देहरादून। अन्तर्राष्ट्रीय वैश्य महासम्मेलन, उत्तराखण्ड द्वारा नवनियुक्त पदाधिकारियों, सदस्यों एवं अन्तर्राष्ट्रीय पैट्रन मेम्बर्स का शपथ ग्रहण समारोह रविवार को होटल वायसराय इन, मंडी चौक में आयोजित किया गया।
इस अवसर पर प्रदेश अध्यक्ष दीपक सिंघल ने सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों एवं सदस्यों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि उन्हें पूर्ण विश्वास है कि सभी पदाधिकारी संगठन की उन्नति और वैश्य समाज की मजबूती के लिए कर्तव्यनिष्ठा और लगन से कार्य करेंगे।
महामंत्री लच्छू गुप्ता ने कहा कि वैश्य समाज एक परिवार की तरह है, जिसे सबको मिलकर आगे बढ़ाना है। उन्होंने संगठन में अच्छे और योग्य लोगों को जोड़ने पर बल दिया। इस दौरान आईवीएफ में नवनियुक्त पैट्रन मेंबर बने सिद्धार्थ अग्रवाल, विशाल गुप्ता और निकुंज गुप्ता को विशेष बधाई दी गई।
कार्यक्रम की जानकारी देते हुए प्रदेश मीडिया समन्वयक मधु जैन ने बताया कि शपथ ग्रहण समारोह में काशीपुर, हरिद्वार, रुड़की, सितारगंज, हल्द्वानी और ऋषिकेश से आए गणमान्य सदस्यों ने भाग लिया और संगठन के प्रति समर्पण भाव से कार्य करने का संकल्प लिया।
समारोह में मुख्य रूप से रमेश गोयल, संगठन महामंत्री रमेश अग्रवाल, कोषाध्यक्ष अशोक गुप्ता, वरिष्ठ उपाध्यक्ष सचिन जैन, उपेंद्र अग्रवाल, विशाल गुप्ता सहित प्रदेशभर से बड़ी संख्या में गणमान्य लो





