हरिद्वार: को CCR हरिद्वार से SDRF टीम को सूचना प्राप्त हुई कि चौकी चंडी घाट क्षेत्र अंतर्गत नमामि गंगे घाट, हरिद्वार में एक व्यक्ति *(नमन किशोर पुत्र श्री राम सिंह, उम्र 33 वर्ष, निवासी ग्राम सादकपुर, जिला संभल उत्तर प्रदेश)* डूब गया है जिसकी सर्चिंग हेतु SDRF टीम की तत्काल आवश्यकता है।
सूचना मिलते ही एसडीआरएफ टीम पोस्ट लक्सर से उपनिरीक्षक आशीष त्यागी के नेतृत्व में आवश्यक रेस्क्यू उपकरणों के साथ घटनास्थल पर पहुँची। टीम ने जल पुलिस के साथ समन्वय स्थापित कर सर्च ऑपरेशन प्रारंभ किया। किन्तु डूबे व्यक्ति का कुछ पता नहीं मिल पाया।
SDRF टीम द्वारा पुनः आज दिनांक 14 सितम्बर 2025 को नमामि गंगे घाट, हरिद्वार से लेकर ग्राम कुंडी तक संभावित स्थानों में गहन सर्चिंग की गई, फिर भी उक्त व्यक्ति का कोई पता नहीं चल पाया। टीम द्वारा निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं और संभावित स्थानों पर सर्च ऑपरेशन जारी है।




