देहरादून,
क्रिकेट एसोसिएशन ऑफ उत्तराखंड (सीएयू) और स्पार्क स्पोर्ट्स एंड एंटरटेनमेंट ने उत्तराखंड प्रीमियर लीग (यूपीएल) सीजन-2 के फिक्स्चर जारी कर दिए हैं। टूर्नामेंट का आयोजन 23 सितंबर से 5 अक्टूबर तक राजधानी देहरादून स्थित राजीव गांधी अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में किया जाएगा।
इस सीजन में सात पुरुष और चार महिला टीमें मैदान में उतरेंगी। महिला प्रतियोगिता 23 सितंबर से शुरू होगी, जिसका फाइनल 26 सितंबर को खेला जाएगा। वहीं, पुरुषों का मुकाबला 27 सितंबर से प्रारंभ होकर 5 अक्टूबर को फाइनल के साथ संपन्न होगा।
महिला वर्ग में मसूरी थंडर्स, पिथौरागढ़ हरिकेन्स, टिहरी क्वींस और हरिद्वार स्टॉर्म आमने-सामने होंगी। ओपनिंग मैच गत विजेता मसूरी थंडर्स और पिथौरागढ़ हरिकेन्स के बीच होगा।
पुरुष वर्ग में यूएसएन इंडियंस, देहरादून वारियर्स, टिहरी टाइटंस, ऋषिकेश फाल्कन्स, हरिद्वार एल्मास, नैनीताल टाइगर्स और पिथौरागढ़ हरिकेन्स शामिल हैं। उद्घाटन मैच गत विजेता यूएसएन इंडियंस और देहरादून वारियर्स के बीच खेला जाएगा।
प्रतियोगिता प्रारूप के अनुसार:
महिला वर्ग में राउंड-रॉबिन लीग के बाद शीर्ष दो टीमें फाइनल खेलेंगी।
पुरुष वर्ग में लीग चरण के बाद दूसरे और तीसरे स्थान की टीमों के बीच एलिमिनेटर होगा।
पुरुषों का फाइनल शीर्ष टीम और एलिमिनेटर विजेता के बीच खेला जाएगा।
कुल 30 मैचों के साथ यह टूर्नामेंट उत्तराखंड में क्रिकेट और मनोरंजन का सबसे बड़ा मंच बनने जा रहा है। आयोजकों के अनुसार इस बार दर्शकों को आकाश माधवाल और जे. सुथित जैसे सितारों के खेल का रोमांच देखने का अवसर




