देहरादून , । ग्राफिक एरा में मानवीय मूल्यों पर आधारित एफडीपी में व्यक्तिगत जीवन में सकारात्मक परिवर्तन और समाज के प्रति बेहतर दृष्टिकोण विकसित करने पर जोर दिया गया।
शिक्षा को मानवीय मूल्यों से जोड़ने के लिए ग्राफिक एरा में पांच दिवसीय एफडीपी का आयोजन किया गया। एफडीपी के आखिरी दिन आयोजित समारोह में प्रो-वी.सी. डा. संतोष एस. सर्राफ ने मुख्य अतिथि के रूप में संबोधित करते हुए कहा कि खुशियां बांटना और सभी के जीवन में सकारात्मकता लाना ही सच्चे अर्थों में शिक्षा का उद्देश्य है। डा. सर्राफ ने कहा कि हम मानवीय मूल्यों की रोशनी समाज के हर कोने तक फैलाएंगे।
इस एफडीपी में प्रशिक्षकों ने इस बात पर जोर दिया कि शिक्षा और संस्कार के माध्यम से प्रत्येक मानव में सही समझ और भाव जागृत हो। ऐसा होने पर व्यक्ति सुखपूर्वक जीवन जी सकेगा, प्रत्येक परिवार समृद्ध होगा और समाज में सह अस्तित्व की भावना विकसित होगी।
कार्यक्रम का आयोजन ग्राफिक एरा डीम्ड यूनिवर्सिटी के के.पी. नौटियाल भवन में किया गया। इसका आयोजन ग्राफिक एरा के यूनिवर्सल ह्यूमन वैल्यूज सेल ने किया। कार्यक्रम में कुलसचिव डा. नरेश कुमार शर्मा, ए.आई.सी.टी.ई. के विशेषज्ञ डा. हिमांशु कुमार राय, मानवीकी एवं सामाजिक विभाग की अध्यक्ष डा. प्रभा लामा, डा. मालथी एस., डा. दिव्या वेणुगुप्ता, डा. आकाश मिश्रा, डा. संतोषी शाह, यू.एच.वी कोऑर्डिनेटर डा. रिचा थपलियाल, डा. अनुराग विद्यार्थी, डा. चंद्र किशोर समेत अन्य शिक्षक-शिक्षिकाएं मौजूद रहे। कार्यक्रम का संचालन डा. मनस्वी सेमवाल ने किया।





