देहरादून, 16 सितंबर। केंद्रीय विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) डॉ. जितेंद्र सिंह ने ग्राफिक एरा के संस्थापक अध्यक्ष डॉ कमल घनशाला को यंग जनरेशन का रोल मॉडल बताया।
डॉ सिंह ने कहा कि डॉ घनशाला ने खुद के लिए नहीं बल्कि समाज के लिए एक बड़ा संस्थान तैयार किया है। उनका यह विजन उत्तराखंड तक सीमित नहीं रहना चाहिये, बल्कि पूरे देश में इसका प्रसार होना चाहिये।
राज्य के चिकित्सा, स्वास्थ्य और शिक्षा मंत्री डॉ धन सिंह रावत ने ग्राफिक एरा डीम्ड यूनिवर्सिटी को देश के 50 शीर्ष विश्वविद्यालयों में स्थान मिलने और 48वीं रैंक मिलने पर खुशी जाहिर करते हुए ग्राफिक एरा के संस्थापक अध्यक्ष डॉ कमल घनशाला को ग्लोबल लीडर बताया।





