Author: Deep Savera

उत्तरकाशी आपदा: मैदान बना धराली गांव…एक से डेढ़ किमी तक फैला है मलबा…होटल, घर और जिंदगियां सब दफन धराली गांव में पांच अगस्त को खीर गंगा में आए सैलाब के साथ बह कर आए मलबे ने छोटी सी नदी का प्रवाह बदल कर तीन भागों में बांट दिया है। आपदा प्रभावित गांव धराली गांव में अभी करीब एक से डेढ़ किमी का मलबा पसरा हुआ है। उसमें कई होटल, घर और जिंदगियां सहित कई सपने दफन हो गए। धराली गांव की धरातल की स्थिति यह है कि पुराने गांव के नाम से पहचाने जाने वाले घर जमींदोज हो गए हैं।…

Read More

रुड़की: युवती का रिश्ता हो गया तय, युवक के साथ ट्रेन के आगे लगा दी छलांग; एक की हुई मौत, दूसरे की हालत गंभीर युवक की पहचान परवेज (30) निवासी किशनपुर जमालपुर के तौर पर हुई है। युवक शादीशुदा था और उसके तीन बच्चे भी हैं। रुड़की के थाना भगवानपुर के किशनपुर जमालपुर गांव निवासी एक युवक-युवती ने ट्रेन के आगे छलांग दी। इसमें युवक की मौत हो गई। युवती गंभीर रूप से घायल है। युवती को पहले सिविल अस्पताल रुड़की और फिर हायर सेंटर रेफर कर दिया गया है। घटना रहीमपुर फाटक पर सोमवार देर शाम हुई। युवती का…

Read More

उत्तरकाशी आपदा: जेवर-रेको डिटेक्टर मशीनें मलबे में तलाश रहीं जिंदगी, धराली गांव के ऊपर लगाया वॉर्निंग सिस्टम बचाव दल चार दिनों से जेवर और रेको डिटेक्टर मशीनों की मदद से मलबे में दबे लोगों को ढूंढने में लगे हुए हैं। वहीं एनडीआरएफ ने धराली गांव के ऊपर एक वार्निंग सिस्टम स्थापित की है। बचाव दल चार दिनों से जेवर और रेको डिटेक्टर मशीनों की मदद से मलबे में दबे लोगों को ढूंढने में लगे हुए हैं। वहीं एनडीआरएफ ने धराली गांव के ऊपर एक वार्निंग सिस्टम स्थापित की है। उपयोग की जा रही ये मशीनें जेवर और रेको डिटेक्टर मशीनें…

Read More

देहरादून:  मौसम विभाग के राज्य में अलर्ट को देखते हुए बद्रीनाथ धाम और हेमकुंड साहिब की यात्रा पर जिला प्रशासन ने रोक लगा दी है। जिलाधिकारी चमोली संदीप तिवारी ने बताया कि यात्रियों की सुरक्षा को देखते हुए यात्रा पर रोक लगाई गई है। मौसम विज्ञान केंद्र देहरादून की ओर से 12, 13 और 14 अगस्त को जिले में भारी बारिश के अलर्ट को देखते हुए जिला प्रशासन ने केदारनाथ यात्रा पर भी तीन दिनों के लिए रोक लगा दी है। जिलाधिकारी प्रतीक जैन ने बताया कि सभी विभागों को सतर्क और अलर्ट मोड पर रहने के निर्देश दिए गए हैं। वार्निंग…

Read More

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से सोमवार को मुख्यमंत्री आवास में स्वामी राम हिमालयन यूनिवर्सिटी के प्रतिनिधिमंडल ने भेंट की। इस दौरान स्वामी राम हिमालयन यूनिवर्सिटी द्वारा उत्तरकाशी जिले के धराली एवं हर्षिल क्षेत्र में आई आपदा के राहत कार्यों के लिए मुख्यमंत्री राहत कोष में ₹ 51 लाख की धनराशि का योगदान दिया गया। मुख्यमंत्री ने स्वामी राम हिमालयन यूनिवर्सिटी द्वारा दिए सहयोग के लिए उनका आभार व्यक्त किया। मुख्यमंत्री  धामी ने कहा कि निश्चित रूप से विभिन्न संस्थाओं द्वारा आपदा पीड़ितों की सहायता के लिए दिया जा रहा यह सहयोग सराहनीय है।

Read More

मुख्यमंत्री सशक्त बहना उत्सव योजना कार्यक्रम में सीएम ने महिला स्वयं सहायता समूहों को किया सम्मानित। ‘हाउस ऑफ हिमालयाज’ को मिलेगा वैश्विक बाजार- मुख्यमंत्री प्रदेश में 1.63 लाख से अधिक महिलाएं बनीं ‘लखपति दीदी’ तीन वर्षों में 15 हज़ार उद्यमियों को मिलेगा इन्क्यूबेशन सहयोग – मुख्यमंत्री मुख्यमंत्री  पुष्कर सिंह धामी ने सोमवार को मुख्यमंत्री आवास स्थित मुख्य सेवक सदन में मुख्यमंत्री सशक्त बहना उत्सव योजना के अन्तर्गत सराहनीय कार्य करने वाले महिला स्वयं सहायता समूहों को सम्मानित किया और उनसे संवाद भी किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने मुख्यमंत्री उद्यमशाला योजना का शुभंकर एवं लोगो लॉन्च किया तथा हाउस ऑफ…

Read More

मुख्य सचिव आनन्द बर्द्धन ने महानिदेशक उत्तराखण्ड राज्य विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी परिषद प्रो. दुर्गेश पंत को धराली (उत्तरकाशी) के ऊपर अधिक ऊंचाई के क्षेत्र में ग्लेशियर और ग्लेशियर लेक आदि का तत्काल विश्लेषण कर यथास्थिति से अवगत कराए जाने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि ग्लेशियर पिघलने से बनने वाली झीलों और उनसे संभावित खतरों का तत्काल आंकलन कर अवगत कराया जाए। इसके साथ ही उन्होंने प्रदेशभर के अधिक ऊंचाई वाले इलाकों को भी शामिल किए जाने की बात कही है। मुख्य सचिव ने कहा कि धराली और ऋषि गंगा जैसे सेंसिटिव क्षेत्रों को प्राथमिकता पर लेते हुए इनका…

Read More

आने वाले कुछ दिन चुनौतीपूर्ण, अलर्ट रहें अधिकारी-आनंद रेड व ऑरेंज अलर्ट को लेकर आपदा प्रबंधन अधिकारियों के साथ बैठक एसीईओ प्रशासन आनंद स्वरूप ने कहा-पूरी तैयारी रखें जनपद आगामी कुछ दिनों में विभिन्न जनपदों के लिए जारी रेड एवं ऑरेंज अलर्ट के मद्देनज़र अपर मुख्य कार्यकारी अधिकारी-प्रशासन श्री आनंद स्वरूप ने सभी जिलों के आपदा प्रबंधन अधिकारियों के साथ विस्तृत समीक्षा बैठक की। बैठक में उन्होंने सभी जिलों की मौजूदा स्थिति, वर्षा, जलभराव वाले क्षेत्रों तथा प्रभावित इलाकों की जानकारी ली। श्री आनंद स्वरूप ने स्पष्ट निर्देश दिए कि सभी विभाग पूरी तैयारी में रहें। जिन जिलों के लिए…

Read More

देहरादून: रात भर बरसे बादल बावजूद प्रशासन सोया रहा,बच्चे भीगते स्कूल के लिए निकल चुके थे। जब देर सुबह भी लगातार बारिश बन्द नही हुई तब प्रशासन की नींद खुली।कल रविवार को ही मौसम विभाग ने बारिश का अलर्ट जारी किया था,,बावजूद इसके प्रशासन इंतजार करता रहा, सुबह देर से स्कूलों की छुट्टी का आदेश जारी किया। 1 से 12वीं तक कि स्कूलों में आज सोमवार को छुट्टी रहेगी।

Read More

आयुक्त गढवाल मंडल ने धराली आपदा प्रभावित क्षेत्र में संचालित रेस्क्यू, सर्च तथा राहत कार्यों को लेकर मीडिया को दी जानकारी आपदा पीड़ितों राहत एवं पुनर्वास के लिए बनाया जा रहा बेहतर पैकेज मुख्यमंत्री के निर्देशानुसार प्रभावितों को पॉंच लाख रू. की दर से अनुग्रह राशि वितरण शुरू रेस्क्यू अभियान में 1278 लोगों को सुरक्षित निकाला गया मलवे के भीतर दबे लोगों की खोज का अभियान तेज किया गया आपदा में 43 लोग लापता, जिनमें से एक व्यक्ति का शव बरामद सड़क मरम्मत हेतु डबरानी तक पहुंचाई भारी मशीनें-मंगलवार सायं तक सड़क संपर्क बहाल होने की उम्मीद आयुक्त गढवाल मंडल…

Read More