Author: deepsavera

चमोली नगर क्षेत्र गौचर स्थित राजकीय पॉलीटेक्निक संस्थान के समीप रविवार सुबह लगभग 10:45 पर अचानक भूस्खलन हो गया। गनीमत यह रही कि जिस दौरान यह घटना हुई उस दौरान कोई जान माल की हानि नहीं हुई। इस घटना से संस्थान परिसर में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। साथ ही संस्थान परिसर के ठीक नीचे बने मकानों तथा उस में निवासरत लोगों के लिए यह खतरा बन गया है। स्थानीय लोगों के अनुसार, पिछले कई दिनों से हो रही लगातार बारिश के कारण यह भूस्खलन हुआ। जो आने वाले समय में अप्रिय घटनाओं को अंजाम दे सकता है। घटना की…

Read More

देहरादून । श्री गुरु राम राय जी महाराज का 339वां महानिर्वाण पर्व रविवार को पूरी श्रद्धा, भक्तिभाव और परंपरागत रीति-रिवाजों के साथ मनाया गया। इस अवसर पर दरबार श्री गुरु राम राय जी महाराज के सज्जादानशीन श्रीमहंत देवेन्द्र दास जी महाराज ने विशेष पूजा-अर्चना कर गुरु महिमा और गुरु कृपा का महत्व संगतों के समक्ष प्रकट किया। श्रीमहंत देवेन्द्र दास जी महाराज ने कहा कि “गुरु ही साक्षात परब्रह्म हैं, गुरु के ज्ञान और मार्गदर्शन से ही हम ईश्वर की प्राप्ति कर सकते हैं। गुरु के बिना अध्यात्म का मार्ग अधूरा है। गुरु कृपा से ही शिष्य का जीवन सार्थक…

Read More

देहरादून, उत्तराखंड की पहाड़ की बेटियाँ अब सिर्फ सपने ही नहीं देखेंगी, बल्कि उन्हें विज्ञान और प्रौद्योगिकी के पंख भी मिलेंगे। राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय मालदेवता (रायपुर) के प्रांगण में आज “She for STEM – उत्तराखंड” कार्यक्रम की शुरुआत हुई, जिसने छात्राओं को विज्ञान, अभियांत्रिकी और शोध के क्षेत्र में नए आयाम तलाशने की प्रेरणा दी। यह कार्यक्रम विशेष रूप से बीएससी की द्वितीय और तृतीय वर्ष की छात्राओं के लिए तैयार किया गया है, ताकि वे पारंपरिक सीमाओं से बाहर निकलकर विज्ञान एवं टेक्नोलॉजी की मुख्यधारा से जुड़ें। कार्यक्रम में शामिल हुई छात्राओं की आँखों में नए सपनों की चमक थी।…

Read More

*अपनी पहचान छिपाकर देहरादून में अवैध रूप से बंगाली डॉक्टर के रूप में काम कर रहा था बांग्लादेशी नागरिक* *बांग्लादेशी नागरिक के पास से 01 फर्जी आधार कार्ड, फर्जी पैनकार्ड व फर्जी ड्राइविंग लाइसेन्स हुए बरामद* *अभियुक्त से एल0आई0यू0, स्पेशल ब्रान्च, एस0ओ0जी0 तथा स्थानीय पुलिस के साथ व आई.बी. के द्वारा की जा रही गहन पूछताछ* एसएसपी देहरादून को गोपनीय माध्यम से सेलाकुई क्षेत्र में 01 बांग्लादेशी नागरिक के अपनी पहचान बदलकर अवैध रूप से रहने की सूचना प्राप्त हुई। प्राप्त सूचना पर एसएसपी देहरादून द्वारा एल0आई0यू0 देहरादून को आवश्यक कार्यवाही के निर्देश दिये गये।…

Read More

मुख्यमंत्री  पुष्कर सिंह धामी ने मौसम विभाग द्वारा अगले कुछ दिनों के लिए प्रदेश के अधिकांश जनपदों के लिए जारी रेड तथा ऑरेंज अलर्ट को देखते हुए शासन तथा जनपद स्तरीय अधिकारियों को अतिरिक्त सावधानी बरतने तथा 24×7 अलर्ट पर रहने के निर्देश दिए। इस दौरान उन्होंने कहा कि अत्यधिक वर्षा के कारण राज्य के सामने लगातार चुनौतियां बनी हुई हैं और मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार आने वाले कुछ दिन चुनौतीपूर्ण रहने वाले हैं। उन्होंने सभी अधिकारियों को निर्देश दिए कि आम नागरिकों की सुरक्षा के लिए समुचित कदम उठाए जाएं। भूस्खलन के दृष्टिगत मार्गों में…

Read More

हिमवंत कवि चन्द्र कुंवर बर्तवाल शोध संस्थान सोसाइटी जैसे विशाल वट वृक्ष को खड़ा करने में स्व० डॉ योगम्बर सिंह बर्तवाल “तुंगनाथी” के योगदान को देखते को जनपद चमोली के अन्तर्गत विकास खण्ड पोखरी में पर्यटन विभाग के ट्रैकिंग ट्रेक्शन सेन्टर तथा कनकचौरी (चमोली) से कार्तिक स्वामी मन्दिर (रूद्रप्रयाग) तक पैदल ट्रैक मार्ग (2.5 कि0मी0) का नामकरण प्रसिद्ध साहित्यकार स्व० डॉ योगम्बर सिंह बतर्वाल “तुंगनाथी” के नाम पर रखा जायेगा। उक्त बात प्रदेश के लोक निर्माण, पर्यटन, सिंचाई, पंचायतीराज, ग्रामीण निर्माण, जलागम, धर्मस्व एवं संस्कृति मंत्री सतपाल महाराज ने हिमवंत कवि चन्द्र कुंवर बर्वाल की जंयती पर शनिवार को…

Read More

ऋषिकेश, 30 अगस्त, 2025: टीएचडीसी इंडिया लिमिटेड को नई दिल्ली के आईटीसी मौर्य होटल में आयोजित ग्लोबल वाटर टेक समिट 2025 में “मानव हृदय के साथ सीएसआर – वर्ष 2025 की सर्वश्रेष्ठ कंपनी” श्रेणी के अंतर्गत प्रतिष्ठित “जीईईएफ ग्लोबल अवार्ड 2025” (“The GEEF Global Award 2025” under the category “CSR with a Human Heart – Company of the Year 2025” ) से सम्मानित किया गया। टीएचडीसी इंडिया लिमिटेड के अध्यक्ष एवं प्रबंध निदेशक, श्री आर. के. विश्नोई ने “जीईईएफ ग्लोबल अवार्ड 2025” के लिए हार्दिक बधाई दी और कहा कि यह सम्मान समावेशी और सतत…

Read More

उत्तराखंड सरकार में कैबिनेट मंत्री तथा रुद्रप्रयाग जिले के प्रभारी मंत्री सौरभ बहुगुणा ने शनिवार को तहसील बसुकेदार के ब्लॉक जखोली अंतर्गत न्याय पंचायत स्यूर क्षेत्र में बादल फटने से प्रभावित गांवों का स्थलीय निरीक्षण किया। उन्होंने कहा कि इस आपदा की घड़ी में राज्य सरकार पूरी संवेदनशीलता के साथ हर प्रभावित परिवार के साथ खड़ी है। स्थलीय दौरे के दौरान उन्होंने राहत व बचाव कार्यों का जायजा लिया और अधिकारियों को निर्देशित किया कि प्रभावित परिवारों को तत्काल हर सम्भव सहायता उपलब्ध कराई जाए। उन्होंने स्पष्ट कहा कि पुनर्वास एवं सहायता कार्यों को प्राथमिकता के आधार…

Read More

देहरादून। भू-क़ानून अभियान उत्तराखंड (2016) के सभी सदस्यों ने आज जिलाधिकारी देहरादून का सम्मान किया। यह सम्मान डीएम द्वारा सरकारी भूमि पर हो रहे अतिक्रमण के विरुद्ध त्वरित कार्यवाही करने और जनहित में लिए गए निर्णायक कदमों के लिए दिया गया। अभियान के पदाधिकारियों ने कहा कि ऐसे अधिकारी, जो गरीब जनता की आवाज़ को तुरंत सुनकर उसका निस्तारण करते हैं, वे जनता के बीच हमेशा लोकप्रिय रहते हैं। इतिहास में ऐसे जनहितैषी अधिकारियों की संख्या बहुत कम रही है, इसलिए पूरे उत्तराखंड में आज उनके प्रशासनिक एवं न्यायिक निर्णयों की सराहना हो रही है। इस…

Read More

जिलाप्रशासन देहरादून ने नेहरू ग्राम में सिंचाई विभाग की भूमि तथा राजपुर रोड में एनआईवीएच में अतिक्रमण कर किए गए निर्माण को हटा दिया गया है। नेहरू ग्राम में सिंचाई विभाग की नहर किनारे तथा एनआईवीएच भूमि पर अवैध निर्माण कर बनाई गई मजार को आज ध्वस्त कर दिया। जिला प्रशासन को दोनों ही स्थानों पर सरकारी भूमि पर अवैध निर्माण कर मजार बनी होने की शिकायत प्राप्त हो रही थीं। इन मजार को लेकर विभिन्न संगठनों द्वारा जिला प्रशासन से आपत्ति दर्ज कराई गई थी, जिला प्रशासन ने नियत प्रक्रिया के अंतर्गत नगर मजिस्ट्रेट प्रत्युष सिंह एवं उप जिलाधिकारी…

Read More