धराली हर्षिल क्षेत्र में आई आपदा के बाद वहां से रेस्क्यू कर लाए गए स्थानीय लोगों को प्रशासन द्वारा दैनिक जरूरत का सभी सामान वितरित किया जा रहा है। स्थानीय प्रशासन द्वारा यह सुनिश्चित किया जा रहा है कि आपदा से प्रभावित परिवारों तक दैनिक उपयोग की सभी जरूरी वस्तुएं पहुंचायी जाए। आपदा प्रभावित ऐसे लोग जो जिला मुख्यालय सहित मातली, बड़ेथी, ज्ञानसु, नेताला, गणेशपुर और भेला टिपरी आदि गांवों में प्रवास कर रहे हैं , प्रशासन द्वारा उन सभी के संबंधित पीड़ित परिवारों तक उनके घरदृघर जाकर खाद्यान्न सामग्री का वितरण किया जा रहा है। प्राप्त सूचना के अनुसार…
Author: Deep Savera
आपदा प्रभावित क्षेत्र धराली में बुधवार को शासन द्वारा गठित उच्चस्तरीय समिति ने व्यापक निरीक्षण कर पुनर्वास एवं आजीविका सुदृढ़ीकरण हेतु आवश्यक पहलुओं का मूल्यांकन किया। समिति में सचिव राजस्व डॉ.सुरेंद्र नारायण पांडेय, मुख्य कार्यकारी अधिकारी युकाडा डॉ.आशीष चौहान तथा अपर सचिव वित्त हिमांशु खुराना शामिल रहे। समिति के सदस्यों ने प्रभावित परिवारों, जनप्रतिनिधियों और जिला प्रशासन के अधिकारियों से विस्तृत विचार-विमर्श कर उनके सुझाव संकलित किए। प्रभावित ग्रामीणों ने जांगला, लंका एवं कोपांग में विस्थापन की मांग रखते हुए केदारनाथ धाम के पुनर्निर्माण की तर्ज पर धराली का पुनर्निर्माण करने का आग्रह किया। वइस अवसर पर आपदा पीड़ित कौशिक…
मौसम पूर्वानुमान के अनुरूप भारी से भारी बारिश के अलर्ट के दृष्टिगत जिला प्रशासन द्वारा दिनांक 12 अगस्त से तीन दिनों के लिए केदारनाथ धाम यात्रा बन्द की गयी है। जिस क्रम में जनपद पुलिस के स्तर से श्री केदारनाथ धाम की यात्रा पर आ रहे यात्रियों को जनपद की पुलिस चौकी जवाड़ी से आगे न जाने तथा किसी न किसी प्रकार का बहाना बनाकर सोनप्रयाग तक पहुंचे यात्रियों को सोनप्रयाग से बिल्कुल भी आगे न जाने आग्रह किया जा रहा है। इस हेतु पुलिस के स्तर से सोनप्रयाग पर बैरिकेडिंग भी लगायी गयी थी। परन्तु कतिपय यात्रियों द्वारा पुलिस…
26 जनवरी 2026 तक बढ़ाई गई समान नागरिक संहिता नियमावली के तहत विवाह पंजीकरण शुल्क छूट की समय सीमा विवाह पंजीकरण हेतु नागरिकों की सहभागिता को और अधिक प्रोत्साहित किए जाने के लिए राज्य सरकार द्वारा लिया गया निर्णय राज्य सरकार द्वारा प्रदेश के नागरिकों के हित में समान नागरिक संहिता नियमावली के तहत विवाह पंजीकरण शुल्क रू0 250 की छूट की समय सीमा को 26 जनवरी 2026 तक बढ़ाया गया है, विवाह पंजीकरण हेतु नागरिकों की सहभागिता को और अधिक प्रोत्साहित किए जाने के लिए शासन द्वारा जनहित में यह निर्णय लिया गया है। इस संबंध में गृह विभाग…
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से बुधवार को मुख्यमंत्री आवास में यूनियन बैंक ऑफ़ इंडिया के प्रतिनिधिमंडल ने भेंट की। इस दौरान यूनियन बैंक ऑफ़ इंडिया द्वारा उत्तरकाशी जिले के धराली एवं हर्षिल क्षेत्र में आई आपदा के राहत कार्यों के लिए रू 1 करोड़ की धनराशि का योगदान दिया गया। मुख्यमंत्री ने यूनियन बैंक ऑफ़ इंडिया द्वारा दिए सहयोग के लिए उनका आभार व्यक्त किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि विभिन्न संस्थाओं द्वारा आपदा पीड़ितों की सहायता के लिए दिया जा रहा सहयोग प्रशंसनीय है। इस अवसर पर अपर सचिव मनमोहन मैनाली, यूनियन बैंक ऑफ़ इंडिया देहरादून से श्रीमती अर्चना शुक्ला, …
सीएम धामी ने देहरादून में जनप्रतिनिधियों, हजारों की संख्या में युवाओं, छात्र-छात्राओं, महिलाओं एवं बच्चों के साथ तिरंगा यात्रा का नेतृत्व किया तिरंगा यात्रा भारत माता, स्वाधीनता सेनानियों, शहीद सैनिकों, वीरांगनाओं एवं भारत के महान सपूतो के प्रति आभार व्यक्त करने का अवसर – मुख्यमंत्री सीएम धामी ने बुधवार को गाँधी पार्क, देहरादून से जनप्रतिनिधियों, हजारों की संख्या में युवाओं, छात्र – छात्राओं, महिलाओं एवं बच्चों के साथ हाथ में तिरंगा लेकर ‘भारत मां की जयकार, वंदे मातरम’ की गूंज के साथ तिरंगा यात्रा का नेतृत्व किया। सीएम ने उपस्थित लोगों का उत्साहवर्धन किया, विशेषकर युवाओं का हौसला बढ़ाया। उन्होंने…
देहरादून। जिलाधिकारी सविन बंसल ने वर्षों से लंबित सरकारी सस्ते गल्ले की नई दुकानों के प्रस्ताव को आगे बढ़ाते हुए टेंडर प्रक्रिया शुरू कर दी है। अब तक 17 नई उचित दर (सस्ता गल्ला) राशन की दुकानें खोली जा चुकी हैं, जबकि 12 दुकानों के लिए टेंडर आमंत्रित किए गए हैं। लंबे समय से शहर के कई क्षेत्रों में उचित दर दुकानों की संख्या कम होने से उपभोक्ताओं को एक ही दुकान पर भीड़ का सामना करना पड़ रहा था। जिलाधिकारी ने इस समस्या को देखते हुए संबंधित पत्रावली को पुनः सक्रिय किया और नई दुकानों के आवंटन की प्रक्रिया…
उत्तराखंड कैबिनेट बैठक समाप्त, 26 प्रस्तावों को मिली मंजूरी देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में बुधवार को सचिवालय में आयोजित कैबिनेट बैठक संपन्न हुई। बैठक में कुल 26 अहम प्रस्तावों पर मुहर लगी। मुख्य निर्णयों में धर्मांतरण कानून को और सख्त बनाना, वनीकरण निधि प्रबंधन से जुड़े संशोधन, और सूचना प्रौद्योगिकी विभाग 2025 की नई नियमावली को मंजूरी शामिल है। राज्य में अग्निवीरों को सरकारी नौकरियों में 10% क्षैतिज आरक्षण देने के प्रस्ताव को भी स्वीकृति दी गई। इससे अग्निवीरों को सेवाओं में प्राथमिकता का लाभ मिलेगा। सूत्रों के मुताबिक, इन निर्णयों का विस्तृत ब्योरा शीघ्र ही आधिकारिक…
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बुधवार को देहरादून नगर निगम के अंतर्गत केदारपुरम में योगा पार्क एवं अन्य विकास कार्यों का लोकार्पण एवं शिलान्यास किया। इस अवसर पर उन्होंने एआई चैटबॉट ‘निगम सारथी’ लॉन्च किया और हरित नीति के डोक्यूमेंट का अनावरण भी किया। मुख्यमंत्री ने पर एक पेड़ माँ नाम के नाम के तहत रूद्राक्ष का पौधा रोपा, जो सरकार द्वारा चलाये गये बृहद पौधारोपण अभियान के तहत नगर निगम क्षेत्र देहरादून के अन्तर्गत इस वर्ष रोपा गया एक लाखवां पौधा था। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री ने स्वच्छता सम्मान सेनानियों और कर निरीक्षकों को सम्मानित भी किया। इस अवसर पर…
आईआईटी रुड़की, कॉमेट फाउंडेशन और आईआईआईटी बैंगलोर ने रीकॉन्फिगरेबल इंटेलिजेंट सरफेस (आरआईएस) तकनीक के लिए तकनीक हस्तांतरण समझौते पर हस्ताक्षर किए • आत्मनिर्भर भारत व डिजिटल इंडिया से जुड़ी तकनीक: तकनीकी स्वतंत्रता, स्टार्टअप विकास और वैश्विक प्रतिस्पर्धा को बढ़ावा • प्रयोगशाला से बाजार तक – विद्युतचुंबकीय सिग्नल बदलने में बड़ी सफलता, दूरसंचार और स्मार्ट सिस्टम में नए प्रयोग का रास्ता खुला • आरआईएस तकनीक: उन्नत आरएफ सर्किट के साथ तुरंत सिग्नल बदलने की क्षमता, 6G और स्मार्ट सेंसिंग में बड़ा बदलाव भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान रुड़की (आईआईटी रुड़की) ने आईआईआईटीबी कॉमेट फाउंडेशन, आईआईआईटी बैंगलोर और मेंटिसवेव नेटवर्क्स प्राइवेट लिमिटेड के साथ…




