देहरादून। श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय के राष्ट्रीय सेवा योजना ईकाई की ओर से विश्वविद्यालय परिसर में एनएसएस स्थापना दिवस धूमधाम के साथ मनाया गया। राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) भारत सरकार के युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय के अन्तर्गत संचालित एक महत्त्वपूर्ण योजना है। एनएसएस का मूल मंत्र “नॉट मी, बट यू” है, जिसका उद्देश्य युवाओं में सेवा, सहयोग और सामाजिक उत्तरदायित्व की भावना का विकास करना है। इस योजना के माध्यम से छात्र-छात्राएँ ग्रामीण क्षेत्रों और समाज के विभिन्न वर्गों के साथ मिलकर कार्य करते हैं तथा राष्ट्र निर्माण में सक्रिय भूमिका निभाते हैं। छात्र-छात्राओं ने कार्यक्रम में…
Author: deepsavera
देहरादून, राज्य के उच्च शिक्षा मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने आज दून विश्वविद्यालय के प्रेक्षागृह में आयोजित कार्यक्रम में 116 योग प्रशिक्षकों एवं 104 प्रयोगशाला सहायकों को नियुक्ति पत्र वितरित किए। इस अवसर पर डॉ. रावत ने चयनित अभ्यर्थियों को बधाई देते हुए कहा कि प्रत्येक कर्मचारी को अपने कार्य की सम्पूर्ण जानकारी होनी चाहिए। इसी उद्देश्य से नव-नियुक्त कर्मचारियों के लिए दो दिवसीय प्रशिक्षण आयोजित किया जाएगा, ताकि उन्हें अपने उत्तरदायित्वों की जानकारी रहे और कार्यस्थल पर किसी प्रकार की कठिनाई का सामना न करना पड़े। योग प्रशिक्षकों को संबोधित करते हुए डॉ. रावत ने…
देहरादून, 24 सितंबर 2025: महिला उत्तराखंड प्रीमियर लीग (यूपीएल) का भव्य फाइनल 26 सितंबर को देहरादून के राजीव गांधी अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में एक शानदार क्रिकेट कार्निवल के रूप में होने जा रहा है। यह आयोजन क्रिकेट और मनोरंजन का अनूठा संगम पेश करेगा, जिसमें बॉलीवुड के मशहूर अभिनेता सोनू सूद और प्रख्यात प्लेबैक सिंगर नीति मोहन अपनी लाइव प्रस्तुतियों से दर्शकों का मन मोहेंगे। महिला यूपीएल के फाइनल मुकाबले की मुख्य अतिथि समाजसेवी श्रीमती गीता पुष्कर धामी होंगी। यह बहुप्रतीक्षित फाइनल मैच 26 सितंबर को दोपहर 3 बजे से शुरू होगा, जो महिला क्रिकेटरों की…
देहरादून, सूबे में एआरटी अधिनियम-2021 एवं सरोगेसी अधिनियम-2021 के प्रावधानों के तहत निःसंतान दम्पत्ति संतान सुख का लाभ उठा रहे हैं। सहायक प्रजनन प्रौद्योगिकी (एआरटी) के तहत प्रदेश में अब तक 56008 लोगों ने चिकित्सकीय परामर्श लिया, जबकि आईयूआई व आईवीएफ तकनीक से 10560 विवाहित दंपत्तियों के द्वारा गर्भधारण का लाभ प्राप्त किया गया है। सूबे के चिकित्सा स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा मंत्री डॉ. धन सिंह रावत की अध्यक्षता में आज सचिवालय स्थित सभागार में राज्य स्तरीय एआरटी एंड सरोगेसी बोर्ड की बैठक आयोजित की गई। जिसमें एआरटी अधिनियम-2021 एवं सरोगेसी अधिनियम-2021 के क्रियान्वयन, नैतिक मानकों का…
प्रदेश महामंत्री संदीप कुमार के नेतृत्व में भारी संख्या में कार्यकर्ताओं ने किया विरोध प्रदर्शन, कई वरिष्ठ पदाधिकारी रहे मौजूद कर्णप्रयाग (चमोली), उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UKSSSC) परीक्षा पेपर लीक प्रकरण के विरोध में युवा कांग्रेस ने आज कनप्रयाग में जोरदार प्रदर्शन किया। प्रदेश महामंत्री संदीप कुमार के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने राज्य सरकार और आयोग के खिलाफ नारेबाजी करते हुए पुतला दहन कर अपना आक्रोश व्यक्त किया। इस अवसर पर बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे। प्रदर्शन में प्रदेश महामंत्री हरिकृष्ण भट्ट, वरिष्ठ नेता ईश्वरी मैखुरी, संजय रावत, राजेश्वरी नेगी, मुकेश…
देहरादून,: महिला उत्तराखंड प्रीमियर लीग 2025 के तीसरे मुकाबले में टिहरी क्वीन्स ने पिथौरागढ़ हरिकेंस को सात विकेट से हराकर अंक तालिका में शीर्ष स्थान हासिल कर लिया। दो मैचों में चार अंकों के साथ टिहरी क्वीन्स की टीम इस समय सबसे आगे है। मैच में पहले बल्लेबाजी करते हुए पिथौरागढ़ हरिकेंस की टीम निर्धारित 20 ओवर में सिर्फ 68 रन ही बना सकी। मनीषा कुमार (18 रन, 26 गेंद) और अनन्या मेहरा (20 रन, 24 गेंद) ने शुरुआत में थोड़ी स्थिरता दिखायी, लेकिन टिहरी क्वीन्स की गेंदबाजी ने जल्दी ही मुकाबले का रुख बदल दिया। …
देहरादून, । कृषि एवं ग्राम्य विकास मंत्री गणेश जोशी ने आज देहरादून के एक निजी होटल में सिल्क मार्क ऑर्गेनाइजेशन, केन्द्रीय रेशम बोर्ड, वस्त्र मंत्रालय भारत सरकार, रेशम निदेशालय उत्तराखण्ड एवं उत्तराखण्ड को-ऑपरेटिव रेशम फेडरेशन के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित सिल्क एक्स्पो 2025 का शुभारंभ किया। इस अवसर पर मंत्री गणेश जोशी ने एक्स्पो में लगे स्टोलों का अवलोकन भी किया। मंत्री जोशी ने अवलोकन के दौरान उनके द्वारा सेलाकुई में दिए गए पॉवरलूम द्वारा तैयार की गई साड़ियों पर प्रसन्नता व्यक्त की। मंत्री जोशी ने एक्स्पो में देशभर से आए उद्यमियों, रेशम कास्तकारों, अधिकारियों एवं कर्मचारियों…
देहरादून, धामी मंत्रिमंडल ने आयोजित विशेष बैठक में छह अहम फैसलों पर मुहर लगाई। कैबिनेट के इन निर्णयों को राज्य के विकास और जनहित से जुड़ा माना जा रहा है। कैबिनेट के प्रमुख फैसले इस प्रकार हैं: 👉 कृषि विभाग : वर्ष 2026 से 2036 के बीच राज्य में 2,036 सुगंधित पौधों का रोपण किया जाएगा। इस योजना से 91,000 किसान लाभान्वित होंगे तथा 22,750 हेक्टेयर क्षेत्र में सुगंधित खेती को बढ़ावा मिलेगा। सरकार प्रति हेक्टेयर 80% तक सब्सिडी उपलब्ध कराएगी। एक हेक्टेयर से अधिक क्षेत्र पर सब्सिडी की दर कम होगी। 👉…
देहरादून UKSSSC की स्नातक स्तरीय परीक्षा में पेपर लीक मामले में पुलिस ने मास्टरमाइंड खालिद मलिक को हरिद्वार से गिरफ्तार किया। मामले की जांच एसपी देहात जया बलूनी के नेतृत्व में की जा रही है। जांच में यह भी खुलासा हुआ कि जिस परीक्षा कक्ष में खालिद ने परीक्षा दी, वहां जैमर नहीं था। पुलिस टीम अब कर्मचारियों और जैमर टीम से पूछताछ कर रही है। जांच में सामने आया कि परीक्षा केंद्र में कुल 18 कमरे थे, जिनमें से 15 में जैमर लगे थे। खालिद जिस कमरे (नंबर 9) में बैठा था, वहां जैमर नहीं था।…
देहरादून उत्तराखंड प्रीमियर लीग (UPL) का आगाज़ रोमांचक अंदाज़ में हुआ। टूर्नामेंट के पहले मुकाबले में पिथौरागढ़ हरिकेंस ने गत चैंपियन मसूरी थंडर्स को 7 विकेट से हराकर जीत के साथ शानदार शुरुआत की। हरिकेंस ने गेंद और बल्ले दोनों विभागों में बेहतरीन प्रदर्शन कर थंडर्स की चमक फीकी कर दी। हरिकेंस का घातक गेंदबाजी आक्रमण मैच की शुरुआत से ही हरिकेंस की गेंदबाजों ने दबदबा बनाया। थंडर्स की पूर्व खिलाड़ी मानसी जोशी ने नई टीम की ओर से शानदार आगाज़ करते हुए पहला ओवर मेडन डाला। उन्होंने दो ओवर में केवल 3 रन देकर 1 विकेट हासिल किया।…




