम से शिष्टाचार भेंट की। इस अवसर पर कई समसामयिक विषयों पर विस्तार से चर्चा की गई।
हरिद्वार। भाजपा की प्रदेश कार्यकारिणी में प्रदेश उपाध्यक्ष बनाए जाने पर पूर्व कैबिनेट मंत्री स्वामी यतीश्वरानंद का पार्टी के पदाधिकारियों के साथ आमजन, व्यापारियों, ग्राम प्रधानों के साथ तमाम जन प्रतिनिधियों ने भव्य स्वागत किया। सभी ने केंद्र और प्रदेश का आभार जताते हुए कहा कि स्वामी यतीश्वरानंद के प्रदेश उपाध्यक्ष बनाए जाने से पार्टी के विजन और जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ आमजन को मिलेगा और प्रदेश में फिर से तीसरी बार विधानसभा—2027 में पार्टी की सरकार बनेगी। सोमवार को वेद मंदिर आश्रम में फूल मालाओं, गुलदस्तों, मिष्ठान, ढोल नगाड़ों के साथ पूर्व कैबिनेट मंत्री स्वामी यतीश्वरानंद का भव्य स्वागत…
देहरादून मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सोमवार को जौलीग्रांट एयरपोर्ट, देहरादून से एयर इंडिया एक्सप्रेस द्वारा देहरादून-बेंगलुरु के लिए शुरू की जा रही नई हवाई सेवा का विधिवत रूप से फ्लैग ऑफ किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने इसे राज्य के समग्र विकास और हवाई संपर्क विस्तार की दिशा में एक महत्वपूर्ण उपलब्धि बताया। आज उत्तराखंड में इस नई पहल के साथ ही देश की पहली अंतरराष्ट्रीय वैल्यू कैरियर एअर इंडिया एक्सप्रेस ने देहरादून हवाई अड्डे से बेंगलुरु के लिए दैनिक सीधी उड़ानों की शुरुआत के साथ परिचालन शुरू कर दिया है। इस अवसर पर सांसद श्रीमती माला राज्यलक्ष्मी शाह,…
देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से सत्संग संस्था के प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री आवास, देहरादून में भेंट की। इस अवसर पर संस्था की ओर से हाल ही में उत्तराखंड में आई प्राकृतिक आपदाओं से प्रभावित लोगों की सहायता के लिए ₹1 करोड़ की धनराशि का चेक मुख्यमंत्री राहत कोष में भेंट किया गया। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने संस्था के इस सहयोग के लिए हार्दिक आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यह योगदान आपदा प्रभावित लोगों के पुनर्वास और सहायता कार्यों में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा। उन्होंने कहा कि जब भी राज्य पर कोई संकट आता है, सामाजिक एवं धार्मिक संस्थाएं…
देहरादून। प्रदेश में मानसून का कहर जारी है। अगस्त के बाद अब सितंबर माह में हो रही लगातार बारिश से जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। रविवार को राजधानी देहरादून सहित कई जिलों में झमाझम बारिश दर्ज की गई। मौसम विभाग (IMD) ने एक बार फिर प्रदेश के कुछ जिलों में भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट और कुछ जिलों में येलो अलर्ट जारी किया है। ऑरेंज अलर्ट वाले जिले: देहरादून बागेश्वर चंपावत नैनीताल इन जिलों में कहीं-कहीं भारी से बहुत भारी बारिश और गर्जन के साथ आकाशीय बिजली गिरने की संभावना…
देहरादून। केदारनाथ धाम की यात्रा के दूसरे चरण के लिए हेली सेवाएं आज से शुरू हो रही हैं। डीजीसीए (DGCA) के निरीक्षण के बाद उड़ानों को अनुमति दी जाएगी। हेली सेवाएं संचालित करने के लिए कंपनियों को मंजूरी दी जा चुकी है। यात्रियों के लिए टिकट की ऑनलाइन बुकिंग की सुविधा उपलब्ध होगी। किराया पहले की तरह ही रहेगा और कंपनियों को निर्धारित दर पर ही टिकट बेचने है।
श्रीनगर (गढ़वाल)। हेमवती नंदन बहुगुणा गढ़वाल केंद्रीय विश्वविद्यालय में छात्रसंघ चुनाव 2025-26 की अधिसूचना जारी कर दी गई है। शनिवार को सीनेट सभागार में आयोजित पत्रकार वार्ता में मुख्य चुनाव अधिकारी प्रो. एच.सी. नेनवाल ने बताया कि नामांकन 18 सितम्बर से प्रारम्भ होगा और 19 सितम्बर को दोपहर 2 बजे तक किए जा सकेंगे। 20 को नामांकन पत्रों की जांच होगी तथा प्रत्याशियों की अंतिम सूची 21 सितम्बर को घोषित की जाएगी। उन्होंने बताया कि मतदान 27 सितम्बर को सुबह 8 बजे से दोपहर 2 बजे तक होगा तथा मतगणना पूर्ण होते ही परिणाम घोषित कर दिए…
देहरादून। बच्चों की सुरक्षा को लेकर दून पुलिस सतर्क नजर आ रही है। विगत दो माह के दौरान जिले से 97 नाबालिग बच्चों के गुमशुदा होने के मामले सामने आए। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए अलग-अलग टीमों के अथक प्रयासों से इनमें से 87 बच्चों को दिल्ली, मुंबई, पंजाब, हरियाणा, राजस्थान समेत अन्य राज्यों से सकुशल बरामद कर लिया। पुलिस जांच में सामने आया कि गुमशुदगी के कारण अलग-अलग रहे। इनमें से 62 बच्चे परिजनों की डांट या नाराजगी की वजह से घर छोड़कर चले गए, जबकि 24 मामलों में नाबालिग सोशल मीडिया के बहकावे या बिना बताए घूमने…




