श्रीनगर (गढ़वाल)। हेमवती नंदन बहुगुणा गढ़वाल केंद्रीय विश्वविद्यालय में छात्रसंघ चुनाव 2025-26 की अधिसूचना जारी कर दी गई है। शनिवार को सीनेट सभागार में आयोजित पत्रकार वार्ता में मुख्य चुनाव अधिकारी प्रो. एच.सी. नेनवाल ने बताया कि नामांकन 18 सितम्बर से प्रारम्भ होगा और 19 सितम्बर को दोपहर 2 बजे तक किए जा सकेंगे। 20 को नामांकन पत्रों की जांच होगी तथा प्रत्याशियों की अंतिम सूची 21 सितम्बर को घोषित की जाएगी। उन्होंने बताया कि मतदान 27 सितम्बर को सुबह 8 बजे से दोपहर 2 बजे तक होगा तथा मतगणना पूर्ण होते ही परिणाम घोषित कर दिए…
Author: deepsavera
देहरादून। बच्चों की सुरक्षा को लेकर दून पुलिस सतर्क नजर आ रही है। विगत दो माह के दौरान जिले से 97 नाबालिग बच्चों के गुमशुदा होने के मामले सामने आए। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए अलग-अलग टीमों के अथक प्रयासों से इनमें से 87 बच्चों को दिल्ली, मुंबई, पंजाब, हरियाणा, राजस्थान समेत अन्य राज्यों से सकुशल बरामद कर लिया। पुलिस जांच में सामने आया कि गुमशुदगी के कारण अलग-अलग रहे। इनमें से 62 बच्चे परिजनों की डांट या नाराजगी की वजह से घर छोड़कर चले गए, जबकि 24 मामलों में नाबालिग सोशल मीडिया के बहकावे या बिना बताए घूमने…
देहरादून -– मेरठ स्थित हार्टफुलनेस मेडिटेशन सेंटर में तीन दिवसीय निःशुल्क ध्यान कार्यक्रम का भव्य शुभारंभ हुआ। इस अवसर पर सुप्रसिद्ध अभिनेता एवं सांसद श्री अरुण गोविल मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। उनके साथ श्री अनुपम अग्रवाल, क्षेत्रीय समन्वयक पश्चिमी उत्तर प्रदेश और श्री प्रदीप शर्मा, जिला समन्वयक मेरठ भी मंच पर उपस्थित थे। अपने प्रेरणादायक संबोधन में श्री गोविल ने ध्यान के लाभों पर प्रकाश डालते हुए कहा: “रोज़ाना केवल बीस मिनट ध्यान करने से तनाव और थकान से मुक्ति मिल सकती है। हमारा मन चंचल होता…
देहरादून – राज्यसभा के माननीय उपसभापति श्री हरिवंश नारायण सिंह ने मानव रचना इंटरनेशनल इंस्टिट्यूट ऑफ रिसर्च एंड स्टडीज़ में “हरिवंश एक्सपेरिमेंट विद एडवोकेसी जर्नलिज़्म: फ्रॉम एड्स टू एक्शन, वर्ड्स टू चेंज” पुस्तक का विमोचन किया। अपने मुख्य वक्तव्य में श्री हरिवंश नारायण सिंह ने सतत विकास लक्ष्यों की प्राप्ति में पत्रकारिता की महत्वपूर्ण भूमिका को रेखांकित किया। उन्होंने बताया कि पत्रकारिता शिक्षा, लैंगिक समानता, पर्यावरण जागरूकता, स्वास्थ्य अभियानों और सामाजिक न्याय को बढ़ावा देकर इन लक्ष्यों को साकार करने में सहायक है। उन्होंने कहा, “पत्रकारिता केवल घटनाओं की रिपोर्टिंग नहीं है, बल्कि यह चेतना…
हिमालयी राज्यों की विषम भौगोलिक परिस्थितियों के बीच सहकारिता ऐसा माध्यम है, जो यहां की तकदीर बदल सकता है। इसके लिए सहकारिता क्षेत्र में नवाचार और साझा प्रयास आवश्यक हैं। यह बात सहकारिता मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने हिमाचल प्रदेश राज्य सहकारी बैंक लिमिटेड द्वारा शिमला में आयोजित राष्ट्रीय सहकारिता सम्मेलन में कही। डॉ. रावत ने कहा कि हिमालयी राज्यों की परिस्थितियां अन्य राज्यों से अलग हैं। यहां की भौगोलिक विषमताएं विकास में कई बार बाधा बनती हैं, लेकिन सहकारिता ऐसा सशक्त माध्यम है, जो इन राज्यों की अर्थव्यवस्था को मजबूती देकर ग्राम्य जीवन, महिला सशक्तिकरण,…
देहरादून, ग्राफिक एरा डीम्ड यूनिवर्सिटी 16 सितम्बर को तकनीकी इतिहास रचने जा रही है। विश्वविद्यालय में देश का सबसे अत्याधुनिक हाई-परफॉर्मेंस एआई एक्सीलेंस सेंटर तैयार किया गया है, जिसका उद्घाटन भारत सरकार के विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) डॉ. जितेंद्र सिंह करेंगे। यह समारोह सुबह 10 बजे ग्राफिक एरा के सिल्वर जुबली कन्वेंशन सेंटर में होगा। करीब 20 करोड़ की लागत से तैयार यह एआई एक्सीलेंस सेंटर उत्तराखंड का पहला एनवीआईडीआईए डिजीएक्स बी-200 संचालित एआई एचपीसी क्लस्टर है, जो 1.74 टीबी जीपीयू मेमोरी और 8 एनवीआईडीआईए ब्लैकवेल जीपीयू से लैस है। यहां 100 से अधिक…
*घटना के मास्टर माइंड M-Tech डिग्री धारक अभियुक्त सहित 02 शातिर अभियुक्तों को पुलिस ने किया गिरफ्तार।* *अभियुक्तों के कब्जे से दोनो घटनाओं में छीने गये 03 मोबाइल फोन, नगदी व अन्य दस्तावेज हुए बरामद* *घटना में प्रयुक्त मोटर साइकिल को किया सीज* *थाना नेहरू कॉलोनी* थाना नेहरू कॉलोनी पर वादिनी सीमा ममगाई पत्नी कमल किशोर ममगाई निवासी शिवनगर नियर हरापुल नेहरू कॉलोनी ने एक शिकायती प्रार्थना पत्र दिया की अपने घर से हरापुल की ओर जाते हुए एमडीडीए कॉलोनी बिजली घर के पास पीछे से आये अज्ञात मोटरसाइकिल सवार द्वारा उनके हाथ से…
देहरादून, क्रिकेट एसोसिएशन ऑफ उत्तराखंड (सीएयू) और स्पार्क स्पोर्ट्स एंड एंटरटेनमेंट ने उत्तराखंड प्रीमियर लीग (यूपीएल) सीजन-2 के फिक्स्चर जारी कर दिए हैं। टूर्नामेंट का आयोजन 23 सितंबर से 5 अक्टूबर तक राजधानी देहरादून स्थित राजीव गांधी अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में किया जाएगा। इस सीजन में सात पुरुष और चार महिला टीमें मैदान में उतरेंगी। महिला प्रतियोगिता 23 सितंबर से शुरू होगी, जिसका फाइनल 26 सितंबर को खेला जाएगा। वहीं, पुरुषों का मुकाबला 27 सितंबर से प्रारंभ होकर 5 अक्टूबर को फाइनल के साथ संपन्न होगा। महिला वर्ग में मसूरी थंडर्स, पिथौरागढ़ हरिकेन्स, टिहरी क्वींस और…
भाजपा मे प्रदेश पदाधिकारियों की घोषणा मे मीडिया विभाग की नियुक्ति अहम रही। प्रदेश मीडिया प्रभारी मनवीर सिंह चौहान पर पार्टी ने तीसरी बार भरोसा जताया है। हालांकि संगठन मे बेहतर तालमेल के साथ चौहान मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के करीबी भी माने जाते हैं। वर्ष 2016 मे उनकी नियुक्ति के बाद वह तीसरी बार नियुक्त हुए हैं और विपक्ष के हर हमले का तीखा प्रतिकार कर उन्होंने पार्टी संगठन मे प्रमुख जगह बनाई है। उन्हे पार्टी की ओर से तीसरी बार नियुक्ति को इनाम के तौर पर देखा जा रहा है। संगठन मे अखिल भारतीय विधार्थी…
देहरादून। भारतीय जैन मिलन की द्वितीय राष्ट्रीय कार्यकारिणी बैठक एवं जैन तीर्थ रक्षा सम्मेलन गांधी रोड स्थित दिगंबर जैन पंचायती जैन भवन में भव्य रूप से संपन्न हुआ। आचार्य 108 श्री सौरभ सागर जी महामुनि व उपाध्याय प्रवर श्री रविन्द्र मुनि जी महाराज के सान्निध्य में आयोजित सम्मेलन में तीर्थ रक्षा को लेकर “आरक्षण नहीं, संरक्षण चाहिए” का संदेश दिया गया। राष्ट्रीय अध्यक्ष सुरेश जैन ऋतुराज ने कहा कि गिरनार जी समेत सभी प्राचीन तीर्थों की सुरक्षा समाज का परम कर्तव्य है। उन्होंने मंदिरों की भूमि का सरकारी रिकॉर्ड में दर्ज कराने, बाउंड्रीवॉल निर्माण और नियमित सेवा-अभिषेक पर जोर…




