देहरादून, सोशल मीडिया पर वायरल हुए एक वीडियो ने दून पुलिस को सख्त एक्शन लेने पर मजबूर कर दिया। वीडियो में दो युवक, दो अन्य युवकों को हॉकी और लातों से बेरहमी से पीटते हुए दिखाई दे रहे थे। घटना का संज्ञान लेते हुए एसएसपी देहरादून ने तत्काल कार्रवाई के निर्देश दिए।
पुलिस जांच में मारपीट करने वालों की पहचान युवराज और अमन के रूप में हुई। त्वरित कार्रवाई करते हुए पुलिस ने अभियुक्त युवराज पुत्र चन्दन, निवासी कटापत्थर, थाना कोतवाली विकासनगर, उम्र 45 वर्ष, को गिरफ्तार कर लिया है। जबकि दूसरा आरोपी अमन फरार है, जिसकी तलाश में पुलिस दबिश दे रही है।
पुलिस ने बताया कि पीड़ित पक्ष की तहरीर पर अभियोग दर्ज कर लिया गया है। गौरतलब है कि इस घटना के संबंध में पहले किसी ने पुलिस को कोई सूचना नहीं दी थी





