दहरादून, प्रधानमंत्री पोषण योजना (मिड डे मील) एवं शक्ति निर्माण योजना में हुये घोटाले की जांच एसआईटी को सौंप दी गई है। जिसका अनुमोदन विभागीय मंत्री डाॅ. धन सिंह रावत ने दे दिया है। विगत दो माह पहले पीएम पोषण प्रकोष्ट देहरादून में वित्तीय अनियमितता की शिकायत मिली थी। जिस पर विभागीय जांच कराई गई। जिसमें उपनल के माध्यम से सेवायोजित कार्मिक प्रत्यक्ष रूप से दोषी पाया गया जबकि तत्कालीन अधिकारियों की लापरवाही सामने आई है। डाॅ. रावत ने कहा कि सरकारी धन की हेराफेरी में शामिल किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जायेगा। विद्यालयी शिक्षा विभाग के अंतर्गत जनपद…
Author: deepsavera
दोनों विभागों का समन्वित प्रयास दुग्ध उत्पादन बढ़ाने और ग्रामीण अर्थव्यवस्था को सशक्त करने की दिशा में क्रांतिकारी कदम *प्रेस विज्ञप्ति 6 सितंबर 2025* आज यमुना कॉलोनी स्थित शासकीय आवास पर सहकारिता मंत्री डॉ. धन सिंह रावत एवं पशुपालन एवं दुग्ध विकास मंत्री श्री सौरभ बहुगुणा की संयुक्त अध्यक्षता में आयोजित उच्चस्तरीय बैठक में प्रदेश भर में साइलेज के उत्पादन, पैकेजिंग एवं वितरण से जुड़े व्यापक मुद्दों पर विस्तारपूर्वक विचार-विमर्श किया गया। बैठक में यह महत्वपूर्ण निर्णय लिया गया कि सहकारिता एवं पशुपालन-दुग्ध विभाग का संयुक्त प्रयास पशुपालकों को उच्च गुणवत्ता वाला…
देहरादून, प्रदेश के कृषि एवं ग्राम्य विकास मंत्री गणेश जोशी से आज जनपद चमोली के देवाल ब्लॉक प्रमुख तेजपाल सिंह रावत के नेतृत्व में एक प्रतिनिधिमंडल ने भेंट की। प्रतिनिधिमंडल ने कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी को ज्ञापन सौंपकर देवाल विकासखंड में पीएमजीएसवाई के अंतर्गत स्वीकृत सड़कों के टेंडर शीघ्र जारी करने तथा पीएम श्री अटल उत्कृष्ट राजकीय इंटर कॉलेज में एनसीसी कक्षाएं शुरू कराने की मांग की। इसके साथ ही प्रतिनिधिमंडल ने देवाल में 15 सितम्बर से प्रस्तावित मनरेगा के सोशल ऑडिट को दैवीय आपदा की परिस्थितियों को देखते हुए फिलहाल के लिए स्थगित करने का आग्रह भी…
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शनिवार को मुख्यमंत्री आवास स्थित मुख्य सेवक सदन में जनजाति कल्याण विभाग के अन्तर्गत संचालित राजकीय आश्रम पद्धति विद्यालयों में चयनित 15 सहायक अध्यापकों को नियुक्ति पत्र वितरित करने के साथ ही 15 करोड़ रुपए से अधिक लागत की विभिन्न विभागीय निर्माण योजनाओं का लोकार्पण व शिलान्यास किया। मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने विश्वास व्यक्त करते हुए कहा कि ये सभी परियोजनाएँ न केवल जनजातीय समाज की आधारभूत सुविधाओं को सशक्त बनाने में सहायक सिद्ध होंगी, बल्कि नागरिकों को बेहतर सुविधाएं भी उपलब्ध कराएंगी। मुख्यमंत्री ने चयनित अभ्यर्थियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा…
देहरादून, 06 सितम्बर। सनातन परंपरा का महत्वपूर्ण धार्मिक अवसर पितृ पक्ष इस वर्ष 07 सितम्बर, रविवार से आरंभ होकर 21 सितम्बर, रविवार तक चलेगा। आश्विन कृष्ण पक्ष की प्रतिपदा तिथि से शुरू होकर यह 16 दिवसीय कालखंड सर्वपितृ अमावस्या के साथ सम्पन्न होगा। पौराणिक मान्यता है कि इस अवधि में तर्पण एवं श्राद्ध करने से पितरों की आत्मा तृप्त होती है और आशीर्वाद प्रदान करती है। विशेष बात यह है कि इस वर्ष पितृ पक्ष की शुरुआत और समापन दोनों ही ग्रहण के साथ हो रहे हैं। 07 सितम्बर को चंद्र ग्रहण तथा 21 सितम्बर को सूर्य…
देहरादून, 05 सितम्बर। कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने आज देहरादून जीएमएस रोड़ स्थित सामुदायिक भवन इन्दिरापुरम में भारतीय जनता पार्टी सरदार पटेल मण्डल कैंट विधानसभा द्वारा शिक्षक दिवस के अवसर पर आयोजित सम्मान समारोह कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि प्रतिभाग किया। इस अवसर पर मंत्री जोशी ने उत्कृष्ट कार्य करने वाले शिक्षकों को शॉल व स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया। अपने सम्बोधन में कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने भारत के पूर्व राष्ट्रपति और महान शिक्षाविद् डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन को श्रद्धासुमन अर्पित करते हुए कहा कि वे एक महान दार्शनिक, शिक्षक और विचारक थे। उनके योगदान को सम्मान देने…
देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शुक्रवार को मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय से सामुदायिक रेडियो हैलो हल्द्वानी 91.2 एफ.एम. के मोबाइल एप का शुभारंभ किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तराखंड मुक्त विश्वविद्यालय शिक्षा को दूरस्थ क्षेत्रों तक पहुँचाने और डिजिटल नवाचार को बढ़ावा देने में उल्लेखनीय भूमिका निभा रहा है। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि यह एप शिक्षा एवं संस्कृति की आवाज़ को सुदूर क्षेत्रों तक पहुँचाने में कारगर सिद्ध होगा। मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि शिक्षा केवल डिग्री तक सीमित नहीं, बल्कि जीवन को दिशा देने और आत्मनिर्भरता का आधार है। इसी दृष्टि से…
हरिद्वार : ।श्री बदरीनाथ – केदारनाथ मंदिर समिति ( बीकेटीसी )अध्यक्ष हेमंत द्विवेदी ने कनखल स्थित जगद्गुरू आश्रम मे जगद्गुरू शंकराचार्य स्वामी राजराजेश्वराश्रम जी महाराज से भेंट कर आशीर्वाद प्राप्त किया तथा चारधाम यात्रा के संदर्भ में चर्चा की। उन्होंने श्री बदरी-केदार मंदिर की प्रतिकृति महाराज श्री को सम्मान स्वरूप भेंट की। इस अवसर पर बीकेटीसी अध्यक्ष हेमंत द्विवेदी ने जगद्गुरु शंकराचार्य राजराजेश्वराश्रम जी महाराज को प्रदेश सरकार द्वारा यशस्वी मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के कुशल नेतृत्व में चारधाम सहित विशेषत: श्री बदरीनाथ तथा श्री केदारनाथ धाम को आध्यात्मिक नगर के रूप में विकसित करने के लिए उनकी भूमिका…
उत्तराखण्ड की कठिन भौगोलिक परिस्थितियों और बार-बार आने वाली आपदाओं ने पहाड़ के लोगों की जीवन-यात्रा को हमेशा चुनौतीपूर्ण बनाया है। ऐसे समय में जब पहाड़ संकट की घड़ी से गुजर रहा हो, समाज के विभिन्न वर्गों से मिली मानवीय सहायता पीड़ितों के लिए संबल बन जाती है। श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय ने एक बार फिर इस संवेदनशील परंपरा को आगे बढ़ाते हुए बसुकेदार (रुद्रप्रयाग) आपदा पीड़ितों के लिए राहत सामग्री भेजी है। गुरुवार को विश्वविद्यालय के माननीय सलाहकार विपिन चन्द्र घिल्डियाल और कुलसचिव डॉ. लोकेश गंभीर ने राहत सामग्री से लदे वाहनों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।…
चमोली जनपद चमोली में पुलिसकर्मियों को शारीरिक रूप से फिट और मानसिक रूप से सशक्त बनाए रखने के उद्देश्य से एसपी चमोली श्री सर्वेश पंवार के निर्देशानुसार प्रत्येक थाने पर स्वास्थ्य शिविरों का आयोजन किया जा रहा है। इसी कड़ी में आज पुलिस लाइन गोपेश्वर में विशेष स्वास्थ्य शिविर आयोजित किया गया। इस शिविर में पुलिस लाइन, थाना गोपेश्वर, फायर सर्विस, संचार शाखा के पुलिसकर्मियों ने उत्साहपूर्वक हिस्सा लिया। जिला चिकित्सालय गोपेश्वर से पहुँचे चिकित्सकों डॉ0 अक्षत, डॉ ज्योति, नर्सिंग ऑफिसर रजनी रावत, नर्सिंग ऑफिसर दिव्या गौड, फार्मेसी ऑफिसर भादू लाल व विमल सिंह की टीम ने पुलिसकर्मियों का…




