देहरादून, उत्तराखण्ड पुलिस ने नशे के खिलाफ़ चलाए जा रहे अभियान में बड़ी सफलता हासिल की है। विगत तीन वर्षों में एनडीपीएस एक्ट के तहत 3431 मुकदमे दर्ज कर 4440 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने 681 किलो चरस, 649 किलो डोडा, 61 किलो अफीम, 59 किलो हेरोइन, 4954 किलो गांजा, और 7 लाख से अधिक नशीली गोलियाँ, कैप्सूल व इंजेक्शन बरामद किए हैं, जिनकी कुल कीमत लगभग 208 करोड़ रुपये आँकी गई है। पुलिस के अनुसार हाल के वर्षों में एमडीएमए व सिंथेटिक ड्रग्स का चलन बढ़ा है। चम्पावत में एसटीएफ ने ईशा नामक महिला के कब्जे…
Author: deepsavera
देहरादून, : नैनीताल टाइगर्स ने राजीव गांधी इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम, देहरादून में खेले गए एलिमिनेटर मुकाबले में देहरादून वॉरियर्स को 20 रन से हराकर उत्तराखंड प्रीमियर लीग 2025 के फाइनल में जगह बना ली। टाइगर्स ने शश्वत डंगवाल की तूफानी पारी की बदौलत एलिमिनेटर में 188/8 का स्कोर बनाया। देहरादून वॉरियर्स ने टॉस जीतकर गेंदबाजी चुनी और शुरुआती ओवरों में नैनीताल को 8/3 के स्कोर पर ला दिया। ओपनर राहुल राज नमाला पहले ओवर में सिर्फ 4 रन बनाकर आउट हो गए, दूसरे ओवर में कप्तान भूपेन लालवानी बिना खाता खोले स्टंप हो गए और तीसरे…
देहरादून। उत्तराखंड सामाजिक सम्मान सेवा ट्रस्ट ने आयोजित एक गरिमामय कार्यक्रम में प्रदेश के ख्यातिप्राप्त लोकगायक सौरभ मैठाणी और बांसुरी वादक महेश चंद्र भट्ट को देवभूमि विभूति सम्मान से सम्मानित किया। कार्यक्रम में ट्रस्ट के संस्थापक ट्रस्टी अध्यक्ष राजू वर्मा एवं कोषाध्यक्ष रुद्र पाल सिंह ने लोकगायक सौरभ मैठाणी को स्मृति चिन्ह प्रदान किया। वहीं, उपाध्यक्ष राकेश कुमार भट्ट, महासचिव राकेश शर्मा और पंकज अग्रवाल ने बांसुरी वादक महेश चंद्र को सम्मान पत्र भेंट कर अभिनंदन किया। लोकगायक सौरभ मैठाणी ने इस सम्मान को कलाकारों के लिए प्रेरणास्रोत बताते हुए कहा कि “ऐसे सम्मान कलाकारों का आत्मविश्वास बढ़ाते…
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शुक्रवार को देहरादून जू में वन्य जीव प्राणी सप्ताह का शुभारंभ करते हुए कहा कि प्रदेश में वन्य जीवों के हमले में होने वाली जनहानि पर मिलने वाली सहायता राशि को बढ़ाकर 10 लाख रुपए किया जाएगा। मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि वन्यजीव हमारी आस्था, संस्कृति और परंपरा का अभिन्न अंग हैं, हमारे देवी – देवताओं ने भी इनके साथ सह-अस्तित्व का संदेश दिया है। मां दुर्गा का वाहन शेर, गणेश जी का वाहन मूषक, मां सरस्वती का हंस, भगवान कार्तिकेय का मोर, लक्ष्मी जी का उल्लू और देवाधिदेव…
ऋषिकेश,: उत्तराखंड में भारतीय पर्यटन इंफ्रास्ट्रक्चर के लिए एक ऐतिहासिक मील का पत्थर साबित हुए, ऋषिकेश के गुलर में बिग ब्रिज होटल का उद्घाटन आज उत्तराखंड सरकार के माननीय पर्यटन, सिंचाई एवं संस्कृति मंत्री श्री सतपाल महाराज और उत्तराखंड सरकार के माननीय वन एवं पर्यावरण मंत्री श्री सुबोध उनियाल ने किया। “डीबीएफओटी आधार पर सार्वजनिक-निजी भागीदारी (पीपीपी) मोड में यात्रा मार्गों पर परित्यक्त पुलों का विकास” परियोजना के तहत विकसित, यह भारत का पहला होटल और विश्राम स्थल है जो एक बहती जलधारा पर बने पुल पर बना है। यह पहल चार धाम यात्रा मार्ग…
देहरादून – – रीच विरासत महोत्सव का 30वाँ संस्करण अस्सी साल पहले हिरोशिमा में हुए परमाणु बम विस्फोट के पीड़ितों की स्मृति को समर्पित है। विरासत समाज और संस्कृति के मानवीय पहलू के प्रति जागरूकता और संवेदनशीलता पैदा करने की दिशा में काम कर रहा है। वर्तमान में निरंतर युद्धों और संघर्षों का सामना कर रहे विश्व में यह समय की माँग है। बहुप्रतीक्षित विरासत विरासत आर्ट एंड हेरिटेज महोत्सव 2025, 4 अक्टूबर, 2025 को डॉ. बी.आर. अंबेडकर स्टेडियम, कौलागढ़ रोड, देहरादून में विश्व के प्रसिद्ध सरोद वादक उस्ताद अमजल अली खान के…
श्रीदेव सुमन विश्वविद्यालय टिहरी की छात्रा साक्षी द्वारा विवि के स्तर से डिग्री नहीं दिए जाने की शिकायत सीएम हेल्पलाइन किए जाने के बावजूद इस प्रकरण का निस्तारण नहीं किया गया। शुक्रवार को सचिवालय में सीएम हेल्पलाइन 1905 की समीक्षा के दौरान उक्त प्रकरण जब मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी के संज्ञान में आया तो उन्होंने इस पर सख़्त नाराज़गी व्यक्त करते हुए सचिव आईटी और सचिव उच्च शिक्षा एक सप्ताह में इस प्रकरण की जांच कर रिपोर्ट प्रस्तुत करने के साथ ही संबंधित अधिकारी पर सख़्त कार्रवाई करने के निर्देश दिए। मुख्यमंत्री ने कहा कि अभ्यर्थी…
थीम: “धड़कन न छूटे” (Don’t Miss a Beat) गुरु नानक कॉलेज, देहरादून में विश्व हृदय दिवस 2025 के उपलक्ष्य में एक भव्य और जागरूकता से भरपूर कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस वर्ष की थीम थी “धड़कन न छूटे”, जिसका उद्देश्य समाज में हृदय स्वास्थ्य को लेकर चेतना फैलाना और युवाओं को इसके प्रति जागरूक बनाना था। कॉलेज परिसर में आयोजित इस कार्यक्रम में स्वास्थ्य विषयक वार्ताएं, पोस्टर प्रतियोगिता, जागरूकता पदयात्रा और भाषण प्रतियोगिता जैसे विविध आयोजन शामिल रहे। कार्यक्रम का मंच संचालन B.Sc तृतीय वर्ष की छात्राएँ सोनी और पायल ने अत्यंत सुचारू और आत्मविश्वासपूर्ण ढंग से किया, जिन्होंने…
देहरादून, मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सोमवार को मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय से डॉ. भीमराव अंबेडकर समाज कल्याण बहुउद्देशीय शिविर रथ को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि यह रथ 125 दिनों तक प्रदेश के ग्रामीण अंचलों में भ्रमण कर 240 बहुउद्देशीय शिविरों का आयोजन करेगा। इन शिविरों के माध्यम से गरीब, जरूरतमंद एवं वंचित वर्ग के लोगों तक केंद्र एवं राज्य सरकार की कल्याणकारी योजनाओं का लाभ पहुँचाया जाएगा। उन्होंने कहा कि शिविरों में ग्राम पंचायत एवं ब्लॉक स्तर की समस्याओं का मौके पर ही समाधान किया जाएगा, जिससे ग्रामीण क्षेत्रों में लाभार्थियों को…
देहरादून* : मिस्टर एंड मिस देहरा दून 2025 का ग्रैंड फिनाले, वेगा ज्वेल्स की प्रस्तुति में, फेयरफील्ड बाय मैरियट, देहरादून में भव्य अंदाज़ में आयोजित हुआ। एवीए प्रोडक्शंस से आकांक्षा गुप्ता शर्मा और विनायक शर्मा तथा केएलएमटी मीडिया से कनिष्क सिंह द्वारा आयोजित इस शाम ने प्रतिभागियों की शैली, हुनर और आत्मविश्वास को मंच पर प्रदर्शित किया। फाइनल से पहले प्रतिभागियों ने कई सप्ताह तक ग्रूमिंग सेशन और सब-कॉन्टेस्ट में भाग लिया था। महिला वर्ग में आंचल रावत को मिस देहरा दून 2025 का ताज पहनाया गया, जबकि परख जैन और याशिका सक्सेना क्रमशः प्रथम और द्वितीय…




