Author: deepsavera

देहरादून। भारत नेपाल सीमा पर सिंचाई, लोक निर्माण विभाग द्वारा कराये जा रहे विकास कार्यों के दृष्टिगत सभी विभागों के मध्य सामंजस्य होना चाहिए ताकि सरकार विकास के विजन के लक्ष्य को समय से पूरा कर सके। उक्त बात प्रदेश के लोक निर्माण, सिंचाई, भारत-नेपाल उत्तराखंड नदी परियोजनाये, पर्यटन, पंचायतीराज, ग्रामीण निर्माण, जलागम, धर्मस्व एवं संस्कृति मंत्री सतपाल महाराज ने गुरुवार को चकराता रोड़, यमुना कालोनी स्थित प्रमुख अभियंता कार्यालय, लोक निर्माण विभाग के सभागार में लोनिवि एवं सिंचाई विभाग द्वारा भारत नेपाल सीमा पर कराये जा रहे विकास कार्यों की समीक्षा करते हुए अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश देते…

Read More

रुड़की,  भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान रुड़की शुक्रवार, 5 सितंबर 2025 को अपना 25वां दीक्षांत समारोह मनाएगा। इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में डॉ. जितेंद्र सिंह, माननीय केंद्रीय राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार), विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी मंत्रालय; राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार), भू विज्ञान मंत्रालय; प्रधानमंत्री कार्यालय में राज्य मंत्री; राज्य मंत्री, कार्मिक, लोक शिकायत एवं पेंशन मंत्रालय; राज्य मंत्री, परमाणु ऊर्जा विभाग; राज्य मंत्री, अंतरिक्ष विभाग उपस्थित रहेंगे। उनके साथ, प्रोफेसर (डॉ.) निर्मलजीत सिंह कलसी, आईएएस (सेवानिवृत्त), पूर्व अध्यक्ष, एनसीवीईटी, भारत सरकार, पूर्व अतिरिक्त मुख्य सचिव, पंजाब, मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहेंगे। अभिशासक परिषद अध्यक्ष डॉ. बीवीआर…

Read More

चमोली पर्वतीय जिलों में मानसूनी की बारिश का सिलसिला जहां थमने का नाम नहीं ले रहा वहीं अब उच्च हिमालयी क्षेत्रों में बर्फबारी शुरू हो गई है। मौसम विभाग के भारी बारिश के अलर्ट के बीच चमोली जिले के सीमांत क्षेत्र ज्योतिर्मठ और आसपास के क्षेत्रों में ठंड ने वक्त से पहले दस्तक दी है। देर रात से लगातार हो रही झमाझम बारिश और पहाड़ी चोटियों पर बर्फबारी ने वातावरण को ठंडा बना दिया है। स्थानीय लोगों और पर्यटकों के मुताबिक बद्रीनाथ धाम से लेकर ज्योतिर्मठ तक ठंड का असर साफ दिखाई दे रहा है। बद्रीनाथ के होटल कारोबारियों…

Read More

देहरादून, विद्यालयी शिक्षा विभाग के अंतर्गत विभिन्न जनपदों में पीएम-श्री विद्यालयों के अवस्थापना कार्यों में पारदर्शिता एवं गुणवत्ता बनाये रखने के लिये तीन स्तरीय ब्लॉक स्तरीय समितियों का गठन किया जायेगा। जो कि विद्यालयों के निर्माण कार्यों से लेकर खरीद-फरोख्त आदि सभी कार्यों की निगरानी करेगी। इसके अलावा समग्र शिक्षा के अंतर्गत राजकीय विद्यालयों के छात्र-छात्राओं को स्कूली बैग, ड्रेस, जूते, साइकिल आदि की धनराशि डीबीटी के माध्यम से 15 सितम्बर तक उनके खातों में हस्तानांतरित करने के निर्देश अधिकारियों को दिये गये हैं। इसी प्रकार आपदाग्रस्त विद्यालयों एवं अन्य परिसम्पतियों के निर्माण कार्यों में तेजी लाने को…

Read More

देहरादून। आज आम आदमी पार्टी का जिला संवाद कार्यक्रम उत्तरांचल प्रेस क्लब में संपन्न हुआ इस दौरान देहरादून जिले के पदाधिकारी ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के तौर पर पहुंचे प्रदेश प्रभारी महेंद्र यादव एवं सह प्रभारी घनेंद्र भारद्वाज का कार्यकर्ताओं ने स्वागत किया। इस दौरान मंचसंचालन रविंद्र आनंद ने किया कार्यक्रम के दौरान प्रदेश प्रभारी महेंद्र यादव ने कहा कि उत्तराखंड में जनता तीसरे विकल्प को तलाश रही है क्योंकि दोनों पार्टियों कांग्रेस और भाजपा ने बारी -ब री से प्रदेश के लोगों को ठगा है। और जनता अब त्रस्त हो चुकी है।…

Read More

विगत दिनों एक निजी सर्वे कम्पनी/डेटा साइंस कम्पनी “पी वैल्यू एनालिटिक्स“ द्वारा समाचार पत्रों के माध्यम से NARI-2025 शीर्षक के साथ एक सर्वे रिपोर्ट प्रकाशित की गई है, जिसमें देहरादून को देश के 10 असुरक्षित शहरों में सम्मिलित किया गया है। राज्य महिला आयोग द्वारा स्पष्ट किया गया है कि उक्त सर्वेक्षण न तो राष्ट्रीय महिला आयोग अथवा राज्य महिला आयोग द्वारा कराया गया है, और न ही किसी अन्य सरकारी सर्वेक्षण संस्थान द्वारा किया गया है। राष्ट्रीय महिला आयोग द्वारा भी उक्त सम्बन्ध में आयोग स्तर से किसी भी प्रकार का सर्वेक्षण कराये जाने का खंडन किया…

Read More

चमोली मौसम विज्ञान केंद्र देहरादून द्वारा जारी पूर्वानुमान के अनुसार 01 सितम्बर से 05 सितम्बर 2025 तक प्रदेश में भारी बारिश की संभावना व्यक्त की गई है। इसके कारण जनपद चमोली के कई क्षेत्रों जैसे कामेडा,नंदप्रयाग, पागलनाला, भनेरपानी में मार्ग बाधित होने और यात्रा के दौरान खतरा बढ़ने की आशंका बनी रहती है।अतः जनसुरक्षा को ध्यान में रखते हुए जिला प्रशासन द्वारा दिनांक 01 सितम्बर से 05 सितम्बर 2025 तक श्री बद्रीनाथ एवं श्री हेमकुंड साहिब की यात्रा पर तत्काल प्रभाव से रोक लगाई जाती है। जिलाधिकारी संदीप तिवारी ने बताया कि यह निर्णय यात्रियों की सुरक्षा को देखते…

Read More

देहरादून-– देश के अग्रणी सार्वजनिक क्षेत्र के बैंक, पंजाब नैशनल बैंक (पीएनबी) ने विभिन्न खेलों के टूर्नामेंट के साथ उत्साहपूर्वक राष्ट्रीय खेल दिवस 2025 मनाया, जो कार्मिक कल्याण एवं स्वस्थ कार्य संस्कृति को बढ़ावा देने के प्रति बैंक की सशक्त प्रतिबद्धता को दर्शाता है। युवा कार्यक्रम और खेल मंत्रालय के निर्देशों के अनुरूप, बैंक ने चार प्रमुख खेल विधाओं- क्रिकेट, हॉकी, बैडमिंटन, टेबल टेनिस और प्लैंक प्रतिस्पर्धा में सफलतापूर्वक प्रतियोगिताओं का आयोजन किया। इस आयोजन में पीएनबी परिवार से रिकॉर्ड 453 प्रतिभागियों ने भाग लिया, जिन्होंने उत्साह, टीम वर्क और खेल उत्कृष्टता…

Read More

देहरादून, : वर्ल्ड इंटीग्रिटी सेंटर (डब्ल्यूआईसी) इंडिया, देहरादून ने तीन दिवसीय रेंजर्स पूल चैंपियनशिप 2025 का सफलतापूर्वक समापन किया। नेशनल स्पोर्ट्स डे से शुरू हुई इस प्रतियोगिता में सदस्यों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और इसका रोमांचक फाइनल प्रतियोगिता का मुख्य आकर्षण रहा। अंतिम दिन की शुरुआत राउंड रॉबिन प्रारूप से हुई, जिसमें तीन सेमीफाइनलिस्ट – ईशान आहूजा, क्षितिज मारवाह और वरुन बत्रा ने मुकाबला किया। कड़े संघर्ष के बाद ईशान आहूजा और वरुन बत्रा ने फाइनल में जगह बनाई। फाइनल मुकाबला बेस्ट ऑफ 5 प्रारूप में खेला गया, जिसमें दोनों खिलाड़ियों ने शानदार कौशल, धैर्य और…

Read More

देहरादून,  प्रदेश के खिलाड़ियों के लिए एक अच्छी खबर है। राष्ट्रीय व इससे उच्च स्तर की खेल प्रतियोगिताओं से पहले आयोजित होने वाले प्रशिक्षण शिविरों के दौरान खिलाड़ियों को मिलने वाला दैनिक भोजन भत्ता ₹250 से बढ़ाकर ₹400 कर दिया गया है। खेल मंत्री रेखा आर्या ने पिछले दिनों विभाग की समीक्षा बैठक के दौरान इस बारे में अधिकारियों को निर्देश जारी किया था। उनका कहना था कि खिलाड़ियों के लिए ₹250 दैनिक भोजन भत्ता पर्याप्त नहीं है, इसलिए इसे साई जैसी संस्थाओं द्वारा वर्तमान में दिए जा रहे भत्ते के समकक्ष करना जरूरी है। खेल मंत्री…

Read More