चमोली
जनपद चमोली के देवाल में स्वास्थ्य सेवा पखवाड़ा कार्यक्रम के तहत राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन, समाज कल्याण विभाग के तत्वाधान में स्वस्थ नारी सशक्त परिवार अभियान के तहत हर बहन हर बेटी और हर मां तक स्वास्थ्य सेवाएं पहुंचाने एवं नारी को स्वस्थ बनाकर परिवार और समाज को सशक्त करने के उद्देश्य से खंड विकास कार्यालय देवाल के परिसर में बहु विशेषज्ञ चिकित्सा शिविर आयोजित किया गया।
स्वास्थ्य विभाग एवं समाज कल्याण विभाग के द्वारा रविवार को विकासखंड देवाल चमोली के महिलाओं एवं दिव्यांग जनों हेतु मल्टी स्पेशिलिटी निःशुल्क स्वास्थ शिविर का विधिवत रूप से माननीय विधायक श्रीभूपाल राम टम्टा, ब्लॉक प्रमुख श्री तेजपाल सिंह रावत, अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी वैष्णव कृष्णा, खंड विकास अधिकारी बहादुर सिंह देव एवं चिकित्सा अधीक्षक डॉ मनन जुयाल ने विधिवत रूप से दीप प्रज्वलित किया।
स्वास्थ्य शिविर में 512 से अधिक लोगों को लाभान्वित किया गया। 80 सर्जरी , 70 अस्थि रोग, 30 नाक कान गला, 30 नेत्र, 07 दंत रोग, 148 फिजिशियन एवं , 28 स्त्री रोग,70 गैर संचारी रोगो का स्क्रीनिंग किया गया। 35 एक्स-रे, 15 रक्त जांच, 30 ई सी जी, 14 गर्भवती महिलाओ की प्रसव पूर्व जांच किया गया। रक्तदान शिविर में कुल 02 यूनिट रक्तदान किया गया। किशोर स्वास्थ्य कार्यक्रम के तहत 08 बालको एवं 16 बालिकाओं को स्वास्थ्य परामर्श, स्वास्थ्य कार्यक्रम के तहत 17 को मानसिक रोग के बारे में परामर्श दिया गया। 94 लोगों का टीवी की जांच कर
स्वास्थ्य शिविर में लाभार्थीयों को 03 विकलांग प्रमाण पत्र वितरित किया गया। 07लोगों का आयुष्मान कार्ड एवं आभा कार्ड बनाया गया। दिव्यांग पुनर्वास केंद्र गोपेश्वर के द्वारा 15 लाभार्थियों का स्वालंबन कार्ड बनाए गए, समाज कल्याण विभाग के द्वारा अस्थि रोग विशेषज्ञ के परीक्षण के उपरांत एक लाभार्थी को व्हीलचेयर एक लाभार्थी को कान की मशीन, एवं दो लाभार्थियों को छड़ी प्रदान किया गया।
देवाल ब्लॉक के दूरस्थ क्षेत्र के गांवों से पहुॅचे लोगों ने स्वास्थ्य लाभ लिया. एवं पंजीकृत लोगों का स्वास्थ्य परीक्षण कर निःशुल्क दवा वितरित की गई। शिविर में, अस्थि रोग विशेषज्ञ डॉ0, अशोक गुप्ता फिजिशियन डॉ सत्येंद्र कंडारी , सर्जन डॉ भानु प्रताप शर्मा, ईएनटी सर्जन डॉ0 इंदिरा आर्य डेंटल सर्जन डॉ ऐश्वर्या , माइक्रोबायोजिस्ट डॉ पवन पाल, कार्यक्रम का संचालन एवं स्वास्थ्य विभाग के लोक कल्याणकारी योजनाओं के बारे जानकारी जिला स्वास्थ्य संचार अधिकारी उदय सिंह रावत के द्वारा दिया गया।
इस मौके पर नरेंद्र सिंह, जिला गुणवत्ता सलाहकार खेम सिंह रावत, जिला मानसिक सलाहकार चंपा राणा, इवोल्यूशन ऑफिसर राजवीर कुंवर, एवं किशोर स्वास्थ्य कार्यक्रम परामर्शदाता श्रीमती रेखा, ब्लाक कार्यक्रम प्रबंधक ललित जुयाल आदि मौजूद रहे।





