देहरादून , । ग्राफिक एरा में उत्तराखंड की पारंपरिक संस्कृति को पर्यटन के साथ जोड़ने का प्रयास किया गया। छात्र-छात्राओं को पर्वतीय सांस्कृतिक विविधता, पारंपरिक व्यंजन और लोक परंपराओं से रूबरू होने का अनोखा अवसर मिला। ग्राफिक एरा डीम्ड यूनिवर्सिटी में आज विश्व पर्यटन दिवस पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि पर्यटन व्यवसयी कैप्टन सरभदीप सिंह ने कहा कि स्थानीय लोग, सरकार और पर्यटन उद्योग यदि एक साथ मिलकर प्रयास करें तो उत्तराखंड में पर्यटन के माध्यम से न केवल हजारों युवाओं को रोजगार के अवसर मिलेंगे बल्कि उत्तराखंड अपनी…
Author: deepsavera
~ देहरादून, : कप्तान कुणाल चंदेला ने उत्तराखंड क्रिकेट के इतिहास में अपना नाम लिखते हुए 59 गेंदों पर 126 रन की जबरदस्त पारी खेली, जिससे उनकी टीम हरिद्वार स्प्रिंग एल्मास ने पिथौरागढ़ हरिकेंस के खिलाफ टूर्नामेंट के तीसरे मैच में 252/6 रन बना दिए। चंदेला की इस उच्च-स्तरीय पारी में 15 चौके और 7 छक्के शामिल थे, स्ट्राइक रेट 213.56 रहा, और उन्हीं के दम पर हरिद्वार ने यूपीएल इतिहास का सबसे बड़ा टीम स्कोर बनाया। पिथौरागढ़ का गेंदबाजी करने का फैसला महंगा पड़ा। दो शुरुआती विकेट गंवाने के बावजूद, चंदेला के साथ मिडिल और लोअर ऑर्डर के बल्लेबाजों…
*देहरादून, सोशल देहरादून इस बार वायरल फेक संगीत ऑफ पीटी सर और इंग्लिश मैम को जीवन्त रूप देने जा रहा है। यह आयोजन शनिवार, 28 सितम्बर को शाम 4 से 6 बजे तक देश के पाँच शहरों – मुंबई, बेंगलुरु, दिल्ली, देहरादून और लखनऊ – में आयोजित किया जाएगा। यह एक अनोखा कम्युनिटी-फर्स्ट सेलिब्रेशन है, जो इस वायरल ट्रेंड को भारतीय शादी के संगीत और ग्लोबल फैन मीट के ऊर्जावान मिश्रण के रूप में पेश करेगा, जिसमें सोशल का खास खाना, ड्रिंक्स और जोशीला माहौल शामिल होगा। ग्राहक यहाँ पूरे शादी-स्टाइल का अनुभव ले सकेंगे, जिसमें इंग्लिश…
देहरादून। केंद्र पोषित योजना राष्ट्रीय ग्राम स्वराज अभियान के अंतर्गत कार्य योजना की वर्तमान स्थिति और 15वें वित्त आयोग से प्राप्त धनराशि के साथ-साथ 73वें संविधान संशोधन के फलस्वरुप संविधान की 11वीं अनुसूची में वर्णित 29 विषयों की निधियां, कार्यों एवं कार्मिक त्रिस्तरीय पंचायत को हस्तांतरित किए जाने के साथ-साथ जलागम विभाग द्वारा किए जा रहे कार्यों की प्रदेश के पंचायती राज एवं जलागम मंत्री सतपाल महाराज ने विभागवार समीक्षा बैठक कर अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। प्रदेश के पंचायती राज एवं जलागम मंत्री सतपाल महाराज ने शुक्रवार को डांडा लखौंड, सहस्त्रधारा रोड स्थित पंचायती राज निदेशालय…
ऋषिकेश। प्रदेश के लोक निर्माण, पर्यटन, सिंचाई, पंचायतीराज, ग्रामीण निर्माण, जलागम, धर्मस्व एवं संस्कृति मंत्री सतपाल महाराज ने जनपद टिहरी के विधानसभा क्षेत्र नरेन्द्रनगर में लक्ष्मणझूला पुल के निकट जनसुविधाओं के दृष्टिगत बन रहे 132.30 मीटर स्पान के वैकल्पिक बजरंग सेतु के निर्माण का स्थलीय निरीक्षण किया। प्रदेश के लोक निर्माण, पर्यटन, सिंचाई, पंचायतीराज, ग्रामीण निर्माण, जलागम, धर्मस्व एवं संस्कृति मंत्री सतपाल महाराज ने शुक्रवार को जनपद टिहरी के विधानसभा क्षेत्र नरेन्द्रनगर में सन 1929 में निर्मित लक्ष्मणझूला पुल के निकट जनसुविधाओं के दृष्टिगत 68 करोड़ 86 लाख 20 हजार की लागत से बन रहे 132.30 मीटर…
उत्तराखंड के युवाओं का आर्टिफीसियल इंटेलिजेंस एवं स्वास्थ्य क्षेत्र में डिग्री हासिल करना बन रहा है पहली पसंद। देहरादून – – देहरादून के प्रतिष्ठित गुरु रामदास इंस्टिट्यूट ऑफ़ मैनेजमेंट एंड टेक्नोलॉजी, राजपुर में एक प्रेस वार्ता का आयोजन किया गया इस वार्ता में जीआरडी कॉलेज के वाईस चेयरमैन इंद्रजीत सिंह ने बताया कि जीआरडी कॉलेज आपदा से प्रभावित ग्रामीण एवं पर्वतीय क्षेत्र के छात्र छात्राओं को मदद करने के लिए हर वक्त तत्पर है एवं हमने अपने कॉलेज के कई कोर्सेज में आपदा प्रभावित छात्र-छात्राओं को निशुल्क एवं सामान्य रजिस्ट्रेशन के साथ ही दाखिला दिया…
देहरादून,: जैसे ही भारत दशहरा और दीवाली के त्योहार के मौसम में प्रवेश करता है, बजाज कैपिटल ने देखा है कि परिवार अब सोना, उपहार और उत्सव के साथ वित्तीय सुरक्षा पर भी ध्यान दे रहे हैं। जीएसटी 2.0 के बाद जीवन और स्वास्थ्य बीमा अब अधिक किफायती और आसानी से उपलब्ध हैं, जिससे परिवार अपने वित्तीय सुरक्षा जाल को मजबूत कर सकते हैं। संजिव बजाज, संयुक्त अध्यक्ष और एमडी, बजाज कैपिटल ने कहा “त्योहार का मौसम जश्न, खुशी और देने का समय है, लेकिन यह अपने परिवार के भविष्य को सुरक्षित करने का भी सही समय…
सहारनपुर, इंजीनियर्ड वुड पैनल उत्पादों के सबसे बड़े निर्माता और इस क्षेत्र में अग्रणी कंपनी एक्शन टेसा ने लगातार दूसरे वर्ष राष्ट्रीय कारपेंटर दिवस मनाया। इस अवसर पर कंपनी ने फर्नीचर उद्योग में काम करने वाले कारीगरों को सम्मानित किया ताकि इन कारीगरों को अलग पहचान मिल सके। पिछले साल हुए आयोजन की शानदार सफलता के बाद, इस साल राष्ट्रीय कारपेंटर दिवस के अवसर पर कंपनी ने देश भर में 50 से ज़्यादा स्थानों पर ‘मेगा मीट’ का आयोजन किया। इस कार्यक्रम में हजारों की संख्या में कारीगरों ने फर्नीचर बनाने की कला को एक दूसरे से साझा किया और…
देहरादून, – श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय के NEP सारथी, स्कूल ऑफ मैनेजमेंट एंड कॉमर्स स्टडीज़ द्वारा राष्ट्रीय शिक्षा नीति (NEP) 2020 विषय पर पोस्टर मेकिंग प्रतियोगिता का आयोजन पटेल नगर परिसर में किया गया। इस कार्यक्रम का उद्देश्य छात्रों में सृजनात्मकता, जागरूकता और आलोचनात्मक सोच को प्रोत्साहित करना तथा NEP 2020 में निहित प्रमुख उद्देश्यों और सुधारों को बढ़ावा देना था। प्रतिभागियों ने अपने कलात्मक कौशल और नवाचारपूर्ण विचारों को प्रस्तुत करते हुए ऐसे आकर्षक पोस्टर बनाए, जिनमें NEP 2020 के मुख्य तत्व जैसे समग्र शिक्षा, पाठ्यक्रम में लचीलापन, प्रौद्योगिकी का एकीकरण और कौशल आधारित अधिगम…
देहरादून , । ग्राफिक एरा में मानवीय मूल्यों पर आधारित एफडीपी में व्यक्तिगत जीवन में सकारात्मक परिवर्तन और समाज के प्रति बेहतर दृष्टिकोण विकसित करने पर जोर दिया गया। शिक्षा को मानवीय मूल्यों से जोड़ने के लिए ग्राफिक एरा में पांच दिवसीय एफडीपी का आयोजन किया गया। एफडीपी के आखिरी दिन आयोजित समारोह में प्रो-वी.सी. डा. संतोष एस. सर्राफ ने मुख्य अतिथि के रूप में संबोधित करते हुए कहा कि खुशियां बांटना और सभी के जीवन में सकारात्मकता लाना ही सच्चे अर्थों में शिक्षा का उद्देश्य है। डा. सर्राफ ने कहा कि हम मानवीय मूल्यों की रोशनी…




