देहरादून। पुरूष उत्तराखंड प्रीमियर लीग में सोमवार को टिहरी टाइटंस और यूएसएन इंडियन के बीच बारिश से बाधित हुए मैच में डीएलएस विधि से टिहरी टाइटंस ने छह विकेट से जीता। सोमवार को राजीव गांधी क्रिकेट स्टेडियम में पहला मैच टिहरी टाइटंस और यूएसएन इंडियन के बीच खेला गया। पहले बल्लेबाजी करने मैदान में उतरी यूएसएन इंडियन की टीम 5 ओवर में तीन विकेट गंवाकर 56 रन के स्कोर पर खेल रही थी, तभी अचानक बारिश होने से मैच बाधित हो गया। जिस कारण आगे का खेल नहीं हो पाया। डीएलएस विधि से मैच पांच-पांच ओवर कर दिया गया।…
Author: deepsavera
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने परेड ग्राउंड में आंदोलन कर रहे युवाओं के बीच पहुंचकर उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की गत सप्ताह आयोजित परीक्षा प्रकरण की सीबीआई जांच कराने पर सहमति दे दी है। सोमवार दोपहर बाद सीएम धामी अचानक, परेड ग्राउंड में आंदोलनरत युवाओं के बीच पहुंच गए। यहां सीएम ने युवाओं का पक्ष सुनने के बाद कहा कि युवा इस त्योहारी सीजन में इतनी गर्मी के बीच आंदोलन कर रहे हैं, इससे खुद उन्हें भी अच्छा नहीं लग रहा है। मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि सरकार का एक ही संकल्प है कि…
देहरादून : राष्ट्रीय दृष्टि दिव्यांगजन सशक्तिकरण संस्थान (एनआईईपीवीडी) देहरादून ने 14 से 29 सितंबर तक हिंदी पखवाड़ा मनाया। इस दौरान संस्थान की टॉकिंग बुक यूनिट और कम्युनिटी रेडियो 91.2 एनआईवीएच हैलो दून ने विविध कार्यक्रमों और प्रतियोगिताओं का आयोजन किया। *नवाचारी पहल* इस अवसर पर संस्थान ने एआई आधारित ऑडियो कहानी पुस्तकें तैयार कीं, जिनमें दृष्टिबाधित बच्चों की माताओं की आवाज़ को क्लोन कर कहानियाँ बनाई गईं। इन ऑडियो पुस्तकों में मां की आवाज़ और ममता की गर्माहट को शामिल किया गया है, जिससे बच्चों को सुनते समय मातृत्व का स्नेह और निकटता का अनुभव होता है। *पुस्तक…
पहल “स्वस्थ नारी, सशक्त परिवार” थीम के अंतर्गत पोषण माह 2025 का आयोजन 17 सितम्बर से पूरे देश में चल रहा है। इस अभियान का उद्देश्य महिलाओं और बच्चों में पोषण संबंधी जागरूकता बढ़ाना, संतुलित आहार की आदत विकसित करना और शिक्षा के साथ स्वास्थ्य को जोड़ना है। उत्तराखंड में महिला एवं बाल विकास विभाग तथा खाद्य एवं पोषण निर्देशनालय के सहयोग से राज्यभर के जिलों और परियोजनाओं में प्रतिदिन विभिन्न गतिविधियाँ आयोजित की जा रही हैं। प्रदेश के अनेक आंगनवाड़ी केंद्रों पर अभिभावक बैठकों का आयोजन किया गया। इन बैठकों में पंजीकृत बच्चों के अभिभावकों को स्कूल पूर्व…
ऋषिकेश, : विद्युत क्षेत्र की अग्रणी कंपनी टीएचडीसी इंडिया लिमिटेड को 16 से 31 मई 2025 तक मनाए गए स्वच्छता पखवाड़ा-2025 के दौरान उसकी अनुकरणीय पहल और उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए सम्मानित किया गया । विद्युत मंत्रालय, श्रम शक्ति भवन, नई दिल्ली में आयोजित समारोह में, भारत सरकार के सचिव (विद्युत), श्री पंकज अग्रवाल (आईएएस) ने टीएचडीसी इंडिया लिमिटेड के अध्यक्ष एवं प्रबंध निदेशक, श्री आर. के. विश्नोई को यह सम्मान प्रदान किया। यह कार्यक्रम विद्युत मंत्रालय द्वारा जल शक्ति मंत्रालय, पेयजल एवं स्वच्छता विभाग के सहयोग से आयोजित किया गया। यह सम्मान टीएचडीसीआईएल द्वारा अपनी…
देहरादून। विश्व हृदय दिवस (वल्र्ड हार्ट डे) के अवसर पर श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल के कार्डियोलॉजी विभाग ने रविवार को भव्य साइक्लोथॉन और वॉकथॉन का आयोजन किया। डोन्ट मिस ए बीट रही कार्यक्रम की थीम इस अभियान में अस्पताल के सैकड़ों डॉक्टरों और हेल्थ स्टाफ ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। हाथों में स्लोगन लिखी पट्टियाँ लिए प्रतिभागियों ने लोगों को हृदय रोगों की रोकथाम, बचाव और समय पर उपचार के महत्व का संदेश दिया। श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल के चेयरमैन श्रीमहंत देवेन्द्र दास जी महाराज ने आयोजन की सराहना करते हुए टीम को बधाई और शुभकामनाएं दीं। श्री महंत इन्दिरेश…
देहरादून : केंद्र सरकार स्वास्थ्य योजना (सीजीएचएस) देहरादून ने अतिरिक्त निदेशक डॉ. अश्विनी कुमार सेनियाराय के मार्गदर्शन में “स्वस्थ नारी, सशक्त परिवार” विषय पर एक व्यापक स्वास्थ्य शिविर का रविवार को सफल आयोजन किया गया । यह शिविर सीजीएचएस के डॉक्टरों एवं कर्मचारियों के प्रयासों तथा पेंशनर्स एसोसिएशन, उत्तराखंड केंद्रीय कल्याण संघ एवं सूचीबद्ध अस्पतालों – वेल्मेड एवं ग्राफिक एरा अस्पताल – के सक्रिय सहयोग से संभव हो सका। शिविर का उद्देश्य महिलाओं के स्वास्थ्य के महत्व को रेखांकित करना था। यह मान्यता दी गई कि एक स्वस्थ महिला ही एक स्वस्थ परिवार और अंततः एक…
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने रविवार को पार्वती प्रेमा जगाती सरस्वती विहार मैदान, बीरभट्टी, नैनीताल में प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के मन की बात का 126वां एपिसोड सुना। मुख्यमंत्री ने कहा यह कार्यक्रम देश को नई सोच और सकारात्मक दिशा देने वाला है। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी ने मन की बात कार्यक्रम में माध्यम से समाज के अंतिम छोर पर खड़े व्यक्ति को जोड़ने का काम किया है। जनहित में कार्य कर रहे लोगों की मेहनत और लगन को उन्होंने जन-जन तक पहुंचा है। मुख्यमंत्री ने कहा प्रधानमंत्री ने इस कार्यक्रम में नारी-शक्ति का सम्मान…
नैनीताल, मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने पार्वती प्रेमा जगाती सरस्वती विहार, नैनीताल में आयोजित स्वच्छता ही सेवा कार्यक्रम में प्रतिभाग कर विद्यालय के बच्चों को गंगा शपथ दिलाई। मुख्यमंत्री ने कहा कि स्वच्छता का अभियान तभी सफल होगा जब इसमें आम जन की सहभागिता सुनिश्चित हो। उन्होंने छात्रों से आह्वान किया कि वे अपने आसपास स्वच्छता पर विशेष ध्यान दें और स्वच्छ उत्तराखण्ड के लिए चलाए जा रहे प्रयासों को गति देने में सहयोग करें। उन्होंने यह भी कहा कि हमारे स्वभाव और संस्कार में स्वच्छता की भावना का समावेश होना आवश्यक है, इसके लिए निरंतर प्रयासरत रहना होगा।…
चौबट्टाखाल (पौड़ी)। उत्तराखंड सरकार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन और मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में लगातार प्रदेश का सर्वांगीण विकास करने के साथ-साथ राज्य को लोककल्याणकारी राज्य बनाने की सभी योजनाओं को धरातल पर उतारने का काम कर रही है। प्रदेश सरकार की इन जनकल्याणकारी नीतियों का ही परिणाम है कि इस प्रकार के शिविरों के माध्यम से आम जनता की समस्याओं को सुनकर उनका समाधान करने के साथ-साथ हर प्रकार की सरकारी योजनाओं का लाभ भी उन्हें पहुंचाने का प्रयास किया जा रहा है और इसके लिए अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए गए हैं।…




