Author: deepsavera

* श्री बदरीनाथ धाम:इस यात्रा वर्ष श्री बदरीनाथ धाम के कपाट बंद होने की तिथि विजय दशमी गुरूवार 2 अक्टूबर को तय होगी।कपाट बंद होने की तिथि तय करने हेतु श्री बदरीनाथ मंदिर परिसर में दोपहर बाद एक भब्य धार्मिक समारोह का आयोजन होगा जिसमें धर्माधिकारी, वेदपाठी पंचांग गणना पश्चात श्री बदरीनाथ धाम के कपाट बंद होने की तिथि तय करेंगे तथा श्री बदरीनाथ – केदारनाथ मंदिर समिति( बीकेटीसी )पदाधिकारियों की उपस्थिति में बदरीनाथ धाम के रावल कपाट बंद की तिथि की घोषणा करेंगे। इसी दिन कपाट बंद होने से पहले होने वाली पंच पूजाओं का कार्यक्रम तथा…

Read More

मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने रविवार को सोशल बलूनी पब्लिक स्कूल, देहरादून में आयोजित ‘नरेन्द्र सिंह नेगी संस्कृति सम्मान’ समारोह में प्रतिभाग किया। मुख्यमंत्री ने नरेन्द्र सिंह नेगी संस्कृति सम्मान से हिमाचल के वरिष्ठ साहित्यकार एस.आर हरनोट को सम्मानित किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि श्री नरेंद्र सिंह नेगी ने प्रत्येक उत्तराखंडवासी के हृदय को छुआ है। श्री नरेंद्र नेगी ने अपने गीतों के माध्यम से उत्तराखंड की आत्मा को स्वर दिया है। उन्होंने लोक जीवन की पीड़ा, प्रेम, संघर्ष और सौंदर्य को सुरों में डालकर उसे जीवंत किया और राज्य की सांस्कृतिक चेतना को नई ऊर्जा प्रदान की…

Read More

देहरादून। मुख्यमंत्री  पुष्कर सिंह धामी ने मीडिया से अनौपचारिक वार्ता करते हुए कहा कि उत्तराखण्ड की देवतुल्य जनता और मीडिया जगत इस बात के साक्षी हैं कि राज्य सरकार ने देश का सबसे सख्त नकल विरोधी कानून लागू कर 100 से अधिक नकल माफियाओं को जेल की सलाखों के पीछे पहुंचाया है। योग्यता और प्रतिभा को प्राथमिकता देते हुए पिछले चार वर्षों में 25,000 से अधिक युवाओं को पारदर्शी और निष्पक्ष भर्ती प्रक्रिया के माध्यम से सरकारी नौकरियां प्रदान की गई हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि उनकी सरकार छात्रों के हित में निर्णय लेने से कभी पीछे…

Read More

देहरादून,  पुरुष उत्तराखंड प्रीमियर लीग के पांचवें मुकाबले में रविवार शाम हरिद्वार एल्मास ने देहरादून वॉरियर्स को 72 रनों से पराजित कर शानदार प्रदर्शन किया। इस जीत के साथ हरिद्वार एल्मास अंक तालिका में शीर्ष स्थान पर पहुंच गया। मैच में पहले बल्लेबाजी करते हुए हरिद्वार एल्मास के कप्तान कुणाल चंदेला ने 52 गेंदों में 87 रन की तेजतर्रार पारी खेली। उनके शानदार खेल ने टीम को 190/6 तक पहुँचाया। चंदेला और प्रियांशु खंडूरी ने दूसरे विकेट के लिए 99 रनों की साझेदारी कर टीम की पारी को मजबूती दी। चंदेला ने 12 चौकों और 2 छक्कों की…

Read More

देवभूमि उत्तराखण्ड की राजधानी देहरादून स्थित धर्मनगरी माजरा में सकल दिगम्बर जैन समाज, देहरादून, 31वां श्री पुष्प वर्षा योग समिति 2025 एवं श्री आदिनाथ दिगम्बर जैन पंचायती मंदिर, माजरा के संयुक्त तत्वावधान में नवदिवसीय जिनेन्द्र महाअर्चना का शुभारंभ आचार्य श्री 108 सौरभसागर जी महामुनिराज (संस्कार प्रणेता, ज्ञानयोगी एवं जीवन आशा हॉस्पिटल के प्रेरणास्रोत) की पावन छत्रछाया में हो रहा है। शांति धारा का पावन अवसर ऋषभ जैन, राजीव जैन एवं प्रदीप शक्ति विहार को प्राप्त हुआ। श्री जिन सहस्रनाम महामंडल विधान 23 सितम्बर से निरंतर चल रहा है, जिसमें अभिषेक, शांति धारा और नित्य पूजन के उपरांत…

Read More

देहरादून। अन्तर्राष्ट्रीय वैश्य महासम्मेलन, उत्तराखण्ड द्वारा नवनियुक्त पदाधिकारियों, सदस्यों एवं अन्तर्राष्ट्रीय पैट्रन मेम्बर्स का शपथ ग्रहण समारोह रविवार को होटल वायसराय इन, मंडी चौक में आयोजित किया गया। इस अवसर पर प्रदेश अध्यक्ष दीपक सिंघल ने सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों एवं सदस्यों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि उन्हें पूर्ण विश्वास है कि सभी पदाधिकारी संगठन की उन्नति और वैश्य समाज की मजबूती के लिए कर्तव्यनिष्ठा और लगन से कार्य करेंगे। महामंत्री लच्छू गुप्ता ने कहा कि वैश्य समाज एक परिवार की तरह है, जिसे सबको मिलकर आगे बढ़ाना है। उन्होंने संगठन में अच्छे और योग्य लोगों…

Read More

बॉलीवुड सिंगर इशिका सहगल के मधुर गानो से सराबोर हुआ जीआरडी कॉलेज का प्रागंण देहरादून – – देहरादून के प्रतिष्ठित गुरु रामदास इंस्टिट्यूट ऑफ़ मैनेजमेंट एंड टेक्नोलॉजी, राजपुर में नव प्रवेशित छात्र-छात्राओं के स्वागत के उपलक्ष में अभिनंदन 2025 कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलन के साथ हुआ जिसमें जीआरडी कॉलेज के वाइस चेयरमेन इंद्रजीत सिंह, मेनेजिंग डायरेक्टर डॉली ओबेरॉय, डायरेक्टर जनरल डॉक्टर पंकज चौधरी, प्रभजी ओबेरॉय मौजूद रहे। शुभारंभ अवसर के सांस्कृतिक संध्या में छात्र-छात्राओं द्वारा गढ़वाली, कुमाऊनी, जौनसारी नृत्य एवं लोक संगीत के साथ – साथ बॉलीवुड…

Read More

देहरादून- : नेशनल अर्बन कोऑपरेटिव फाइनेंस एंड डेवलपमेंट कॉर्पोरेशन लिमिटेड (एनयूसीएफडीसी), जो देश में अर्बन कोऑपरेटिव बैंकों (यू सी बी एस) की अम्ब्रेला ऑर्गेनाइजेशन है, ने सीएससी ई-गवर्नेंस सर्विसेज इंडिया लिमिटेड (सीएससी एसपीवी) के साथ अर्बन कोऑपरेटिव बैंकिंग सेक्टर में कामकाज को तेजी से डिजिटल बनाने के लिए सीएससी ई-गवर्नेंस सर्विसेज इंडिया लिमिटेड (सीएससी एसपीवी) के साथ मेमोरेंडम ऑफ अंडरस्टैंडिंग (एम ओ यू) पर हस्ताक्षर किए। इस साझेदारी के तहत अर्बन कोऑपरेटिव बैंकों को ऐसा डिजिटल इन्फ्रास्ट्रक्चर उपलब्ध कराया जाएगा, जो सुरक्षित होने के साथ-साथ नियामकीय मानकों के अनुरूप होगा। पहले चरण में आधार-बेस्ड ई-केवाईसी,…

Read More

देहरादून  ।उत्तराखंड भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता तथा श्री बदरीनाथ – केदारनाथ मंदिर समिति (बीकेटीसी) अध्यक्ष हेमंत द्विवेदी ने शनिवार को जारी एक मीडिया रिलीज में स्पष्ट किया कि पेपर लीक से जुड़े प्रकरण की पड़ताल एसआईटी के हवाले कर दिया गया है। एसआईटी ने उच्च न्यायालय अवकाश प्राप्त न्यायाधीश की निगरानी में कार्य शुरू कर दिया है इसी क्रम में शनिवार को एसआईटी ने हरिद्वार में पेपर लीक प्रकरण के विभिन्न पहलुओं पर “जन संवाद कार्यक्रम” का आयोजन किया जिसमें अभ्यर्थी सहित काफी संख्या में प्रतियोगी शामिल हुए और कई तरह के सुझाव भी दिए।…

Read More

सार्वजनिक स्थान पर खतरनाक तरीके से वाहन चलाने एवं हुड़दंग करने वाले चार युवक पुलिस गिरफ्त में देहरादून। सोशल मीडिया पर वायरल हुए एक वीडियो का संज्ञान लेते हुए दून पुलिस ने त्वरित कार्रवाई कर चार युवकों को हिरासत में लेकर उनके विरुद्ध वैधानिक कार्यवाही की है। संबंधित मोटरसाइकिल को भी पुलिस ने सीज कर दिया है। वीडियो में एक मोटरसाइकिल पर चार युवक खतरनाक तरीके से सवार होकर हुड़दंग मचाते दिखाई दे रहे थे। एसएसपी देहरादून ने मामले को गंभीरता से लेते हुए आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए थे। जांच में सामने आया कि यह वीडियो पैसिफिक…

Read More