देहरादून। आज आम आदमी पार्टी का जिला संवाद कार्यक्रम उत्तरांचल प्रेस क्लब में संपन्न हुआ इस दौरान देहरादून जिले के पदाधिकारी ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के तौर पर पहुंचे प्रदेश प्रभारी महेंद्र यादव एवं सह प्रभारी घनेंद्र भारद्वाज का कार्यकर्ताओं ने स्वागत किया। इस दौरान मंचसंचालन रविंद्र आनंद ने किया कार्यक्रम के दौरान प्रदेश प्रभारी महेंद्र यादव ने कहा कि उत्तराखंड में जनता तीसरे विकल्प को तलाश रही है क्योंकि दोनों पार्टियों कांग्रेस और भाजपा ने बारी -ब री से प्रदेश के लोगों को ठगा है। और जनता अब त्रस्त हो चुकी है।…
Author: deepsavera
विगत दिनों एक निजी सर्वे कम्पनी/डेटा साइंस कम्पनी “पी वैल्यू एनालिटिक्स“ द्वारा समाचार पत्रों के माध्यम से NARI-2025 शीर्षक के साथ एक सर्वे रिपोर्ट प्रकाशित की गई है, जिसमें देहरादून को देश के 10 असुरक्षित शहरों में सम्मिलित किया गया है। राज्य महिला आयोग द्वारा स्पष्ट किया गया है कि उक्त सर्वेक्षण न तो राष्ट्रीय महिला आयोग अथवा राज्य महिला आयोग द्वारा कराया गया है, और न ही किसी अन्य सरकारी सर्वेक्षण संस्थान द्वारा किया गया है। राष्ट्रीय महिला आयोग द्वारा भी उक्त सम्बन्ध में आयोग स्तर से किसी भी प्रकार का सर्वेक्षण कराये जाने का खंडन किया…
चमोली मौसम विज्ञान केंद्र देहरादून द्वारा जारी पूर्वानुमान के अनुसार 01 सितम्बर से 05 सितम्बर 2025 तक प्रदेश में भारी बारिश की संभावना व्यक्त की गई है। इसके कारण जनपद चमोली के कई क्षेत्रों जैसे कामेडा,नंदप्रयाग, पागलनाला, भनेरपानी में मार्ग बाधित होने और यात्रा के दौरान खतरा बढ़ने की आशंका बनी रहती है।अतः जनसुरक्षा को ध्यान में रखते हुए जिला प्रशासन द्वारा दिनांक 01 सितम्बर से 05 सितम्बर 2025 तक श्री बद्रीनाथ एवं श्री हेमकुंड साहिब की यात्रा पर तत्काल प्रभाव से रोक लगाई जाती है। जिलाधिकारी संदीप तिवारी ने बताया कि यह निर्णय यात्रियों की सुरक्षा को देखते…
देहरादून-– देश के अग्रणी सार्वजनिक क्षेत्र के बैंक, पंजाब नैशनल बैंक (पीएनबी) ने विभिन्न खेलों के टूर्नामेंट के साथ उत्साहपूर्वक राष्ट्रीय खेल दिवस 2025 मनाया, जो कार्मिक कल्याण एवं स्वस्थ कार्य संस्कृति को बढ़ावा देने के प्रति बैंक की सशक्त प्रतिबद्धता को दर्शाता है। युवा कार्यक्रम और खेल मंत्रालय के निर्देशों के अनुरूप, बैंक ने चार प्रमुख खेल विधाओं- क्रिकेट, हॉकी, बैडमिंटन, टेबल टेनिस और प्लैंक प्रतिस्पर्धा में सफलतापूर्वक प्रतियोगिताओं का आयोजन किया। इस आयोजन में पीएनबी परिवार से रिकॉर्ड 453 प्रतिभागियों ने भाग लिया, जिन्होंने उत्साह, टीम वर्क और खेल उत्कृष्टता…
देहरादून, : वर्ल्ड इंटीग्रिटी सेंटर (डब्ल्यूआईसी) इंडिया, देहरादून ने तीन दिवसीय रेंजर्स पूल चैंपियनशिप 2025 का सफलतापूर्वक समापन किया। नेशनल स्पोर्ट्स डे से शुरू हुई इस प्रतियोगिता में सदस्यों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और इसका रोमांचक फाइनल प्रतियोगिता का मुख्य आकर्षण रहा। अंतिम दिन की शुरुआत राउंड रॉबिन प्रारूप से हुई, जिसमें तीन सेमीफाइनलिस्ट – ईशान आहूजा, क्षितिज मारवाह और वरुन बत्रा ने मुकाबला किया। कड़े संघर्ष के बाद ईशान आहूजा और वरुन बत्रा ने फाइनल में जगह बनाई। फाइनल मुकाबला बेस्ट ऑफ 5 प्रारूप में खेला गया, जिसमें दोनों खिलाड़ियों ने शानदार कौशल, धैर्य और…
देहरादून, प्रदेश के खिलाड़ियों के लिए एक अच्छी खबर है। राष्ट्रीय व इससे उच्च स्तर की खेल प्रतियोगिताओं से पहले आयोजित होने वाले प्रशिक्षण शिविरों के दौरान खिलाड़ियों को मिलने वाला दैनिक भोजन भत्ता ₹250 से बढ़ाकर ₹400 कर दिया गया है। खेल मंत्री रेखा आर्या ने पिछले दिनों विभाग की समीक्षा बैठक के दौरान इस बारे में अधिकारियों को निर्देश जारी किया था। उनका कहना था कि खिलाड़ियों के लिए ₹250 दैनिक भोजन भत्ता पर्याप्त नहीं है, इसलिए इसे साई जैसी संस्थाओं द्वारा वर्तमान में दिए जा रहे भत्ते के समकक्ष करना जरूरी है। खेल मंत्री…
चमोली चमोली जिले को चीन सीमा से जोड़ने वाले मुख्य सड़क मार्ग पर बना तमक नाला पुल शनिवार की रात भारी बारिश के कारण बह गया। पुल टूटने से सीमावर्ती क्षेत्र के 14 गांवों का संपर्क कट गया है। सीमा सड़क संगठन (बीआरओ) युद्धस्तर पर वैकल्पिक मार्ग बहाल करने में जुटा है, जबकि चारधाम मार्ग भी जगह-जगह अवरुद्ध पड़े हैं। इस बीच मौसम विभाग ने प्रदेश के आठ जिलों के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। जानकारी के अनुसार, जोशीमठ से लगभग 50 किमी दूर मलारी मार्ग पर स्थित तमक-लौंग पुल देर रात तेज बहाव में…
चमोली गोपेश्वर जिला अस्पताल में प्रसव के दौरान एक महिला की मौत हो गई, जबकि नवजात शिशु को वेंटिलेटर पर रखा गया है। घटना के बाद परिजनों और ग्रामीणों ने अस्पताल प्रशासन पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए जमकर हंगामा किया। जानकारी के अनुसार, बछेर गांव निवासी मीना देवी (30) पत्नी प्रदीप सिंह को शनिवार देर रात प्रसव पीड़ा के चलते जिला अस्पताल लाया गया। महिला रोग विशेषज्ञ डॉ. अमृता के अनुसार, तड़के करीब साढ़े तीन बजे प्रसव के दौरान मीना देवी का ब्लड प्रेशर अचानक बढ़ गया और उन्हें दौरे आने लगे। बीपी कंट्रोल नहीं हो…
*देहरादून लखवाड़ बहुउद्देशीय परियोजना में प्रभावित परिवारों को भुगतान की जाने वाली अनुग्रह राशि और त्यूनी प्लासू जल विद्युत परियोजना हेतु प्रस्तावित भूमि अर्जन को लेकर जिलाधिकारी सविन बंसल ने सभी संबंधित अधिकारियों की बैठक ली। उन्होंने निर्देशित किया कि लखवाड़ परियोजना से प्रभावित लोगों को तत्काल अनुग्रह राशि का वितरण सुनिश्चित किया जाए। साथ ही त्यूनी-प्लासू परियोजना हेतु भूमि अर्जन की कार्रवाई में तेजी लाए। जिलाधिकारी ने कहा कि लखवाड व्यासी, त्यूनी प्लासू परियोजना सिर्फ हमारे जिले ही नहीं, उत्तरी भारत के लिए महत्वपूर्ण है। यह मा.सीएम का ड्रीम प्रोजेक्ट है, जिससे मेरी और आपकी भूमिका और…
देहरादून। एसटीएफ उत्तराखण्ड की साइबर क्राइम पुलिस ने करोड़ों की साइबर ठगी का पर्दाफाश कर नोएडा से दो शातिर अपराधियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों ने फर्जी “NG Traders” कम्पनी बनाकर देहरादून निवासी पीड़ित को मोटा मुनाफा देने का झांसा देकर करीब ₹66 लाख की धोखाधड़ी की। गिरफ्तार अभियुक्तों से मोबाइल, टैब, 12 एटीएम कार्ड, MPOS मशीनें, QR स्कैनर, पैन ड्राइव व दस्तावेज बरामद हुए। अपराधियों का संपर्क विदेशों में बैठे साइबर ठगों से भी पाया गया। वे VPN, Proxy Server, Tor Browser आदि का उपयोग कर लोकेशन छिपाते थे। एसएसपी एसटीएफ नवनीत सिंह ने जनता से…




