धराली-हर्षिल क्षेत्र में 20 हेक्टेयर में फैला मलबा, नदी का रास्ता बदला उत्तरकाशी। भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (ISRO) द्वारा जारी सैटेलाइट तस्वीरों ने उत्तराखंड की हालिया आपदा की भयावहता को साफ उजागर कर दिया है। सैटेलाइट से ली गई बाढ़ से पहले और बाद की तस्वीरों में धराली और हर्षिल क्षेत्र में हुई तबाही स्पष्ट दिखाई दे रही है। ISRO की रिपोर्ट के मुताबिक, करीब 20 हेक्टेयर क्षेत्र में भारी मलबा फैल गया है। गंगा की एक सहायक नदी खीर गंगा का मार्ग पूरी तरह बदल गया है, जिससे गांव के कई हिस्से जलमग्न हो गए हैं। तस्वीरों में साफ नजर आ…
Author: Deep Savera
देहरादून: कल देर रात्रि कंट्रोल रूम के माध्यम से थाना राजपुर को मसूरी डाइवर्जन से आगे राजपुर की ओर एक रेस्टोरेंट के बाहर गोली चलने की सूचना प्राप्त हुई। प्राप्त सूचना पर तत्काल थानाध्यक्ष राजपुर मय पुलिस बल के मौके पर पहुँचे। मौके पर गोली लगने से एक युवक घायल हो गया था, जिसे तत्काल एम्बुलेंस के माध्यम से मैक्स अस्पताल भिजवाया गया। घायल युवक की पहचान संभव गुरुंग पुत्र शिवराज गुरुग निवासी अनार वाला देहरादून के रूप में हुई। मौके पर फील्ड यूनिट की टीम को बुलाकर घटना स्थल की फोटोग्राफी/वीडियोग्राफी की गई। घटना के संबंध में जानकारी करने…
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से शनिवार को मुख्यमंत्री आवास में पंजाब नेशनल बैंक से आए प्रतिनिधि मंडल ने भेंट की। इस दौरान पंजाब नेशनल बैंक द्वारा उत्तरकाशी जिले के धराली एवं हर्षिल क्षेत्र में आई आपदा के राहत कार्यों के लिए ₹ 1 करोड़ का योगदान प्रदान किया गया। मुख्यमंत्री ने पीएनबी द्वारा दिए सहयोग के लिए बैंक प्रबंधन का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा यह राशि आपदा प्रभावित परिवारों के त्वरित सहायता और पुनर्वास कार्यों में महत्वपूर्ण योगदान देगी। उन्होंने कहा संकट की घड़ी में संस्थाओं एवं संगठनों का इस प्रकार आगे आना समाज के प्रति उनकी संवेदनशीलता और…
उत्तरकाशी के धराली आपदा प्रभावितों को सरकार की त्वरित राहत, मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की दो महत्वपूर्ण घोषणाएँ उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने जनपद उत्तरकाशी के धराली गांव में हालिया आपदा से प्रभावित लोगों के पुनर्वास और राहत के लिए दो महत्वपूर्ण घोषणाएं की हैं। यह कदम राज्य सरकार की संवेदनशीलता और आपदा प्रबंधन के प्रति तत्परता को दर्शाता है। आपदा में पूर्ण रूप से क्षतिग्रस्त मकानों के लिए 5 लाख रुपये की तत्काल सहायता राशि मुख्यमंत्री ने घोषणा की है कि ग्राम धराली, तहसील भटवाड़ी, जनपद उत्तरकाशी में आपदा से जिन लोगों के मकान पूर्णतः क्षतिग्रस्त या…
उत्तरकाशी और पौड़ी के विभिन्न क्षेत्रों में आई आपदा में फंसे लोगों के राहत और बचाव कार्यों की तीन दिनों से स्वयं मॉनिटरिंग कर रहे मुख्यमंत्री धामी ने मीडिया से बात करते हुए बताया कि दिनांक 05 अगस्त को जनपद उत्तरकाशी के ग्राम धराली एवं हर्षिल, तथा 06 अगस्त को जनपद पौड़ी के ग्राम सभा सैंजी और आसपास के क्षेत्रों में बादल फटने और अतिवृष्टि के कारण जनहानि, संपत्ति एवं सार्वजनिक परिसंपत्तियों जैसे सड़क, पुल, विद्युत व जलापूर्ति लाइनों को भारी क्षति पहुंची है। अनेक परिवार विस्थापित हुए हैं और सामान्य जनजीवन प्रभावित हुआ है। मुख्यमंत्री ने बताया कि राज्य…
धराली आपदा में सीएम धामी की संवेदनशीलता, स्वास्थ्य टीमें बनीं जीवन रक्षक सीएम धामी के निर्देशों पर धराली से गंगोत्री तक तैनात हैं स्वास्थ्य के सिपाही, हर गांव तक पहुंचीं चिकित्सा टीमें चौबीसों घंटे राहत व उपचार में जुटी मेडिकल टीमें मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देश पर उत्तरकाशी जिले में आई आपदा के बाद स्वास्थ्य विभाग उत्तराखंड की टीमें तेजी से राहत और चिकित्सा सेवा कार्यों में जुट गई हैं। प्रभावितों को प्राथमिक उपचार से लेकर विशेषज्ञ चिकित्सा सहायता तक हर संभव सुविधा प्रदान की जा रही है। विभाग की टीमें धराली से लेकर गंगोत्री और चिन्यालीसौड़ तक हर…
लगातार तीसरे दिन आपदा प्रभावित क्षेत्र में डटे सीएम धामी शुक्रवार को प्रभावित क्षेत्र में बिजली, पानी, संचार नेटवर्क बहाल धराली आपदा के बाद से सीएम पुष्कर सिंह धामी लगातार प्रभावित क्षेत्र में डटे हुए हैं। उन्होंने शुक्रवार को लगातार तीसरे दिन, आपदा ग्रस्त क्षेत्र में चलाए जा रहे राहत एवं बचाव अभियान की स्थलीय निगरानी की। इस बीच शुक्रवार को प्रभावित क्षेत्र में बिजली के साथ ही संचार नेटवर्क भी बहाल कर दिया गया है। शुक्रवार दोपहर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आपदा प्रभावित क्षेत्र धराली का दौरा करते हुए, सर्च एवं रेस्क्यू कार्यों का स्थलीय निरीक्षण करते हुए…
राखी, राहत और रिश्ता – आपदा के बीच मानवीय संवेदनाओं का मार्मिक दृश्य उत्तरकाशी जनपद के धराली क्षेत्र में आई आपदा के बाद राहत और बचाव कार्यों का निरीक्षण कर रहे मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी के सामने शुक्रवार को एक अत्यंत भावुक कर देने वाला दृश्य सामने आया, जिसने वहां उपस्थित सभी लोगों की आंखें नम कर दीं। गुजरात के अहमदाबाद स्थित ईशनपुर निवासी श्रीमती धनगौरी बरौलिया अपने परिवार के साथ गंगोत्री दर्शन के लिए उत्तराखंड आई थीं। 5 अगस्त को आई भीषण आपदा के कारण वे धराली में अपने परिवार सहित फंस गईं। मार्ग अवरुद्ध होने और लगातार…
अध्यक्ष, उत्तराखण्ड वित्त सेवा अधिकारी संघ, जयपाल सिंह तोमर ने बताया कि संघ द्वारा उत्तराखण्ड में आई भीषण आपदा के दृष्टिगत कार्यकारिणी की एक महत्वपूर्ण बैठक निदेशक, कोषागार, अमिता जोशी की अध्यक्षता में दिनांक 08.08.25 को सम्पन्न हुई। इस बैठक में राज्य के समक्ष उत्पन्न हालिया प्राकृतिक आपदा की गंभीरता पर विचार किया गया, जिसमें दिनांक 05 जुलाई, 2025 को उत्तरकाशी जनपद के धराली क्षेत्र में आई भीषण आपदा को लेकर व्यापक चर्चा की गई। बैठक में सर्वसम्मति से यह निर्णय लिया गया कि उत्तराखण्ड राज्य के समस्त वित्त सेवा अधिकारियों द्वारा एक दिन का वेतन मुख्यमंत्री राहत कोष में…
एनडीएमए ने लगातार दूसरे दिन की समीक्षा, रेस्क्यू की जानकारी ली रेस्क्यू में आ रही चुनौतियों के बारे में भी पूछा एनडीएमए के स्तर पर हरसंभव मदद का दिया आश्वासन राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन प्राधिकरण, गृह मंत्रालय भारत सरकार के विभागाध्यक्ष एवं सदस्य सचिव श्री राजेंद्र सिंह ने लगातार दूसरे दिन शुक्रवार को धराली तथा आसपास के क्षेत्रों में संचालित राहत और बचाव कार्यों की समीक्षा की। इस दौरान उन्होंने धराली में ग्राउंड जीरो में संचालित रेस्क्यू अभियान की जानकारी ली तथा सड़क, संचार एवं विद्युत आपूर्ति को बहाल किए जाने की दिशा में राज्य सरकार के स्तर पर किए जा…




