देहरादून : उत्तराखंड के टिहरी जिले में रविवार सुबह एक दर्दनाक हादसा हो गया। नैनबाग थाना क्षेत्र के सुमन क्यारी चौकी अंतर्गत एक पिकअप वाहन अनियंत्रित होकर लगभग 300 मीटर गहराई में यमुना नदी में जा गिरा। हादसे के समय वाहन में चार लोग सवार थे। वहीं दूसरी ओर शाम को पहलगांव-कमांद-कपरोली मोटर मार्ग पर एक मैक्स वाहन अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरा, जिससे चालक की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे की सूचना मिलते ही नैनबाग पुलिस चौकी की टीम मौके पर पहुंची और स्थानीय लोगों की मदद से रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया गया। शुरुआती जांच…
Author: Deep Savera
उत्तर प्रदेश के मैनपुरी के पूर्व ब्लॉक प्रमुख यश यादव पर आरोप है कि उन्होंने देहरादून में रेसकोर्स के फर्जी पते पर पिस्टल/रिवाल्वर का लाइसेंस प्राप्त कर लिया। बात-बात पर वह पत्नी शिखा यादव पर पिस्टल तान देते। अपनी जान का खतरा महसूस करते हुए मैनपुरी निवासी पत्नी जिलाधिकारी देहरादून सविन बंसल के पास पहुंची और शिकायत दर्ज कराई। उन्होंने पूर्व ब्लॉक प्रमुख पति के फर्जी ढंग से लाइसेंस लेने की पूरी कहानी भी सुनाई। जिलाधिकारी ने प्रकरण को गंभीरता से लेते हुए तत्काल प्रभाव से शस्त्र लाइसेंस निलंबित कर दिया। साथ ही थानाध्यक्ष नेहरू कॉलोनी को आदेश दिया कि…
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सोमवार को वर्चुअल माध्यम से जुड़े सभी जिलाधिकारियों को निर्देश दिए कि प्रदेश में लगातार हो रही वर्षा के दृष्टिगत वे अपनी पूरी टीम के साथ लगातार ग्राउंड ज़ीरो पर रहें। अतिवृष्टि के कारण सड़कों के बाधित होने की स्थिति में उन्हें शीघ्र सुचारु किया जाए। पेयजल और विद्युत की लाइनें क्षतिग्रस्त होने की स्थिति में यथाशीघ्र व्यवस्थाएं सुचारु की जाएं। यह भी सुनिश्चित किया जाए कि ग्रामीण संपर्क मार्ग बाधित होने की स्थिति में लोगों के आवागमन की वैकल्पिक व्यवस्था शीघ्र सुनिश्चित की जाए। जलभराव की स्थिति से निपटने के लिए सभी तैयारियां पूर्व…
रक्षाबंधन समारोह 2025 में सम्मिलित हुए सीएम धामी मुख्यमंत्री के रूप में नहीं, बल्कि एक भाई के रूप में मातृशक्ति की सेवा में सीएम धामी राज्य में महिला सशक्तिकरण की योजनाएं माताओं व बहनों के प्रति हमारी जिम्मेदारी और प्रेम – मुख्यमंत्री ग्रामीण महिलाओं की आजीविका में वृद्धि के लिए ’’जल सखी योजना’’ उत्तराखंड की महिलाओं द्वारा बनाए गए उत्पादों की बनी वैश्विक पहचान मुख्यमंत्री सशक्त बहना उत्सव योजना से 30 हजार से अधिक महिलाएं हुई लाभान्वित, 5 करोड़ रुपए से अधिक का किया करोबार सीएम धामी ने कहा कि वे एक मुख्यमंत्री के रूप में नहीं, बल्कि एक भाई…
हल्द्वानी: जल्दी अमीर बनने के डिजिटल जाल में फंसकर एक और ज़िंदगी बुझ गई। 21 साल की एक छात्रा, जो पहले मोबाइल पर लूडो गेम में मामूली रकम जीतकर खुश हुई थी, उसी गेम के जुए में लाखों गंवाकर आत्मग्लानि में डूब गई — और आखिरकार फांसी लगाकर जान दे दी। मरने से पहले पिता के नाम एक चिट्ठी छोड़ी — जिसमें माफ़ी थी, शर्म थी… और भारी मन से लिखा गया अंतिम अलविदा। घटना उत्तराखंड के हल्द्वानी शहर की है। स्पैरो कॉलोनी निवासी छात्रा एमबीपीजी कॉलेज में बीएससी द्वितीय वर्ष की पढ़ाई कर रही थी। शुक्रवार को वह घर…
भीमताल: रैगिंग के शक में छात्रा की मौत का मामला गरमाया, महिला आयोग सख्त देहरादून। ग्राफिक एरा हिल यूनिवर्सिटी में बीसीए द्वितीय वर्ष की छात्रा की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत ने पूरे प्रदेश को झकझोर दिया है। मृतका का शव 30 जुलाई को हॉस्टल की छत से लटका मिला, जिसे कॉलेज प्रशासन ने आत्महत्या करार दिया है। मगर पीड़िता के पिता ने इस मौत की वजह रैगिंग को बताया है, जिससे मामला गंभीर रूप ले चुका है। पीड़िता के पिता ने दावा किया है कि उनकी बेटी ने कॉलेज में हो रही रैगिंग की जानकारी उन्हें दी थी और कुछ वीडियो भी…
उत्तराखंड शासन से बड़ी खबर शासन ने किया 4 IAS और दो पीसीएस समेत 11 अधिकारियों के तबादले शासन ने किया 4 IAS और दो पीसीएस समेत 11 अधिकारियों के दायित्वों में फेर बदल सचिवालय सेवा में तैनात पांच अधिकारियों के भी दायित्वों में किया फेर बदल लाल सिंह नगरकोटी को अपर सचिव कार्यक्रम क्रियान्वयन विभाग जनगणना की जिम्मेदारी कविंद्र सिंह को अपर सचिव संस्कृत शिक्षा विभाग की जिम्मेदारी लक्ष्णम सिंह को अपर सचिव बाल विकास विभाग महिला कल्याण की जिम्मेदारी अहमद इकबाल अपर सचिव वित्त ऊर्जा को सौंपी अपर सचिव आवास विभाग, मुख्य कार्यपालक अधिकारी की जिम्मेदारी
एसटीएफ व देहरादून पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में 12 गिरफ्तार देहरादून। राजधानी में अपराध पर शिकंजा कसते हुए एसटीएफ और देहरादून पुलिस की संयुक्त टीम ने एक बड़े जुआ कांड का भंडाफोड़ किया है। शहर की भीड़भाड़ से दूर ग्राम सलियावाला के जंगल के बीच बने आलीशान मकान में संचालित हो रहे अवैध कैसिनो पर देर रात छापा मारते हुए 12 लोगों को गिरफ्तार किया गया। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अजय सिंह को मिली गुप्त सूचना के आधार पर प्रेमनगर क्षेत्राधिकारी रीना राठौर के नेतृत्व में गठित टीम ने 2-3 अगस्त की रात दबिश दी। छापेमारी के दौरान एक बड़े कमरे में…
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने रविवार को कैंप कार्यालय, मुख्यमंत्री आवास में विधायक भरत सिंह चौधरी के नेतृत्व में आए रुद्रप्रयाग जिले के त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में नवनिर्वाचित जनप्रतिनिधियों ने भेंट की। मुख्यमंत्री ने सभी विजेताओं को नए दायित्व हेतु शुभकामनाएं दीं। मुख्यमंत्री ने कहा हम सबने मिलकर राज्य की जनता के लिए कार्य करना है। उन्होंने कहा हमारा यह कर्तव्य होना चाहिए कि आगे बढ़कर हम सभी अपनी पंचायतों को आत्मनिर्भर बनाएं। उन्होंने कहा ग्रामीण क्षेत्रों के विकसित होने से ही राज्य विकसित होगा। उन्होंने सभी से आह्वान किया कि वे उत्तराखंड राज्य को आगे ले जाने के लिए…
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने रविवार को मुख्यमंत्री आवास स्थित मुख्य सेवक सदन में आयोजित कार्यक्रम में प्रतिभाग करते हुए सिंचाई विभाग के विभिन्न पदों पर चयनित 144 अभ्यर्थियों एवं उत्तराखण्ड परिवहन निगम में मृतक आश्रित कोटे के अंतर्गत 43 पात्र आश्रितों को नियुक्ति पत्र वितरित किए। इस प्रकार मुख्यमंत्री ने कुल 187 विभिन्न पदों पर चयनित अभ्यर्थियों / आश्रितों को नियुक्ति पत्र वितरित किए। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने अभ्यर्थियों को शुभकामनाएं देते हुए चयनित अभ्यर्थियों से ईमानदारी, निष्ठा, पारदर्शिता और कर्तव्यनिष्ठा के साथ कार्य करने का आवाहन किया। उन्होंने कहा राज्य सरकार ने लंबे समय से लंबित दिवंगत…




