देहरादून। सुभाषनगर से पोस्ट ऑफिस क्लेमेंटाउन तक मेन रोड पर गैस लाइन एवं यूपीसीएल द्वारा की गई खुदाई के चलते सड़क बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई है। टूटे मार्ग और बड़े-बड़े गड्ढों से स्थानीय लोगों को भारी परेशानी हो रही है तथा दुर्घटना की संभावना बनी हुई है।
धर्मपुर विधायक विनोद चमोली की संस्तुति पर मंडल अध्यक्ष वासुदेव जखमोला के नेतृत्व में क्षेत्रवासियों ने पीडब्ल्यूडी अधिकारियों से मुलाकात कर क्षतिग्रस्त मार्ग की शीघ्र मरम्मत/पुनर्निर्माण का अनुरोध किया।
इस अवसर पर विनोद राई, डी.एस. फर्तियाल, दीपक गुसाईं एवं राजेश सहित क्षेत्र के अन्य गणमान्य लोग भी उपस्थित रहे और जनता की समस्याओं को अधिकारियों के सामने रखा।




