देहरादून, कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने आज मसूरी विधानसभा क्षेत्र के भीतरली गांव का दौरा कर अतिवृष्टि से क्षतिग्रस्त सड़क का स्थलीय निरीक्षण किया। मंत्री ने मौके पर मौजूद पीएमजीएसवाई के अधिकारियों को अधिक से अधिक टीमें लगाकर शीघ्रता से अवरुद्ध मार्ग को खोलने और पुनर्निर्माण कार्यों को युद्ध स्तर पर आगे बढ़ाने के निर्देश दिए। उन्होंने अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि क्षतिग्रस्त सड़क की मरम्मत एवं पुनर्निर्माण का कार्य समयबद्ध तरीके से पूरा किया जाए। इस दौरान उन्होंने आपदा प्रभावित क़िमाड़ी क्षेत्र का भी जायजा लिया। उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि स्थानीय जनता…
Author: deepsavera
ऽ ए.डी.आर.पर जनजागरुकता की अलख जगाई देहरादून। श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय के स्कूल ऑफ फार्मास्यूटिकल साइंसेज में 17 से 23 सितम्बर 2025 तक 5वाँ राष्ट्रीय फार्माकोविजिलेंस सप्ताह उत्साहपूर्वक आयोजित किया गया। सप्ताह की शुरुआत स्कूल की संकायाध्यक्षा प्रो. दिव्या जुयाल, विभागाध्यक्षों तथा एसजीआरआरआईएमएचएस के फार्माकोलॉजी विभाग की सहायक प्राध्यापक डॉ. भावना सिंह और डॉ. कविता द्वारा दीप प्रज्वलित कर की । इस अवसर पर विशेष व्याख्यान के माध्यम से विशेषज्ञों ने फार्माकोविजिलेंस के महत्व, दवाओं के विपरीत प्रभावों की रिपोर्टिंग की प्रक्रिया और समाज पर इसके प्रभावों पर विस्तार से प्रकाश डाला। कार्यक्रम के दौरान क्विज, पोस्टर, वाद-विवाद…
ऋषिकेश, 23 सितम्बर, 2025: टीएचडीसी इंडिया लिमिटेड ने खुर्जा, उत्तर प्रदेश में खुर्जा सुपर थर्मल पावर प्रोजेक्ट (2×660 मेगावाट) की दूसरी इकाई (660 मेगावाट) का वाणिज्यिक प्रचालन सफलतापूर्वक शुरू कर दिया। इस महत्वपूर्ण अवसर पर भारत सरकार के माननीय केंद्रीय विद्युत, आवास एवं शहरी कार्य मंत्री श्री मनोहर लाल उपस्थित थे, जिन्होंने वर्चुअल माध्यम से दूसरी इकाई के प्रचालन का आधिकारिक उद्घाटन किया। श्री ए. के. शर्मा, माननीय ऊर्जा एवं नगर विकास मंत्री, उत्तर प्रदेश सरकार और श्री नरेंद्र भूषण (आईएएस), अपर मुख्य सचिव, ऊर्जा एवं अतिरिक्त ऊर्जा स्त्रोत, उत्तर प्रदेश सरकार तथा अन्य अधिकारी भी वर्चुअल माध्यम से इस कार्यक्रम में उपस्थित थे।…
देहरादून –- वीर गोर्खा कल्याण समिति देहरादून द्वारा तीन दिवसीय गोर्खा दशै दिवाली सांस्कृतिक महोत्सव एवं राजकीय मेला 2025 का आयोजन महेंद्र ग्राउंड, गढ़ी कैंट देहरादून में होने जा रहा है। यह कार्यक्रम 31अक्टूबर से 02 नवम्बर तक चलेगा एवं इस कार्यक्रम में राष्ट्रीय एवं अंतर्राष्ट्रीय स्तर के कलाकार अपनी प्रस्तुतियां देंगे। यह जानकारी वीर गोरख कल्याण समिति द्वारा गौतम कुंड, चंद्रमणि मंदिर में आयोजित एक बैठक में दी गई, जिसमें वीर गोर्खा कल्याण समिति के अध्यक्ष कमल थापा ने संस्था के सदस्यों को संबोधित करते हुए कहा कि इस बार हम गोर्खा दशै दिवाली महोत्सव 2025…
*धान और मंडुआ खरीद के लिए 600 करोड़ का बजट आवंटित* *1 अक्टूबर से शुरू होगी खरीद, विभागीय बैठक में मंत्री ने की समीक्षा* *देहरादून, कबिनेट मंत्री रेखा आर्या ने खरीफ फसलों की खरीद के 72 घंटे के अंदर किसानों को भुगतान सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं। सचिवालय स्थित देवेंद्र शास्त्री भवन में मंगलवार को आयोजित खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति विभाग की बैठक में खरीफ की फसलों, धान और मंडुआ की खरीद की तैयारियों की समीक्षा की गई। बैठक में खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति मंत्री रेखा आर्या ने अधिकारियों को आदेश दिए कि इस…
देहरादून, ग्राफिक एरा मेडिकल कॉलेज ने एक बार फिर इतिहास रच दिया है। नेशनल एक्रिडिटेशन बोर्ड फॉर हॉस्पिटल्स एंड हेल्थकेयर प्रोवाइडर्स (एन.ए.बी.एच) के सबसे शीर्ष स्टैंडर्ड (6वंे संस्करण) की मान्यता प्राप्त करने वाला यह देश का पहला मेडिकल कॉलेज बन गया है। एन.ए.बी.एच मान्यता को भारत में चिकित्सा स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्ता और रोगी सुरक्षा का स्वर्ण मानक माना जाता है। एन.ए.बी.एच अब तक पांचवें संस्करण की मान्यता प्रदान करता आ रहा था, जिसमें 500 मापदंड शामिल थे। इन सभी पर खरा उतरने वाले अस्पतालों को ही इसकी मान्यता दी जाती थी। इसके हाल ही में लागू किए गए…
भारतीय मानक ब्यूरो ने पौंटा में मनाया मानक महोत्सव उद्योगों के प्रतिनिधियों, ज्वैलर्स व स्कूली छात्रों ने लिया भाग पौंटा। विश्व मानक दिवस-2025 के उपलक्ष्य में मंगलवार को पौंटा में भारतीय मानक ब्यूरो (BIS) की ओर से मानक महोत्सव का आयोजन किया गया। इसमें उद्योगों के प्रतिनिधियों, ज्वैलर्स, स्कूली छात्रों, सरकारी विभागों के अधिकारी और आमजन ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। पौंटा के एक होटल में आयोजित कार्यक्रम के मुख्य अतिथि स्थानीय विधायक सुखराम चौधरी थे। अपने संबोधन में उन्होंने कहा कि प्रत्येक उत्पाद मानकों के अनुरूप ही बनना चाहिए। उद्योग जब उपभोक्ताओं का भरोसा जीतेंगे तो…
देहरादून, सुबे के कृषि मंत्री गणेश जोशी से आज उनके कैंप कार्यालय में कृषक बागवान उद्यमी संगठन के पदाधिकारियों के एक प्रतिनिधिमंडल ने मुलाकात की। प्रतिनिधिमंडल ने वित्तीय वर्ष 2022-23 में एप्पल मिशन एवं कीवी मिशन की धनराशि अवमुक्त न होने तथा किसानों एवं सेवा प्रदाताओं के लम्बित बकाया भुगतान को शीघ्र करने की मांग को लेकर मंत्री को ज्ञापन सौंपा। इस अवसर पर कृषि मंत्री गणेश जोशी ने प्रतिनिधि मंडल को सकारात्मक आश्वासन देते हुए सचिव कृषि को आवश्यक कार्यवाही के निर्देश भी दिए। इस अवसर पर आनंद बिष्ट, पहाड़ी देवेंद्र सिंह नेगी, शुभम गौड़, अश्वनी बिष्ट,…
*मिस्टर एंड मिस देहरा दून 2025 के अंतर्गत मिस्टर एंड मिस टैलेंटेड कॉन्टेस्ट आयोजित* देहरादून* : मिस्टर एंड मिस देहरा दून 2025 प्रतियोगिता के तहत मिस्टर एंड मिस टैलेंटेड कॉन्टेस्ट का आयोजन आज ब्लू स्काई, राजपुर रोड, देहरादून में किया गया। इस आयोजन का संचालन एवीए प्रोडक्शन्स द्वारा किया गया। सब-कॉन्टेस्ट के लिए ज्यूरी पैनल में सुरभि म्यूज़िकल इंस्टिट्यूट की डायरेक्टर संध्या जोशी (मास्टर्स इन म्यूज़िक, कथक एवं विषारद इन भरतनाट्यम), डायरेक्टर एवीए प्रोडक्शन्स आकांक्षा गुप्ता शर्मा, फाउंडर एवीए प्रोडक्शन्स विनायक शर्मा, विनय कुमार और ब्लू स्काई के ओनर उदेश्य बब्बर शामिल रहे। प्रतिभागियों ने रंगारंग प्रस्तुतियों के माध्यम से…
देहरादून । शहरवासियों को अब लिबर्टी शूज़ लिमिटेड की पूरी रेंज एक ही स्थान पर उपलब्ध होगी। कंपनी के वितरक दीपेश अग्रवाल ने सोमवार को कैनाल रोड, बाला सुंदरी मंदिर के पास अपने नए डिस्प्ले शोरूम का भव्य उद्घाटन किया। इस अवसर पर व्यावसायिक जगत से जुड़े लोगों, स्थानीय निवासियों और ग्राहकों ने बड़ी संख्या में शिरकत की। उद्घाटन समारोह का शुभारंभ सुबह 11:30 बजे किया गया। शोरूम में आधुनिक साज-सज्जा के साथ लिबर्टी ब्रांड की नवीनतम फुटवियर कलेक्शन प्रदर्शित की गई है। आकर्षक डिज़ाइन और किफायती मूल्य पर उपलब्ध इस श्रृंखला को ग्राहकों ने विशेष रूप…




