देहरादून, । विश्व हृदय दिवस के अवसर पर मैक्स सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल, देहरादून ने रविवार को “दिल से रन” नामक वॉकथॉन एवं फिटनेस कार्यक्रम का आयोजन किया। इसमें बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिकों ने हिस्सा लेकर हृदय रोगों से बचाव और स्वस्थ जीवनशैली अपनाने का संदेश दिया।
कार्यक्रम का शुभारंभ सुबह 5:30 बजे हुआ। सबसे पहले 4 किलोमीटर की फन रन आयोजित की गई, जिसमें 300 से अधिक प्रतिभागियों ने भाग लिया। इसके बाद ज़ुम्बा सत्र ने प्रतिभागियों का उत्साह दोगुना कर दिया।
इस अवसर पर मैक्स हॉस्पिटल, देहरादून के हृदय रोग विशेषज्ञों—डॉ. अरविंद मक्कर, डायरेक्टर कार्डियक थोरैसिक एंड वैस्कुलर सर्जरी, डॉ. प्रीति शर्मा, डायरेक्टर कार्डियक साइंसेज़, डॉ. योगेन्द्र सिंह, डायरेक्टर कार्डियक साइंसेज़ और डॉ. पुनीश सदाना, डायरेक्टर कार्डियक साइंसेज़—ने लोगों को संबोधित किया। विशेषज्ञों ने कहा कि आज दिल की बीमारियाँ तेजी से बढ़ रही हैं और इसका प्रमुख कारण बदलती जीवनशैली है। उन्होंने स्वस्थ रहने के लिए नियमित व्यायाम, संतुलित आहार, तनाव से दूरी, सीढ़ियों का उपयोग, छोटी दूरी पर पैदल चलना तथा समय-समय पर स्वास्थ्य जांच कराने जैसे उपाय अपनाने पर जोर दिया।
डॉक्टरों ने यह भी कहा कि छोटी-छोटी आदतों में बदलाव से दिल को स्वस्थ रखा जा सकता है। “दिल से रन” केवल एक दौड़ नहीं बल्कि सेहत, खुशी और जागरूकता का प्रतीक है।
मैक्स हॉस्पिटल, देहरादून का यह प्रयास स्वस्थ समाज के निर्माण की दिशा में एक प्रेरक कदम साबित हुआ। अस्पताल प्रबंधन का कहना है कि इस तरह की पहल लोगों को हृदय रोगों की रोकथाम और बेहतर जीवनशैली अपनाने के लिए प्रेरित करत





