सांस्कृतिक संध्या की आखिरी प्रस्तुति मंजरी जी के एक सुंदर परिचय के साथ शुरू हुई, जिन्होंने प्रस्तुति और प्रवाह को खूबसूरती से समझाया। उन्होंने पटियाला घराने की समृद्ध परंपराओं, उसकी विशिष्ट संगीत अभिव्यक्तियों और भारतीय शास्त्रीय संगीत में उसके योगदान के बारे में बात की। परिचय के बाद, प्रस्तुति की शुरुआत “कृपा करो मोपे प्रभुजी” के भावपूर्ण गायन से हुई, जिसने शाम को एक शांत और भक्तिमय माहौल प्रदान किया। पूरे कार्यक्रम के दौरान, मंजरी जी ने प्रत्येक कहानी खंड को भावपूर्ण शास्त्रीय नृत्य प्रदर्शनों के साथ खूबसूरती से सुनाया, जबकि उस्ताद जवाद खान साहब ने अपनी…
Author: deepsavera
प्रभारी मंत्री सौरभ बहुगुणा ने आपदा से क्षतिग्रस्त परिसंपत्तियों एवं आपदा से प्रभावित क्षेत्रों के संबंध में जनपद स्तरीय अधिकारियों की बैठक की। बैठक के दौरान उन्होंने विभागवार कार्यों की समीक्षा करते हुए आपदा के समय विभागीय स्तर पर किए गए कार्यों की सराहना की। साथ ही अधिकारियों को आपसी समन्वय के साथ कार्य करने के भी निर्देश दिए। जिला कार्यालय के सभागार कक्ष में आयोजित बैठक के दौरान जनपद प्रभारी मंत्री श्री बहुगुणा ने बीते मानसून सत्र की अवधि में जनपद में हुई क्षति का विभागवार जायजा लिया। उन्होंने जनपद में प्रभावित सड़कों सहित, सिंचाई नहरों, पेयजल…
देहरादून, राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के प्रांत प्रचारक डॉ शैलेन्द्र जी ने आज पटेल नगर स्थित श्री गुरु राम राय मैदान में आयोजित कार्यक्रम में दक्षिण महानगर के युवा स्वयंसेवक बंधुओं को संबोधित किया। इस अवसर पर उन्होंने देश के युवाओं से आह्वान किया कि वे समाज और राष्ट्र के सर्वांगीण विकास में बढ़-चढ़कर भाग लें तथा संघ के शताब्दी वर्ष में अपने दायित्व को गंभीरता से निभाएं। डॉ शैलेन्द्र जी ने कहा कि, “आज का युवा केवल दर्शक नहीं, बल्कि परिवर्तन का वाहक है। देश के हर कोने में युवा स्वयंसेवक राष्ट्र निर्माण के कार्यों में जुटे हैं…
देहरादून, उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग के माध्यम से चयनित 1347 सहायक अध्यापकों (एलटी) को आगामी 14 अक्टूबर को नियुक्ति पत्र वितरित किये जायेंगे। पटेलनगर स्थित राजकीय दून मेडिकल कालेज के प्रेक्षागृह में आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के हाथों सभी चयनित शिक्षकों को नियुक्ति पत्र प्रदान किये जायेंगे। इसके साथ ही चयनित शिक्षकों को प्रदेश के दूरस्थ क्षेत्रों के विद्यालयों में प्रथम तैनाती दी जायेगी, जिससे दुर्गम क्षेत्रों में शिक्षकों की कमी दूर होगी और छात्र-छात्राओं को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा सुनिश्चित हो सकेगी। सूबे के विद्यालयी शिक्षा मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने बताया कि…
मुख्य सचिव आनन्द बर्द्धन ने एन.आई.सी. उत्तराखण्ड की प्रथम त्रैमासिक न्यूज़लेटर ‘द डिजिटल थ्रेड‘ का विमोचन किया। इस अवसर पर मुख्य सचिव ने आशा व्यक्त की कि यह न्यूज़लेटर राज्य में सूचना प्रौद्योगिकी के क्षेत्र में किए जा रहे नवाचारों, सफल परियोजनाओं, डिजिटल पहलों एवं एन.आई.सी. उत्तराखण्ड की प्रमुख गतिविधियों को व्यापक रूप से आम जनमानस तक से पहुंचाने का काम करेगा। उन्होंने कहा कि ‘द डिजिटल थ्रेड‘, शासन, तकनीक और नागरिकों के बीच सेतु का कार्य करेगा। राज्य सूचना विज्ञान अधिकारी (एन.आई.सी.) श्री संजय गुप्ता ने कहा कि एन.आई.सी. उत्तराखण्ड राज्य में डिजिटल इंडिया मिशन…
देहरादून सचिवालय में उत्तराखण्ड पावर कार्पोरेशन लिमिटेड की 125वीं बोर्ड बैठक सम्पन्न हुयी। बैठक के दौरान मुख्य सचिव ने बोर्ड में सचिव वित्त को भी शामिल किए जाने के निर्देश दिए। उन्होंने टेक्निकल पृष्ठभूमि के व्यक्ति को भी बोर्ड में शामिल किए जाने की बात कही। *अगले वित्तीय वर्ष का बजट फरवरी-मार्च तक हो जाए बोर्ड से स्वीकृतः मुख्य सचिव* मुख्य सचिव ने कहा कि प्रोजेक्ट्स की लागत को कम किए जाने के लगातार प्रयास किए जाने चाहिए। उन्होंने कहा कि प्रोजेक्ट्स के लिए लिया जाना वाला ऋण जितना सस्ता हो, उतना अच्छा। इसके लिए वित्त उपलब्ध कराने…
देहरादून। युवा आपदा मित्र योजना के अंतर्गत मा0 प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी की उत्तराखण्ड के 4310 युवाओं को युवा आपदा मित्र बनाने की महत्वाकांक्षी योजना का शुक्रवार को शुभारंभ हो गया है। योजना के तहत एनसीसी, एनएसएस, नेहरू युवा केंद्र तथा भारत स्काउट एंड गाइड के स्वयंसेवकों को आपदा प्रबंधन संबंधी प्रशिक्षण प्रदान किया जाएगा। शुक्रवार को हरिद्वार स्थित गुरुकुल कांगड़ी विश्वविद्यालय में 50 एनसीसी कैडेट्स का सात दिवसीय प्रशिक्षण प्रारंभ हुआ। शिविर का शुभारंभ ग्रुप कमांडर एनसीसी रुड़की ब्रिगेडियर प्रभात भंडारी ने किया। सचिव आपदा प्रबंधन एवं पुनर्वास श्री विनोद कुमार सुमन ने बताया…
*स्वास्थ्य सचिव डॉ. राजेश कुमार ने किया श्रीनगर मेडिकल कॉलेज का औचक निरीक्षण, कहा- मरीजों को बेहतर और समयबद्ध चिकित्सा सेवाएं मिलें, यह सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता* मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देश पर जनपद रुद्रप्रयाग के प्रभारी सचिव एवं स्वास्थ्य सचिव डॉ. आर. राजेश कुमार शुक्रवार को जनपद प्रवास पर पहुंचे। उनके इस दौरे का मुख्य उद्देश्य जनपद में संचालित विभिन्न विकास एवं जनकल्याणकारी योजनाओं की प्रगति की समीक्षा करना और उनके जमीनी क्रियान्वयन का प्रत्यक्ष निरीक्षण करना है। जनपद प्रवास के दौरान डॉ. राजेश कुमार ने मार्ग में पड़ने वाले श्रीनगर मेडिकल कॉलेज का…
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने पंचम राज्य वित्त आयोग की संस्तुतियों के क्रम में गैर निर्वाचित निकायों को वित्तीय वर्ष 2025-26 की द्वितीय छमाही किश्त हेतु 03 करोड़, समस्त जिला पंचायतों को वित्तीय वर्ष 2025-26 की तृतीय त्रैमासिक किश्त एवं क्षेत्र पंचायतों एवं ग्राम पंचायतों को द्वित्तीय छमाही किश्त की कुल 361.25 करोड तथा समस्त शहरी स्थानीय निकायों को वित्तीय वर्ष 2025-26 की तृतीय त्रैमासिक किस्त हेतु 333.25 करोड की धनराशि आवंटित किये जाने का अनुमोदन प्रदान किया है। मुख्यमंत्री द्वारा मानसून के दौरान जनपद हरिद्वार में आपदाओं की संवेदनशीलता को देखते हुए आपदा न्यानीकरण निधि…
देहरादून, 10 अक्टूबर। ग्राफिक एरा में विशेषज्ञों ने हिमालय क्षेत्र में जलवायु परिवर्तन, पर्वतीय पारिस्थितिकि, जल प्रबंधन और सतत् विकास की गहन बारीकियां साझा की। ग्राफिक एरा डीम्ड यूनिवर्सिटी में उत्तराखंड में जलवायु परिवर्तन और जल संसाधनों की सुरक्षा विषय पर कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यशाला के मुख्य अतिथि आईआईटी रुड़की के डीन ऑफ फाइनेंस एंड प्लैनिंग, डा. दीपक खरे ने कहा कि पर्वतों की संरक्षण का पहला और सबसे महत्वपूर्ण कदम है पर्वतों का यथार्थपरक विश्लेषण जिससे उनकी वर्तमान स्थिति, कमजोरियों और संभावित खतरों को पूरी तरह समझा जा सके। उन्होंने सतत् विकास पर जोर देते हुए…




