देहरादून। “दवा से कहीं अधिक असरदार है नियमित फिजियोथेरेपी, यह न केवल दर्द को कम करती है बल्कि जीवनशैली को फिर से सक्रिय बनाती है“। इसी संदेश के साथ श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल के फिजियोथेरेपी विभाग की ओर से एक दिवसीय सेमिनार सह कार्यशाला का आयोजन किया गया। इस अवसर पर विशेषज्ञों ने मैनुअल थेरेपी से जुड़े विभिन्न पहलुओं को रेखांकित किया और कंधे, गर्दन तथा पीठ दर्द की विभिन्न स्थितियों के नैदानिक मूल्यांकन और उपचार कौशल पर महत्वपूर्ण जानकारियाँ साझा कीं। श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल के चेयरमैन श्रीमहंत देवेन्द्र दास जी महाराज ने कार्यक्रम आयोजकों को शुभकामनाएं दीं।…
Author: deepsavera
चमोली एसपी चमोली सर्वेश पंवार की कप्तानी एवं सतत मॉनिटरिंग में जनपद पुलिस लगातार नशा तस्करों पर शिकंजा कस रही है। इसी मुहिम के तहत 21 सितम्बर को कर्णप्रयाग पुलिस ने एक और सफलता दर्ज की। कोतवाली कर्णप्रयाग के प्रभारी निरीक्षक श्री राकेश चंद्र भट्ट के निर्देशन एवं वरिष्ठ उपनिरीक्षक संजय सिंह नेगी के नेतृत्व में गठित पुलिस टीम म0उ0नि0 सरोज नौटियाल, अ0उ0नि0 भूपेंद्र प्रसाद,कां0 प्रदीप बहुखंडी,का0 संतोष कुमार,का0 आशुतोष तिवारी ( पुलिस लाइन गोपेश्वर), का0 रविकांत (पुलिस लाइन गोपेश्वर) द्वारा कमेडा से गौचर मोटर मार्ग पर संदिग्ध व्यक्तियों की चेकिंग की जा रही थी। इस दौरान भगतराम विद्या…
चमोली जनपद चमोली के देवाल में स्वास्थ्य सेवा पखवाड़ा कार्यक्रम के तहत राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन, समाज कल्याण विभाग के तत्वाधान में स्वस्थ नारी सशक्त परिवार अभियान के तहत हर बहन हर बेटी और हर मां तक स्वास्थ्य सेवाएं पहुंचाने एवं नारी को स्वस्थ बनाकर परिवार और समाज को सशक्त करने के उद्देश्य से खंड विकास कार्यालय देवाल के परिसर में बहु विशेषज्ञ चिकित्सा शिविर आयोजित किया गया। स्वास्थ्य विभाग एवं समाज कल्याण विभाग के द्वारा रविवार को विकासखंड देवाल चमोली के महिलाओं एवं दिव्यांग जनों हेतु मल्टी स्पेशिलिटी निःशुल्क स्वास्थ शिविर का विधिवत रूप से माननीय विधायक श्रीभूपाल राम…
देहरादून, 22 सितम्सनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी ने आज कैंप कार्यालय में सैनिक कल्याण विभाग के अधिकारियों के साथ बैठक कर शहीद सम्मान यात्रा 2.0 की तैयारियों की समीक्षा की। बैठक में मौसम विभाग के अलर्ट को देखते हुए यह निर्णय लिया गया कि यात्रा अब पूर्व निर्धारित 22 सितम्बर की बजाय 25 सितम्बर से प्रारंभ होकर 4 अक्टूबर तक आयोजित की जाएगी। सैनिक कल्याण मंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि कार्यक्रम से जुड़ी सभी आवश्यक तैयारियां समय पर पूरी की जाएं, ताकि यात्रा सुचारू रूप से संपन्न हो सके। इस यात्रा का शुभारंभ प्रदेश के…
देहरादून – : होंडा मोटरसाइकिल एंड स्कूटर इंडिया (HMSI), जो भारत के सबसे पसंदीदा टू-व्हीलर ब्रांड्स में से एक है, ने अपने नए कस्टमर कनेक्ट प्लेटफ़ॉर्म “माय होंडा-इंडिया” मोबाइल ऐप के लॉन्च की घोषणा की। एक ऑल-इन-वन प्लेटफ़ॉर्म के रूप में डिज़ाइन किया गया यह इनोवेटिव ऐप एचएमएसआई के मौजूदा और नए ग्राहकों के जुड़ने के तरीके को बिल्कुल नया रूप देता है। यह ऐप पूरे ओनरशिप जर्नी के दौरान ग्राहकों को स्मूद, ट्रांसपेरेंट और एंगेजिंग डिजिटल एक्सपीरियंस प्रदान करता है। माय होंडा-इंडिया” ऐप का लॉन्च एचएमएसआई की ग्राहक संतुष्टि के प्रति प्रतिबद्धता और हर चरण में सुविधा…
देहरादून जिलाधिकारी सविन बंसल की अध्यक्षता में सोमवार को ऋषिपर्णा सभागार में जनता दर्शन, जन सुनवाई कार्यक्रम आयोजित किया गया। दूरदराज क्षेत्रों से पहुंचे 144 लोगों ने अपनी समस्या और शिकायतें जिलाधिकारी के समक्ष रखी। जिनमें से अधिकांश शिकायतों का जिलाधिकारी ने मौके पर ही समाधान किया। जिलाधिकारी ने अवैध अतिक्रमण, कब्जा, भूमि का सीमांकन वाली शिकायतों पर संबंधित एसडीएम व तहसीलदारों को निर्धारित समायान्तर्गत कार्रवाई के निर्देश दिए। जनसुनवाई में लोगों ने आपदा, पेयजल, शिक्षा, घरेल विवाद, एमडीडीए, नगर निगम, पुलिस, आर्थिक सहायता, मुआवजा आदि से जुड़ी शिकायतें प्रमुखता से रखी। जिलाधिकारी ने विभागीय अधिकारियों को निर्देशित किया…
राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के 100 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में केदारनगर की बस्तियों में पथ संचलन कार्यक्रमों की श्रृंखला की शुरुआत रविवार को शाह नगर बस्ती में भव्य रूप से हुई। कार्यक्रम शाम 4 बजे डिफेंस कॉलोनी, देहरादून से प्रारंभ हुआ और संचलन का मार्ग गोरखपुर चौक – विधानसभा – शिवलोक – गोरखपुर चौक होते हुए वापस डिफेंस कॉलोनी में समाप्त हुआ। परंपरागत गणवेश में सजे स्वयंसेवकों ने घोष दल की धुन पर अनुशासित पंक्तियों में कदमताल किया। मार्ग के दौरान स्थानीय नागरिकों ने पुष्पवर्षा कर उत्साहपूर्वक स्वागत किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता मेजर जनरल (सेवानिवृत्त) आदरणीय के.डी. सिंह…
न्यायालय से रोक हटाए जाने के बाद, आज थत्यूड़ ब्लॉक मुख्यालय में बिच्छू वार्ड की क्षेत्र पंचायत सदस्य कल्पना सजवाण का शपथ ग्रहण समारोह आयोजित किया गया। ब्लॉक प्रमुख सीता पंवार ने क्षेत्र पंचायत सदस्य कल्पना सजवाण को शपथ दिलाई। वहीं पूर्व ब्लॉक प्रमुख सीता रावत और प्रधान द्वारगढ़ रोशन वर्मा सहित क्षेत्र पंचायत सदस्यों ने भी उन्हें बधाई दी। ब्लॉक प्रमुख सीता पंवार ने कल्पना सजवाण को बधाई देते हुए कहा कि अदालत से रोक हटने के बाद उन्होंने आज शपथ ग्रहण कर लिया है। शपथ लेने के बाद क्षेत्र पंचायत सदस्य कल्पना…
देहरादून,। ग्राफिक एरा में मानवीय मूल्यों को शिक्षा से जोड़ने पर पांच दिवसीय फैकेल्टी डेवलपमेंट प्रोग्राम आज शुरू हो गया। इसमें विशेषज्ञ शिक्षा के साथ मानवीय मूल्यों के सममिश्रण के तरीके बताएंगे। ग्राफिक एरा डीम्ड यूनिवर्सिटी के के. पी. नौटियाल भवन में एफडीपी के पहले दिन मानवीय मूल्यों को सहजता से शिक्षा के साथ जोड़ने पर चर्चा हुई। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि ग्राफिक एरा डीम्ड यूनिवर्सिटी के कुलपति डा. नरपिंदर सिंह ने कहा कि मूल्य ही ऐसे आधार है जो छात्र-छात्राओं को जिम्मेदार, नैतिक और करुणाशील पेशेवर बनने की दिशा दिखाते हैं। छात्र-छात्राओं के भीतर अच्छे मानव मूल्य केवल…
चमोली राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय गोपेश्वर में छात्र संघ चुनाव 2025 हेतु अधिसूचना जारी हो गयी है। प्राचार्य प्रो. एमपी नगवाल ने अधिसूचना जारी करते हुए कहा कि कुल छः पदों पर छात्र संघ निर्वाचन किया जाएगा। मुख्य निर्वाचन अधिकारी डॉ जगमोहन सिंह नेगी ने बताया कि अध्यक्ष, उपाध्यक्ष, सचिव, सहसचिव, कोषाध्यक्ष, विश्वविद्यालय प्रतिनिधि के पदों के लिए प्रत्यक्ष रूप से चुनाव किया जाएगा। छात्र संघ चुनाव में इस बार कोषाध्यक्ष एवं सहसचिव का पद छात्राओं हेतु आरक्षित किया गया है।उन्होंने आगे बताया कि चुनाव हेतु 22 सितंबर को नामांकन पत्रों की बिक्री, 23 सितंबर को नामांकन, 24 सितंबर को…




