चमोली
आज भारतीय जनता जिला चमोली में आज सेवा पखवाड़ा के जो की प्रत्येक वर्ष 17 सितम्बर से 02 अक्टूबर तक मनाया जाना है। जनपद चमोली में आज लगभग 13 मंडलों में सेवा पखवाड़ा कार्यक्रम पर कार्यशाला आयोजित की गई जिसमें गैरसैण ग्रामीण व नगर मंडल, गोपेश्वर नगर मंडल, पीपल कोटी नगर मंडल, दशोली, नंदप्रयाग मंडल, नंदानगर, पोखरी ग्रामीण और नगर मंडल, कर्णप्रयाग ग्रामीण व नगर मंडल गोचर मंडल, चांदपुर मंडल, थराली, नारायणबगड़, देवाल मंडलों में कार्यशाला सम्पन्न हो गई। कार्यशाला के माध्यम से पार्टी कार्यकताओं और पदाधिकारियों को कार्यक्रम के बारे में विस्तृत जानकारी दी गई। कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए पार्टी संगठन ने बूथ स्तर तक जिम्मेदारी दी है।
भाजपा जिला अध्यक्ष गजपाल बर्तवाल ने कहा कि सभी मंडलों में कार्यशालाओं के माध्यम से कार्यक्रम को व्यापक और रचनात्मक बनाने में सभी कार्यकर्ता पदाधिकारी जुट गए हैं। जनपद चमोली में पार्टी सेवा पखवाड़े को उत्सव के रूप में मनाएगी प्रत्येक मंडलों में होने वाले कार्यक्रमों के लिए समिति गठित की गई है।
पखवाड़ा कार्यक्रम के तहत देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मोत्सव पर यह कार्यक्रम जिले के प्रत्येक बूथों पर होने हैं। प्रधानमंत्री के नेतृत्व में आज देश में चहुमुखी विकास हो रहा है सिर्फ देश ही नहीं बल्कि विदेश में भी भारत की आवाज बुलंद है समाज के शोषित पीड़ित लोगों तक देश में चलाई जा रही देश की आमजनता जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ मिल रहा है। देश के यशस्वी प्रधानमंत्री के समावेशी विकास का संकल्प पूरा हो रहा है इस अवसर पर सभी मंडलों के प्रत्येक बूथों पर सेवा के कार्यक्रम होंगे सार्वजनिक स्थानों पर स्वच्छता कार्यक्रम होंगे, रक्तदान , विकास मैराथन दौड़ , प्रबुद्ध नागरिक संगोष्ठी होंगी,प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जीवनी और विकास कार्यों की प्रदर्शनी लगाई जाएगी।
सेवा पखवाड़ा कार्यक्रम में प्रत्येक बूथों पर कार्यक्रम होंगे इस कार्यक्रमों के माध्यम हम समाज के बीच में जाएंगे। इस कार्यक्रम को सभी के आपसी समन्वय से सफल बनाना है।




