नई दिल्ली, एएसजी आई हॉस्पिटल, दृष्टि स्वास्थ्य में “ओनली द बेस्ट” के प्रति प्रतिबद्ध एक प्रमुख नेत्र देखभाल संस्थान, दिवाली सीजन के लिए अपनी विशेष पहल की घोषणा करते हुए उत्साहित है। उत्सव के दौरान पटाखों से संबंधित दुर्घटनाओं के बढ़ते जोखिम को ध्यान में रखते हुए, अस्पताल 15 वर्ष से कम उम्र के बच्चों में आंख की चोटों के लिए निःशुल्क परामर्श और आवश्यक सर्जरी की पेशकश कर रहा है। यह सेवा 15 से 24 अक्टूबर 2025 तक सभी एएसजी आई हॉस्पिटल केंद्रों पर उपलब्ध होगी। सुलभ और उच्च-गुणवत्ता वाली देखभाल सुनिश्चित करने के लिए, मरीजों को केवल…
Author: deepsavera
देहरादून, 17 अक्टूबर। कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने आज राजपुर रोड स्थित एक निजी होटल में आज आत्मनिर्भर भारत संकल्प अभियान के तहत मसूरी विधानसभा के सम्मेलन कार्यक्रम में प्रतिभाग किया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में राज्यसभा सांसद एवं भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट उपस्थित रहे। इस अवसर पर मंत्री गणेश जोशी ने कहा कि सभी को दीपावली की अग्रिम शुभकामनाएं देते हुए कहा कि “स्वदेशी अपनाना केवल आर्थिक निर्णय नहीं, बल्कि राष्ट्रीय कर्तव्य है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के “वोकल फॉर लोकल” के आह्वान से देश आत्मनिर्भरता की दिशा में तेजी…
देहरादून, प्रदेश के विद्यालयी शिक्षा मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने आज अपने शासकीय आवास पर शिक्षा विभाग की समीक्षा बैठक ली। जिसमें उन्होंने सभी जनपदों से निःशुल्क पाठ्य पुस्तक वितरण संबंधी रिपोर्ट एक सप्ताह में उपलब्ध कराने के निर्देश दिये। साथ ही आगामी शैक्षणिक सत्र के लिये निःशुल्क पाठ्य पुस्तक इत्यादि के क्रय हेतु टेंडर प्रक्रिया अभी से शुरू करने को कहा। विभागीय मंत्री डॉ. रावत ने बताया कि राज्य सरकार द्वारा प्रदेशभर के राजकीय विद्यालयों में अध्ययनरत छात्र-छात्राओं को पाठ्य पुस्तक, अभ्यास पुस्तिका, गणवेश, स्कूल बैग एवं अन्य पठन सामग्री निःशुल्क वितरित की जा रही है।…
देहरादून । राज्य के महानिदेशक सूचना बंशीधर तिवारी ने सोशल मीडिया पर उनके खिलाफ चल रहे दुष्प्रचार और फेक पोस्ट्स के मामले में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून अजय सिंह को पत्र लिखा है। उन्होंने अपनी छवि धूमिल करने की साजिश में शामिल व्यक्तियों के खिलाफ वैधानिक कार्रवाई की मांग की है। डीजी सूचना बंशीधर तिवारी ने पत्र में कहा है कि “कतिपय व्यक्तियों द्वारा सोशल मीडिया पर मेरी छवि को धूमिल करने की साजिश के तहत बिना किसी तथ्य के आरोप लगाए जा रहे हैं, जिससे मेरी सामाजिक प्रतिष्ठा को ठेस पहुँच रही है।” उन्होंने इस…
….और प्रसिद्ध गायिका शकुन्तला रमोला के गीत चंदना म्यार पहाड़ आए….. पर झूम उठा विरासत देहरादून – विरासत महोत्सव की संध्या में आज कुमाऊनी गीतों की झड़ी लगी, जिसकी शुरुआत जय नंदा सुनंदा….. के साथ भव्य एवं आकर्षक रूप में हुई I यह गीत मुख्य गायक गिरीश सनवाल पहाड़ी व प्रसिद्ध गायिका शकुन्तला रमोला की जोड़ी ने गाकर सभी का हृदय और मन जीत लिया I इस कुमाऊनी गीत में साथ देने वाली गायिका टीम में दल के अन्य सह गायन कलाकारों में मीना नेगी, शिवम् सनवाल, सत्यम सनवाल शामिल रहे I जबकि ढोलक पर अनुज, ऑक्टोपैड…
विरासत मेले में जहाँ एक ओर अलग-अलग राज्यों और संस्कृतियों की झलक देखने को मिलती है, वहीं दूसरी ओर दुबई परफ्यूम्स का स्टॉल अपनी खास खुशबुओं के कारण लोगों का ध्यान खींच रहा है। यह स्टॉल पिछले कई वर्षों से विरासत मेले का हिस्सा रहा है और हर बार की तरह इस बार भी लोगों से शानदार प्रतिक्रिया मिल रही है। विक्रेता ने बताया कि देहरादून के लोगों का रिस्पॉन्स हमेशा से बहुत अच्छा रहा है। यहाँ आने वाले लोग न केवल परफ्यूम और इत्तर की खुशबुओं को पसंद करते हैं, बल्कि उनकी क्वालिटी और लंबे समय…
मुख्य सचिव आनंद बर्धन की अध्यक्षता में सचिवालय सभागार में कमजोर वर्गों के छात्रों को प्रतियोगी परीक्षाओं की निःशुल्क कोचिंग योजना की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। मुख्य सचिव ने शिक्षा विभाग को निर्देशित किया कि निःशुल्क कोचिंग योजना की गुणवत्ता बेहतर हो, प्रतियोगियों का चयन स्क्रीनिंग के माध्यम से हो तथा प्रतियोगियों की सुविधा के अनुरूप तैयारी का टाइम का प्रबंध किया जाए। उन्होंने निर्देशित किया कि निःशुल्क कोचिंग में किसी भी तरह की खानापूर्ति नहीं होनी चाहिए तथा इसका आउटकम जरुर निकलना चाहिए। उन्होंने इसके लिए शीघ्रता से सभी प्रक्रियाओं को पूरा करने…
काशीपुर, , में स्वच्छता ही सेवा अभियान के तहत एक जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में काशीपुर के महापौर दीपक बाली ने मुख्य वक्ता के रूप में उपस्थित होकर नागरिकों से स्वच्छता अभियान में सक्रिय सहभागिता की अपील की। महापौर बाली ने कहा कि भारत सरकार का स्वच्छता अभियान तभी सफल हो सकता है, जब आमजन इसमें भागीदार बनें। उन्होंने कहा, “यदि हर व्यक्ति अपने आसपास के तीन घरों को स्वच्छता के प्रति जागरूक करे, तो हम पूरे देश को स्वच्छ बनाने की दिशा में एक बड़ा कदम उठा सकते हैं।” कार्यक्रम में विशिष्ट…
देहरादून/उदयपुर। पर्यटन मंत्री सतपाल महाराज ने उदयपुर, राजस्थान में पर्यटन एवं संस्कृति मंत्रालय, भारत सरकार द्वारा आयोजित दो दिवसीय ‘राज्यों एवं केंद्र शासित प्रदेशों के पर्यटन मंत्रियों के सम्मेलन’ के अंतिम दिन कार्यक्रम में सहभागिता करते हुए केन्द्रीय मंत्री गजेन्द्र सिंह शेखावत से उत्तराखंड की समृद्ध आध्यात्मिक और प्राकृतिक धरोहरों के विषय पर भी चर्चा की। बातचीत के दौरान केन्द्रीय मंत्री श्री शेखावत ने उन्हें बताया कि भारत के पवित्र बौद्ध पिपरहवा अवशेषों को 127 वर्षों के बाद स्वदेश लाया गया है। जिनकी शीघ्र ही नई दिल्ली में प्रर्दशनी लगाई जायेगी। प्रदेश के पर्यटन मंत्री श्री महाराज ने…
टिहरी/देहरादून,। सरस मेले के नवें दिन आज मंगलवार को प्रदेश के ग्राम्य विकास मंत्री गणेश जोशी ने प्रतिभाग किया गया। कैबिनेट मंत्री ने मुख्य अतिथि के रूप में दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारम्भ किया। ग्राम्य विकास मंत्री गणेश जोशी ने विभिन्न स्टालों का निरीक्षण कर सभी का स्वागत करते हुए उत्पादों एवं बिक्री की जानकारी लेते हुए उन्हें शुभकामनाएं दी। इस मौके पर डेढ़ लाख से अधिक का निवेश करने वाले 10 उद्यमियों और निवेशकों को चेक वितरित किए गए। इसके साथ ही अच्छा बिजनेस करने वाले 10 स्वयं सहायता समूह को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।…




