देहरादून ।उत्तराखंड भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता तथा श्री बदरीनाथ – केदारनाथ मंदिर समिति (बीकेटीसी) अध्यक्ष हेमंत द्विवेदी ने शनिवार को जारी एक मीडिया रिलीज में स्पष्ट किया कि पेपर लीक से जुड़े प्रकरण की पड़ताल एसआईटी के हवाले कर दिया गया है। एसआईटी ने उच्च न्यायालय अवकाश प्राप्त न्यायाधीश की निगरानी में कार्य शुरू कर दिया है इसी क्रम में शनिवार को एसआईटी ने हरिद्वार में पेपर लीक प्रकरण के विभिन्न पहलुओं पर “जन संवाद कार्यक्रम” का आयोजन किया जिसमें अभ्यर्थी सहित काफी संख्या में प्रतियोगी शामिल हुए और कई तरह के सुझाव भी दिए।…
Author: deepsavera
सार्वजनिक स्थान पर खतरनाक तरीके से वाहन चलाने एवं हुड़दंग करने वाले चार युवक पुलिस गिरफ्त में देहरादून। सोशल मीडिया पर वायरल हुए एक वीडियो का संज्ञान लेते हुए दून पुलिस ने त्वरित कार्रवाई कर चार युवकों को हिरासत में लेकर उनके विरुद्ध वैधानिक कार्यवाही की है। संबंधित मोटरसाइकिल को भी पुलिस ने सीज कर दिया है। वीडियो में एक मोटरसाइकिल पर चार युवक खतरनाक तरीके से सवार होकर हुड़दंग मचाते दिखाई दे रहे थे। एसएसपी देहरादून ने मामले को गंभीरता से लेते हुए आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए थे। जांच में सामने आया कि यह वीडियो पैसिफिक…
देहरादून/हरिद्वार, UKSSSC द्वारा आयोजित स्नातक स्तरीय पदों की प्रतियोगी परीक्षा में प्रश्नपत्र आउट होने के मामले में गठित विशेष जांच टीम (SIT) ने शुक्रवार को जांच की गति तेज करते हुए हरिद्वार का रुख किया। टीम ने सबसे पहले कलेक्ट्रेट परिसर में अभ्यर्थियों और आम नागरिकों से जनसंवाद कर परीक्षा से जुड़ी जानकारियां जुटाईं। इस दौरान अभ्यर्थियों ने अपने सुझाव भी साझा किए, जिन्हें जांच रिपोर्ट में सम्मिलित किया जाएगा। मामले की गंभीरता को देखते हुए SIT ने न्यायालय से सर्च वारंट प्राप्त कर मुख्य अभियुक्त खालिद के हरिद्वार स्थित आवास की तलाशी ली। तलाशी के…
उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UKSSSC) पेपर प्रकरण और भर्ती परीक्षाओं में अनियमितताओं को लेकर विपक्ष व कुछ संगठनों ने लगातार सरकार की नीयत पर सवाल उठाए। इस बात को उछाला गया कि प्रदेश का युवा वर्ग सरकार से नाराज है और उसके खिलाफ सड़क पर उतर चुका है। लेकिन प्रदेश के 100 से अधिक महाविद्यालयों में हुए छात्रसंघ चुनावों के नतीजे इस धारणा से बिल्कुल उलट तस्वीर पेश करते हैं। ABVP भाजपा का आनुषंगिक संगठन है, और संगठनात्मक दृष्टि से भाजपा की जड़ें विश्वविद्यालय और कॉलेज कैंपसों तक फैली हुई हैं। ऐसे में यूकेएसएसएससी के पेपर प्रकरण सामने…
देहरादून : दून विश्वविद्यालय में इंटीग्रेटेड माउंटेन इनिशिएटिव (IMI) द्वारा आयोजित १२वें सतत पर्वतीय विकास शिखर सम्मेलन (SMDS-XII) के दूसरे दिन, हिमालय में बढ़ती आपदाओं की चिंता के बीच सतत विकास की चुनौतियों और समाधानों पर हिमालयी राज्यों के विधायकों, वैज्ञानिकों और विशेषज्ञों के बीच गहन विचार-विमर्श हुआ। इस दिन उत्तराखंड विधानसभा अध्यक्ष, श्रीमती ऋतु खंडूरी भूषण की अध्यक्षता में पर्वतीय विधायक बैठक (Mountain Legislators’ Meet – MLM) आयोजित की गई। प्रतिष्ठित प्रतिभागियों में श्री नबम तुकी (पूर्व मुख्यमंत्री, अरुणाचल प्रदेश), श्री मुन्ना सिंह चौहान, श्री किशोर उपाध्याय, श्रीमती सविता कपूर, श्री बृजभूषण गैरोला, श्रीमती आशा नौटियाल…
देहरादून : राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के तहत संचालित “स्वस्थ नारी, सशक्त परिवार अभियान” उत्तराखण्ड में बड़ी सफलता दर्ज कर रहा है। 17 सितम्बर से 27 सितम्बर तक चलाए गए इस विशेष अभियान में अब तक 15,531 स्वास्थ्य शिविरों का आयोजन किया गया, जिनमें लगभग 8.79 लाख लोगों ने स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ उठाया। *बीमारियों की व्यापक जांच* इस अभियान के दौरान हज़ारों लोगों की गंभीर बीमारियों की जांच की गई। हाईपरटेंशन की जांच में 4,05,789 लोग शामिल हुए, वहीं डायबिटीज के लिए 3,83,149 लोगों की स्क्रीनिंग की गई। कैंसर (मुख, गर्भाशय और स्तन) की जांच…
देहरादून। इस वर्ष मानसून के दौरान उत्तराखंड में आई आपदाओं से हुई वास्तविक क्षति के आकलन के लिए राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन प्राधिकरण द्वारा प्रारंभ की गई पोस्ट डिज़ास्टर नीड्स असेसमेंट (PDNA) प्रक्रिया के तहत गठित पहली सर्वेक्षण टीम देहरादून, टिहरी और उत्तरकाशी जनपदों का भ्रमण एवं सर्वेक्षण कर शनिवार को देहरादून लौट आई है। टीम ने शनिवार शाम को उत्तराखंड राज्य आपातकालीन परिचालन केंद्र में सचिव आपदा प्रबंधन एवं पुनर्वास श्री विनोद कुमार सुमन की अध्यक्षता में आयोजित एक बैठक के दौरान प्रभावित क्षेत्रों में किए गए सर्वे और क्षति के आकलन के बारे में जानकारी दी। इस…
देहरादून, सेंट्रियो मॉल में आज ‘लेगेसी एंड लेबल बाय मेघना अग्रवाल’ का भव्य शुभारंभ हुआ। उत्तराखंड के लोक निर्माण, पर्यटन एवं पंचायती राज मंत्री सतपाल महाराज, उनकी पत्नी अमृता रावत और बहू मोहिना कुमारी सिंह ने इस दो दिवसीय लग्ज़री प्रदर्शनी का उद्घाटन किया। प्रदर्शनी में देशभर से आए 35 से अधिक प्रीमियम ब्रांड्स को एक ही मंच पर प्रस्तुत किया गया है, जहाँ फैशन, ज्वेलरी, आर्ट और होम डेकोर का अनूठा संगम देखने को मिला। आयोजन के बारे में बताते हुए आयोजक मेघना अग्रवाल ने कहा, “यह केवल एक प्रदर्शनी नहीं है बल्कि विरासत और शिल्पकला…
मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने शनिवार को तीर्थ नगरी हरिद्वार से पवित्र छड़ी यात्रा को अधिष्ठात्री माया देवी मंदिर के प्रांगण से वैदिक विधि विधान और मंत्रोच्चार के साथ उत्तराखंड के चारों धामों के लिए रवाना किया। मुख्यमंत्री ने पवित्र छड़ी को रवाना करने से पूर्व पवित्र छड़ी का अभिषेक करते हुए माया देवी मंदिर में महामाया देवी की पूजा अर्चना भी की तथा सभी संतगणों का माल्यार्पण कर सम्मान किया तथा उनका आशीर्वाद प्राप्त किया। मुख्यमंत्री ने आदि गुरू शंकराचार्य द्वारा प्रारंभ की गई पवित्र छड़ी यात्रा में सम्मिलित होना अपना सौभाग्य बताया। उन्होंने कहा आठवीं शताब्दी में…
जीएसटी बचत उत्सव की श्रृंखला में हरिद्वार में हरकीपैड़ी बाजार में आयोजित जागरूकता कार्यक्रम में प्रतिभाग किया। मुख्यमंत्री ने कारोबारियों एवं आम लोगों के साथ जीएसटी की घटी दरों को लेकर संवाद करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में देश में आर्थिक सुधारों एवं विकास का लाभ समाज के हर वर्ग तक पहुंचाने के लिए ऐतिहासिक कार्य किए जा रहे हैं। जीएसटी की दरों में सुधार के चलते प्रदेश व देश की अर्थव्यवस्था में क्रांतिकारी परिवर्तन होना तय है। जीएसटी बचत उत्सव के तहत हरकीपैड़ी क्षेत्र में आयोजित कार्यक्रम में जीएसटी की दर घटाए जाने…




