सार्वजनिक स्थान पर खतरनाक तरीके से वाहन चलाने एवं हुड़दंग करने वाले चार युवक पुलिस गिरफ्त में
देहरादून। सोशल मीडिया पर वायरल हुए एक वीडियो का संज्ञान लेते हुए दून पुलिस ने त्वरित कार्रवाई कर चार युवकों को हिरासत में लेकर उनके विरुद्ध वैधानिक कार्यवाही की है। संबंधित मोटरसाइकिल को भी पुलिस ने सीज कर दिया है।
वीडियो में एक मोटरसाइकिल पर चार युवक खतरनाक तरीके से सवार होकर हुड़दंग मचाते दिखाई दे रहे थे। एसएसपी देहरादून ने मामले को गंभीरता से लेते हुए आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए थे। जांच में सामने आया कि यह वीडियो पैसिफिक गोल्फ परिसर के भीतर का है। इसके आधार पर थाना राजपुर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए युवकों की पहचान की और उन्हें हिरासत में लेकर उनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई अमल में लाई।
युवकों के नाम इस प्रकार हैं :
1. फरहाद पुत्र शमसाद वेग, निवासी मकान नं. 5828, सुभाष मोहल्ला, गांधी नगर, दिल्ली।
2. अयान वेग पुत्र इज़हार वेग, निवासी मकान नं. 5828, सुभाष मोहल्ला, गांधी नगर, दिल्ली।
3. अरसलान वेग पुत्र इज़हार वेग, निवासी मकान नं. 5828, सुभाष मोहल्ला, गांधी नगर, दिल्ली।
4. रणविजय सिंह पुत्र जितेन्द्र सिंह, निवासी 115, दून विहार, जाखन, राजपुर, देहरादून।
सीज वाहन :
UK 07 TD 3771 रॉयल एनफील्ड बुलेट मोटरसाइकिल।
देहरादून पुलिस ने आमजन से अपील की है कि इस प्रकार की खतरनाक गतिविधियों से दूर रहें, क्योंकि यह न केवल स्वयं के जीवन बल्कि दूसरों की सुरक्षा को भी खतरे में डालती हैं। पुलिस ने स्पष्ट किया है कि नियमों का उल्लंघन और कानून व्यवस्था को प्रभावित करने वाले व्यक्तियों पर सतर्क दृष्टि रखी जा रही है तथा दोषियों के विरुद्ध कठोरतम कार्रवाई की जाएगी।





