पौड़ी जनपद के तलसारी गांव निवासी जितेंद्र कुमार के आत्महत्या प्रकरण पर सूबे के कैबिनेट मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने गहरा शोक व्यक्त करते हुये इसे अत्यंत दुःखद घटना बताया। उन्होंने मृतक के परिजनों के प्रति अपनी संवेदना प्रकट करते हुये कहा कि इस कठिन घड़ी में सरकार उनके साथ खड़ी है। डॉ रावत ने कहा कि दोषी चाहे कोई भी हो उसे किसी भी सूरत में बख्शा नहीं जायेगा। कैबिनेट मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने घटना की जानकारी मिलने के बाद जिलाधिकारी और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पौड़ी से तत्काल बात की। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिये…
Author: deepsavera
देहरादून, प्रदेशभर में प्राकृतिक आपदा के कारण क्षतिग्रस्त हुये विद्यालयों के पुनर्निर्माण व मरम्मत के लिये विभागीय अधिकारियों को शीघ्र विस्तृत आगणन तैयार करने के निर्देश दे दिये गये हैं, ताकि क्षतिग्रस्त विद्यालयों की मरम्मत की जा सके। इसके अलावा प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के जन्मदिन 17 सितम्बर से 2 अक्टूबर तक सभी विद्यालयों में अनिवार्य रूप से ‘सेवा पखवाड़ा’ मनाया जायेगा। इसके लिये जनपद व ब्लॉक स्तर पर सभी तैयारियां पूरी करने के निर्देश भी विभागीय अधिकारियों को दिये गये। सूबे के विद्यालयी शिक्षा मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने आज यमुना कॉलोनी स्थित शासकीय आवास पर शिक्षा विभाग…
देहरादून – 22 अगस्त 2025: सार्वजनिक क्षेत्र में भारत के अग्रणी बैंकों में से एक पंजाब नैशनल बैंक (पीएनबी) ने केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल के साथ एक एमओयू पर हस्ताक्षर किए हैं। पीएनबी अपनी प्रमुख योजना “पीएनबी रक्षक प्लस” के तहत सीआरपीएफ के सभी सेवारत कर्मियों और पेंशनभोगियों को बढ़े हुए बीमा कवरेज और अन्य लाभों के साथ कई तरह की सेवाएं प्रदान कर रहा है। इस मौजूदा एमओयू में किए गए संशोधन का आदान-प्रदान पंजाब नेशनल बैंक के कार्यपालक निदेशक श्री बिभु प्रसाद महापात्र और सीआरपीएफ के डीआईजी (प्रशासन) श्री डी.एस. नेगी की…
*देहरादून।* भाजपा के प्रदेश मीडिया प्रभारी मनवीर सिंह चौहान ने कहा कि जनता के सवालों की अवाज उनके चुने प्रतिनिधि होते है और जमीन से लेकर सदन तक प्रखरता से मुद्दों पर लड़ते हैं, लेकिन कांग्रेस कब कौन से तुगलकी फरमान पर चले कहा नही जा सकता है। गैरसैंण सत्र मे आर पार की लड़ाई करने का दंभ भर रहे कांग्रेस नेता अभूतपूर्व ढंग से सदन मे सो गए और बड़े नेता इसे उपलब्धि बताकर उनका सम्मान कर रहे है जो कि हास्यास्पद है। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता हरीश रावत के बयान पर टिप्पणी करते हुए…
देहरादून। भाजपा ने पूर्व मंत्री हरक के आरोपों को सिरे से नकारते हुए, उनकी राजनैतिक साख बनाए रखने की कोशिश बताया है। प्रदेश अध्यक्ष श्री महेंद्र भट्ट ने कटाक्ष किया कि ये सब कांग्रेस में प्रदेश अध्यक्ष बनने की होड़ है, क्योंकि तनिक भी सच्चाई होती तो पहले उन्हें इन मुद्दों पर न्यायालय में शिकायत करनी चाहिए थी। उन्होंने स्पष्ट किया कि विश्वसनीयता खो चुके और भ्रष्टाचार के गंभीर आरोपों में घिरे नेताओं को जनता और भाजपा दोनों गंभीरता से नही लेती है। विभिन्न माध्यमों से मीडिया के सवालों का जवाब देते हुए उन्होंने कैबिनेट मंत्री हरक…
ऋषिकेश, केंद्र सरकार ने ऋषिकेश के गंगा कॉरिडोर क्षेत्र में विद्युत अवसंरचना को आधुनिक बनाने के लिए एक महत्वपूर्ण पहल की है। आरडीएसएस (Revamped Distribution Sector Scheme) योजना के तहत, उत्तराखंड पावर कॉर्पोरेशन लिमिटेड (यूपीसीएल) को एचटी/एलटी (उच्च और निम्न तनाव) लाइनों के भूमिगतकरण और एससीएडीए (SCADA) ऑटोमेशन के लिए 547.73 करोड़ रुपये की वित्तीय स्वीकृति प्रदान की गई है। मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने इस परियोजना के अनुमोदन के लिए प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय ऊर्जा मंत्री श्री मनोहर लाल खट्टर का आभार व्यक्त किया है, बताते हुए कि उन्होंने व्यक्तिगत रूप से इस संबंध…
*देहरादून।* मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आज नई दिल्ली में केंद्रीय युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्री डॉ. मनसुख मांडविया से भेंट कर राज्य में खेलों के व्यापक विकास, उच्च स्तरीय खेल अवस्थापना के निर्माण तथा खिलाड़ियों को विश्वस्तरीय प्रशिक्षण एवं सुविधाएं उपलब्ध कराने के उद्देश्य से कई महत्वपूर्ण प्रस्तावों पर चर्चा की और केंद्र सरकार से सहयोग का अनुरोध किया। मुख्यमंत्री ने 38वें राष्ट्रीय खेलों के सफल आयोजन में केंद्र सरकार से प्राप्त सहयोग के लिए प्रदेशवासियों की ओर से हार्दिक आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि इस खेल महाकुंभ ने उत्तराखण्ड को एक नई पहचान दिलाई…
देहरादून। मामूली विवाद को लेकर विधौली व केहरी गांव क्षेत्र में दो पक्षों द्वारा सार्वजनिक स्थान पर हुड़दंग मचाने की सूचना पर प्रेमनगर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए पांच युवकों को मौके से गिरफ्तार कर लिया। सभी की परिजनों की उपस्थिति में काउंसलिंग कराई गई, साथ ही एक छात्र के विरुद्ध संबंधित कॉलेज को रिपोर्ट प्रेषित की गई है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून द्वारा पूर्व में ही सभी अधीनस्थ अधिकारियों को सार्वजनिक स्थानों पर अमर्यादित व्यवहार व हुड़दंग मचाकर शांति-व्यवस्था भंग करने वालों के खिलाफ कड़ी वैधानिक कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए हैं। …
देहरादून, उत्तराखण्ड एसटीएफ ने नकली दवाईयां तैयार कर बाजार में बेचने वाले अंतरराज्यीय गिरोह का पर्दाफाश करते हुए मास्टर माइंड सहित अब तक 06 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। ताज़ा कार्रवाई में बद्दी (हिमाचल प्रदेश) से एक प्रिन्टिंग प्रेस मालिक विजय कुमार पाण्डेय को दबोचा गया है, जो ब्रांडेड दवा कंपनियों की पैकिंग सामग्री तैयार कर गिरोह को उपलब्ध कराता था। जीवन रक्षक दवाओं की नकली पैकिंग और बाजार में बिक्री की शिकायत मिलने पर पुलिस महानिदेशक दीपम सेठ के निर्देश पर एसटीएफ ने विशेष अभियान चलाया। नकली दवाओं की बिक्री से न केवल आमजन के स्वास्थ्य पर गंभीर खतरा…
भराड़ीसैंण (गैरसैंण), कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने आज विधानसभा मानसून सत्र के दौरान गैरसैंण (भराड़ीसैंण) परिसर में “एक पेड़ मां के नाम” अभियान के अंतर्गत पौधा रोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने कहा कि यह अभियान केवल पौधा लगाने तक सीमित नहीं है, बल्कि यह हमारी संस्कृति, मातृ शक्ति के प्रति सम्मान और भावी पीढ़ियों के लिए स्वच्छ एवं हरित वातावरण का संकल्प भी है। मंत्री जोशी ने कहा कि पर्यावरण संरक्षण हम सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है और वृक्षारोपण के माध्यम से जलवायु परिवर्तन जैसी चुनौतियों से निपटा जा…



