चमोली उत्तराखंड के चमोली जिले में स्थित विश्व प्रसिद्ध सिख तीर्थ स्थल हेमकुंड साहिब के कपाट आज अन्तिम अरदास एवं सेना के वाद्य यंत्रों के साथ शीतकाल के लिए विधिपूर्वक बंद कर दिए गए। यह निर्णय गुरुद्वारा श्री हेमकुंड साहिब प्रबंधन ट्रस्ट द्वारा लिया गया था, जिसके अध्यक्ष नरेंद्रजीत सिंह बिंद्रा ने बताया कि कपाट बंदी की प्रक्रिया दोपहर 1 बजे सम्पन्न हुई। इस अवसर पर लगभग 3,000 श्रद्धालुओं ने अंतिम अरदास में भाग लिया। हेमकुंड साहिब के समीप स्थित पौराणिक लक्ष्मण लोकपाल मंदिर के कपाट भी आज अंतिम अभिषेक पूजन के बाद बंद कर दिए गए। सुबह 10…
Author: deepsavera
देहरादून, । ग्राफिक एरा डीम्ड यूनिवर्सिटी में राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस में मानकीकरण के प्रयास पर कार्यशाला की गई। कार्यक्रम में कुलपति डा. नरपिंदर सिंह ने मुख्य अतिथि के रूप में संबोधित करते हुए कहा कि एआई इंसानों की जगह नहीं लेगा बल्कि विकास की नई राहें खोलेगा। उन्होंने छात्र-छात्राओं से आह्वान किया कि वह ग्राफिक एरा के आईओएस सेंटर का भरपूर उपयोग करें। डा. सिंह ने कहा कि यह सेंटर एनवीआईडीआईए – जीपीयू तकनीक से सुसज्जित है और प्रारंभिक स्तर पर छात्र-छात्राओं को एक मजबूत एआई वातावरण देने की दिशा में कार्य कर रहा है।…
देहरादून, मख्य सचिव श आनंद बर्द्धन द्वारा गुरूवार को सचिवालय परिसर में राजकीय बाल देखरेख संस्थाओं के बच्चों एवं राजकीय महिला गृहों की महिलाओं द्वारा निर्मित उत्पादों की प्रदर्शनी का शुभारम्भ किया गया। इस अवसर पर मुख्य सचिव ने राजकीय बाल देखरेख संस्थाओं में रहने वाले बच्चों के लिए कौशल विकास से जुड़े प्रशिक्षण की नियमित व स्थायी व्यवस्था किए जाने हेतु अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि समाज की मुख्यधारा में लाने के लिए इन बच्चों को सशक्त व स्वावलंबी बनाने के कारगर प्रयास किए जांय। दीपावली के उपलक्ष्य में ने महिला कल्याण विभाग द्वारा स्थापित आलम्बन…
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कार्यक्रम में उपस्थित उद्यमियों व विभिन्न औद्योगिक संस्थानों के प्रतिनिधिगणों का स्वागत करते हुए कहा कि PHD चैम्बर ने बीते 120 वर्षों में देश की आर्थिक प्रगति, औद्योगिक विकास और उद्यमशीलता की भावना को सशक्त करने में जो भूमिका निभाई है वो अतुलनीय है। मुख्यमंत्री ने कहा कि आज हम इस महत्वपूर्ण सत्र में “भारत की एक विश्वसनीय वैश्विक साझेदार के रूप में उभरती भूमिका” और उसमें उत्तराखंड राज्य के योगदान जैसे विषय पर सार्थक विचार-विमर्श के लिए एकत्रित हुए हैं। हम सभी जानते हैं कि किसी भी देश की आर्थिक…
देहरादून। सुप्रसिद्ध बद्रीनाथ धाम की यात्रा को लेकर भी श्रद्धालुओं में भारी उत्साह बना हुआ है। तीर्थयात्रियों की बढ़ती संख्या ने पिछले वर्ष का रिकॉर्ड तोड़ दिया है। बुधवार तक कुल 14 लाख 53 हजार 827 तीर्थयात्री भगवान बद्रीविशाल के दर्शन को पहुंच चुके हैं, जबकि कपाट बंद होने में अभी डेढ़ माह का समय शेष है। बीते वर्ष 2024 में पूरे यात्राकाल में कुल 14 लाख 35 हजार 341 श्रद्धालु बद्रीनाथ धाम की यात्रा पर पहुंचे थे। धामी सरकार के कुशल यात्रा प्रबंधन के चलते चारधाम यात्रा कीर्तिमान स्थापित कर रही है। शासन-प्रशासन ने खराब मौसम को यात्रियों…
देहरादून : राष्ट्रीय कृषि और ग्रामीण विकास बैंक (नाबार्ड) उत्तराखंड क्षेत्रीय कार्यालय, देहरादून का दो दिवसीय सेब मोहत्सव 2.0 गुरवार से शुरू हो गया। सेब महोत्सव 2.0 का उद्घाटन मुख्य अतिथि उत्तराखंड के कृषि एवं ग्राम्य विकास मंत्री श्री गणेश जोशी एवं श्री पंकज यादव, मुख्य महाप्रबंधक, नाबार्ड द्वारा किया गया। मोहत्सव का आयोजन नाबार्ड के आईटी पार्क स्थित कार्यलय में किया जा रहा है. इस अवसर पर नाबार्ड संपोषित कृषक उत्पादक संगठन (एफ़पीओ) एवं जनजातीय विकास परियोजनाओं के विविध उत्पाद प्रदर्शनी एवं विपणन हेतु लाए गए हैं. इस महोत्सव में नाबार्ड संपोषित हर्षिल घाटी के कृषक उत्पादक…
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने गुरुवार को नई दिल्ली में केंद्रीय वित्त मंत्री श्रीमती निर्मला सीतारमण से भेंट कर राज्य से संबंधित विभिन्न महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तृत चर्चा की। मुख्यमंत्री ने वित्त मंत्री को जीएसटी सुधारों के सफल क्रियान्वयन के लिए शुभकामनाएँ देते हुए वित्त मंत्रालय द्वारा उत्तराखंड राज्य को दिए गए सहयोग के लिए आभार व्यक्त किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तराखंड राज्य के शहरी क्षेत्रों में जनसंख्या का दबाव लगातार बढ़ रहा है। पारिस्थितिक रूप से संवेदनशील एवं भारी वर्षा वाले प्रदेश में नगरीय जल निकासी प्रणाली (Urban Drainage System) के सुधार और अपग्रेडेशन की बहुत आवश्यकता…
*राज्य के सभी मेडिकल कॉलेजों -अस्पतालों में फायर सिस्टम होगा मजबूत, इमरजेंसी ड्रिल और सुरक्षा ऑडिट अनिवार्य, लापरवाही बर्दाश्त नहीं- डॉ. आर. राजेश कुमार* उत्तराखंड सरकार ने राज्यभर के सभी सरकारी और निजी अस्पतालों में सुरक्षा और फायर सेफ्टी को लेकर सख्त कदम उठाने का निर्णय लिया है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और स्वास्थ्य मंत्री डॉ. धन सिंह रावत के निर्देशों पर सचिवालय में महत्वपूर्ण समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता सचिव चिकित्सा स्वास्थ्य व परिवार कल्याण एवं चिकित्सा शिक्षा डॉ. आर. राजेश कुमार ने की। बैठक में यह निर्देश दिया गया कि राज्य के सभी सरकारी…
देहरादून ,की विकासखंड रायपुर में राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के अंतर्गत समूह की महिलाओं ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के वोकल फॉर लोकल मिशन की ओर तेजी से कदम बढ़ा रही है। मुख्यमंत्री सशक्त बहना उत्सव योजना के अंतर्गत रायपुर ब्लॉक की महिलाओं ने आगामी दीपावली त्यौहार को लेकर घर की सजावट में उपयोग में आने वाली एलईडी लड़ी खुद बनाकर बाजार में उचित मूल्य पर बेच रही है। साथ ही चाइनीज़ सजावटी आइटमों के उपयोग को भी कम करने का संदेश दे रही है। वोकल फॉर लोकल की मुहीम को आगे बढ़ाते…
देहरादून , मुख्यमंत्री के विजन ‘‘ड्रग्स फ्री देवभूमि’’ के संकल्प को साकार करने के लिए जिला प्रशासन ने प्रभावी रणनीति तैयार कर दी है। जिलाधिकारी सविन बंसल की अध्यक्षता में बृहस्पतिवार को ऋषिपर्णा सभागार में जिला स्तरीय नारकोटिक्स को-ऑर्डिनेशन समिति की बैठक हुई। जिसमें नशीले पदार्थो के अवैध कारोबार पर अंकुश लगाने के लिए विभागों को समन्वय बनाते हुए प्रभावी कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए। जिलाधिकारी ने स्पष्ट कहा कि राजधानी में नशा तस्करों के लिए कोई जगह नहीं है। जिलाधिकारी ने निर्देशित किया कि जनपद में संचालित दवा फैक्ट्री एवं मेडिकल स्टोर का निरंतर निरीक्षण करते हुए…




