देहरादून। आज वरिष्ठ समाजसेवी व राजनेता रविंद्र सिंह आनंद ने सहस्त्रधारा के कालीघाट क्षेत्र जहां कल रात बादल फटा था का दौरा किया रविंद्र आनंद ने बताया की कालीघाट जहां की बादल फटने से तबाही मची वह उसी स्थान पर पहुंचे और क्षेत्रीय लोगों से उनका हाल-चाल जाना।
श्री आनंद ने बताया कि कालीघाट जहां की बादल फटने का केंद्र था वहां पूरी सड़क बादल फटने के दौरान आए मालवे और पानी से बह गई है उन्होंने कहा वहां जीवन अस्त-व्यस्त हो चुका है और रोड कनेक्टिविटी नहीं है उन्होंने बताया कि वह कार,ट्रैक्कर और पैदल के माध्यम से कालीघाट तक पहुंचे, साथ ही उन्होंने क्षेत्र के लोगों से बातचीत कर उनका दुख दर्द बाँटा।
इस दौरान श्री आनंद ने बताया कि वहां बिजली के खंभे पूरी तरह से ध्वस्त हो चुके हैं जिस कारण इस क्षेत्र में लाइट भी नहीं है ऐसे में ग्रामीणों के लिए आने वाली रात किसी डरावने सपने से कम नहीं है क्योंकि मौसम अब भी वहां खराब है और खतरा पूरी तरह टला नहीं है उन्होंने क्षेत्र वासियों को हर संभव मदद करने का भरोसा दिलाया साथ ही वहां उपस्थित एसडीएम,एस एस पी, कानूनगो, पटवारी आदि कई अधिकारियों से जल्द से जल्द आपदा प्रभावित लोगों को सहायता पहुंचाने की बात कही
इस दौरान रोहित बिष्ट,हरेन्दर रावत, धर्मेंद्र रावत, दानू,आशीष अग्रवाल राहुल बंसल मुकेश अग्रवाल आदि लोग मौजूद थे।





