देहरादून।
उत्तराखंड सामाजिक सम्मान सेवा ट्रस्ट ने आयोजित एक गरिमामय कार्यक्रम में प्रदेश के ख्यातिप्राप्त लोकगायक सौरभ मैठाणी और बांसुरी वादक महेश चंद्र भट्ट को देवभूमि विभूति सम्मान से सम्मानित किया।
कार्यक्रम में ट्रस्ट के संस्थापक ट्रस्टी अध्यक्ष राजू वर्मा एवं कोषाध्यक्ष रुद्र पाल सिंह ने लोकगायक सौरभ मैठाणी को स्मृति चिन्ह प्रदान किया। वहीं, उपाध्यक्ष राकेश कुमार भट्ट, महासचिव राकेश शर्मा और पंकज अग्रवाल ने बांसुरी वादक महेश चंद्र को सम्मान पत्र भेंट कर अभिनंदन किया।
लोकगायक सौरभ मैठाणी ने इस सम्मान को कलाकारों के लिए प्रेरणास्रोत बताते हुए कहा कि “ऐसे सम्मान कलाकारों का आत्मविश्वास बढ़ाते हैं और अन्य को भी प्रोत्साहन मिलता है।”
बांसुरी वादक महेश चंद्र ने भी देवभूमि विभूति सम्मान पाकर स्वयं को गौरवान्वित बताया और ट्रस्ट के संस्थापक ट्रस्टियों के प्रति आभार जताया।





